आज के इस टॉपिक में हम बात मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल के विषय में बात करने जा रहें हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Rojgar Portal का निर्माण जॉब सीकर्स और नियोजक को एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से किया गया हैं। इस पोर्टल पर जॉब सीकर्स अपनी प्रोफाइल बना सकेंगे और प्रोफाइल एडिट भी कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जॉब सीकर्स mprojgar.gov.in के माध्यम से अपना रिज्यूम बना सकते हैं और जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म भी भर सकते हैं। यहाँ आप अपनी इच्छानुसार नौकरी का चयन कर सकेंगे। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आप भी इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। MP Rojgar Portal की सहायता से आप अपना रोजगार पंजीयन कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं किया हैं तो जल्द ही करा लीजिये।
यदि आप भी मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दी गयी सूचनाओं के आधार पर आसानी से रोजगार पंजीकरण कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से MP Rojgar Portal पंजीयन संबंधी सभी आवश्यक सूचनाओं के विषय में आपको सूचित किया जायेगा। मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।
एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
MP Rojgar Portal 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक पोर्टल तैयार किया गया हैं। एमपी रोजगार पोर्टल पर बेरोजगार युवा अपना रजिस्ट्रेशन करके अपनी रूचि के अनुसार रोजगार का चयन कर सकते हैं। एमपी रोजगार पोर्टल पर अन्य बहुत सी सुविधायें जॉब सीकर्स के लिए उपलब्ध करायी गयी हैं। यदि आप भी मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पोर्टल का लाभ सम्पूर्ण मध्य प्रदेश बेरोजगार युवाओं को दिया जायेगा। आप घर बैठे अपने फ़ोन, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से आसानी से पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश अपडेट :
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में बीते दिनों रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश राज्य की 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 615 युवक और युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमे से 28 युवक और युवतियों का चयन प्रारंभिक चरण में हो गया है। साथ ही 205 युवाओ को जॉब ऑफर भी प्रदान किये गए।
mprojgar.gov.in Rojgar Portal Highlights
अब हम आपको मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन से संबंधित कुछ विशेष तथ्यों के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी इन विशेष तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी सारणी देखिए और जानिए एमपी रोजगार पोर्टल के बारे में-
आर्टिकल | (Registration) MP Rojgar Portal |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के सभी युवा नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार उपलब्ध कराना |
मोड | ऑनलाइन |
साल | 2023 |
पोर्टल | mprojgar.gov.in |
पंजीयन हेतु निर्धारित पात्रता
यहाँ हम आपको एमपी रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्धारित की गयी पात्रता के विषय में सूचना देने जा रहें हैं। इन निर्धारित पात्रताओं के विषय में जानने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स देखिये –
- आवेदक मूल रूप से मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता पूर्ण रूप से बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- आवेदक किसी प्रकार की कोई भी जॉब न कर रहा हो।
- आवेदनकर्ता को उसकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर जॉब प्रदान की जाएगी।
पंजीयन हेतु इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स
यहाँ हम आपको एमपी रोजगार पोर्टल पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों के विषय में सूचना प्रदान करने जा रहें हैं। यदि आप भी अपना पंजीयन करने जा रहें हैं तो आपको इन आवश्यक दस्तावेजों के विषय में जरूर पता होना चाहिए। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से इन विशेष दस्तावेजों के बारे में पता कर सकते हैं-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा संबंधी दस्तावेज ,डिप्लोमा आदि
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रोसेस
यहाँ हम आपको MP Rojgar Portal 2023 पर पंजीकरण करने की प्रोसेस बताने जा रहें हैं। यदि आप भी अपना एमपी रोजगार पंजीयन करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बतायी गयी प्रोसेस के माध्यम से आसानी से अपना पंजीकरण सकते हैं। एमपी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रोसेस के कुछ स्टेप्स इस प्रकार हैं आइये देखते हैं-
स्टेप-1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा। वेबसाइट आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से भी देख सकते हैं। आइये देखते हैं –
स्टेप-2 होम पेज ओपन होगा
वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से वेबसाइट का होम पेज देख सकते हैं। आइये देखते हैं –
स्टेप-3 आवेदक नया पंजीयन अनुभाग में जाए
इसके बाद आपको होम पेज पर आवेदक का नया पंजीयन करने के लिए के बॉक्स में दिए गए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। आइये देखते हैं-
स्टेप-4 पंजीयन फॉर्म ओपन होगा
लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदक पंजीयन फॉर्म ओपन हो जायेगा। अब आपको फॉर्म में दिए गए सभी विकल्प ध्यानपूर्वक पढ़ने होंगे। पंजीयन फॉर्म का प्रारूप आप दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं। आइये देकते हैं-
स्टेप-5 पूछी गयी जानकारी भरें
अब आपको पंजीयन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होंगी। जैसे -प्रथम नाम, मध्य नाम, अंतिम नाम, अभिभावक का नाम, लिंग, जिला, तहसील, गांव/शहर, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधारकार्ड नंबर, ड्राप डाउन से यूजर नाम का चयन करें, पासवर्ड भरें आदि।
स्टेप-6 कैप्चा कोड भरें और प्रोसीड पर क्लिक करें
सभी जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर मार्क करना होगा। अंत में आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं। आइये देखते हैं-
इस प्रकार आपकी रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
Job Seekers Login Process
- आवेदक सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन करें के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपके सामने 4 ऑप्शन आएंगे। आपको जॉब सीकर्स लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा। आप नीचे दी गयी इमेज में देख सकते हैं –
- इसके बाद यहाँ आपको यूजर नाम और पासवर्ड भरना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
नियोजक नया पंजीयन करने की प्रोसेस
- उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- यहाँ आपको नियोजक नया पंजीयन के अनुभाग में जाना होगा।
- इस अनुभाग में आपको नीचे दिए गए यहाँ क्लिक करे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एम्प्लॉयर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। आप नीचे दिए गए चित्र में एम्प्लॉयर रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रारूप देख सकते हैं-
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होंगी। जैसे- कॉर्पोरेट डिटेल्स, कांटेक्ट डिटेल्स और एरिया डिटेल्स। सभी जानकारी भरने के बाद एक बार भरी गयी सभी सूचना अवश्य चेक कर लें।
- इसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे कि आप उपर दी गयी पिक्चर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। आइये देखते हैं-
- इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
नियोजक लॉगिन प्रोसेस
- आवेदनकर्ता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन करें के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपके सामने 4 ऑप्शन आएंगे। यहाँ आपको नियोजक लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा। आप नीचे दी गयी पिक्चर में देख सकते हैं –
- यहाँ आपको यूजर नाम और पासवर्ड भरना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रोसेस पूर्ण हो जाएगी।
एमपी रोजगार पोर्टल पंजीकरण संबंधित प्रश्न उत्तर
पोर्टल पर रोजगार पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ मुख्य डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। ये डॉक्युमेंट्स इस प्रकार हैं -पहचान पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा संबंधी दस्तावेज ,डिप्लोमा आदि..
पोर्टल रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकारी के बारे में जानने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर -1800-5727-751
पर सम्पर्क करें और पोर्टल से जुड़े सभी प्रकार की आवश्यक सूचनाओं के बारे में जाने।
रोजगार पोर्टल पर अपना मध्य नाम अपडेट कराने के लिए आपको जिला रोजगार कार्यालय में अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा की मार्कशीट लेकर जानी होंगी। जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी द्वारा आपका मध्य नाम पोर्टल पर अपडेट कर दिया जायेगा।
पोर्टल पर पंजीकरण करने से आपको सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों के अवसर प्राप्त होंगे। परन्तु आपको यह अवसर आपकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर ही दिए जायेंगे। कोई इच्छुक कम्पनी आपको जॉब के लिए डायरेक्ट एसएमएस या कॉल भी कर सकती हैं।
एमपी रोजगार पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य निवासी ही उठा सकते हैं। अन्य किसी राज्य के निवासी इस पोर्टल का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
पंजीयन करने के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं हैं। यह सेवा सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जाती हैं। सभी युवा इस सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।
जी नहीं, आपको रोजगार कार्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। आप इस आधिकारिक पोर्टल mprojgar.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अगर आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या फिर किसी रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करते हैं तो आप को आपकी योग्यता के अनुसार किसी रोजगार या नौकरी हेतु आप का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक है की आप अपना पंजीकरण रोजगार के आधिकारिक पोर्टल या किसी रोजगार मेले के माध्यम से जरूर कराएं।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आप (Registration) MP Rojgar Portal संबंधी कोई सूचना प्राप्त करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके आप आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से अपना रोजगार पोर्टल पंजीकरण करने में कुछ मदद मिलेगी और आप सफलतापूर्वक अपना पंजीयन कर सकेंगे।
TOLL FREE NO: – 1800-5727-751, E-mail : [email protected]