RCMS MP 2023 : रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश, rcms login

RCMS MP 2023 – रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश शासन की एक वेब पोर्टल है जिसे मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल रेवन्यू डिपार्टमेंट से संबंधी सेवाओं को आमजन नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है। जिसमें नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सभी सेवाएं लेने का मौका मिलेगा। RCMS का पूरा नाम “Revenue Case Management System” है। राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं सुविधाजनक बनाने के लिए इस पोर्टल को अन्य विभागों के सॉफ्टवेयर के साथ भी एकीकृत किया गया है।

मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल

RCMS MP 2022 : रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश, rcms login

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Revenue Case Management System Portal Madhya Pradesh से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः RCMS MP 2023 से संबंधित जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

RCMS MP 2023

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश– शासन की वेब आधारित ई-गवर्नेस पहल है, जिसके द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को उनके प्रकरणों के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही इस पोर्टल की मदद से विभिन्न न्यायालयों की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए इस सुविधा के आधार पर मैनेजमेंट करने में मदद मिलती है। मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत यह पोर्टल राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1 अप्रैल 2016 को पांच राज्यों में शुरू किया गया ,जिसके पश्चात कुछ समय बाद 1 अक्टूबर 2016 को पुरे राज्य में लगभग 1500 राजस्व न्यायलयों में इस प्रक्रिया को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया।

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश

पोर्टल का नामरेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS)
राज्य का नाम मध्य प्रदेश
वर्ष 2023
विभाग राजस्व आयुक्त विभाग
पोर्टल लॉन्च अक्टूबर 2016
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यराजस्व सेवाएं से सम्बन्धी सेवाएं ऑनलाइन के अंतर्गत प्रदान करना
लाभ राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं पारदर्शी तरीके से प्राप्त
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
शिकायत निपटारन के लिए ईमेल आईडी[email protected]
पोर्टल पर कुल पंजीकृत प्रकरण11713824
पोर्टल पर कुल निराकृत प्रकरण10880915
पोर्टल पर कुल प्रक्रियाधीन प्रकरण815936

एमपी रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल

RCMS MP 2023 – Revenue Case Management System Portal Madhya Pradesh को एमपी शासन के अंतर्गत राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पोर्टल के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के निवासी सुगमता से राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। अब राजस्व से संबंधी किसी भी तरह की सेवा के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस प्रणाली के आधार पर राजस्व से संबंधी सेवाओं के लिए पोर्टल में सूचनाएं एवं सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध की गयी है। डिजिटल माध्यम से सभी सेवाएं मिलने से आमजन नागरिकों को अधिक सुविधा मिलेगी। उन्हें अब किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

RCMS MP 2023 में उपलब्ध सेवाएं

मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाएं मौजूद है। जो मुख्य रूप से नीचे निम्नवत रूप से दी गयी है।

  • नामांतरण
  • बंटवारा
  • व्यपर्तन सूचना
  • भू आवंटन
  • भू-अर्जन
  • धारणाधिकार
  • सीमांकन
  • आवासीय पट्टे
  • राहत
  • बीपीएल आवेदन
  • अन्य प्रकार के आवेदन
  • अपूर्ण आवेदन पूर्ण करे
  • कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि
  • मुख्यमंत्री भू-आवासीय भू अधिकार योजना
  • शुल्क भुगतान की स्थिति
  • सीमांकन अपास्त हेतु आवेदन

एमपी आरसीएमस पोर्टल के लाभ

  • RCMS MP 2023 के अंतर्गत न्यायालयों के कार्य प्रणाली बेहतर होगी।
  • इस पोर्टल की मदद से एमपी राज्य के नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाओं का लाभ लेने का मौका मिलेगा।
  • किसी मामले में यदि आपत्ति होने पर आरसीएमएस पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • राजस्व विभाग से जुड़ी किसी भी प्रकार की सेवा के लिए नागरिक घर बैठे कई प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे।
  • इस पोर्टल की सहायता से आम जन नागरिकों तक न्यायलय से संबंधी सेवाएं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगी।
  • एमपी राज्य के निवासी RCMS पोर्टल के अंतर्गत भूमि नामांतरण ,भूमि बंटवारा से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • राजस्व प्रकरणो से संबंधी सेवाओं के लिए नागरिकों को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है।
  • ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत लोगो के समय की बचत होगी। उन्हें अब सेवाओं का लाभ लेने के लिए घंटो संबंधित कार्यालयों की लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
  • रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश के अंतर्गत अपने प्रकरण की अगली सुनवाई की अगली डेट ऑनलाइन के अंतर्गत देख सकते है।
  • आरसीएमएस के लिए मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत m-RCMS मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है।
  • इस मोबाइल एप्लीकेशन के अंतर्गत भी नागरिक राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं हेतु लाभ प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश RCMS 2023 में आवेदन ऐसे करें

यदि आप आरसीएमस पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रूप में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया चरण दर चरण दी गयी है।

  • एमपी रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में आवेदन करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के अंतर्गत होम पेज में आवेदन के विकल्प में क्लिक करें। मध्य प्रदेश RCMS आवेदन
  • अब आपके सामने आवेदन करने के लिए कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आप जिस सेवा के लिए आवेदन करना चाहते है तो उस ऑप्शन का चयन करें।
  • यहाँ हमने आवेदन करने के लिए नामांतरण का विकल्प का चयन किया है। एमपी आरसीएमएस पोर्टल
  • अब नए टैब में जिस सेवा के लिए आप आवेदन करना चाहते है उसमें क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन भरने के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए गए है। इसको पढ़कर आगे बढ़े के ऑप्शन में क्लिक करें। एमपी आरसीएमएस पोर्टल  आवेदन
  • अब नए पेज में आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। आवेदन फॉर्म में आवेदन हेतु निम्न जानकारी भरें ,मृत व्यक्ति / खातेदार का विवरण भरें, मृतक के वैध वारिसों कि जानकारी भरें , यह सभी जानकारी भरने के बाद आगे बढे के ऑप्शन में क्लिक करे।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद पावती प्राप्त होने के बाद इसका प्रिंट लेकर जमा करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके द्वारा किया गया आवेदन पत्र संबंधित न्यायालय में पहुंच जायेगा।
  • इस तरह से मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल में आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

एमपी आरसीएमएस पोर्टल में आवेदन की स्थिति ऐसे चेक करें

  • MP RCMS पोर्टल में आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में सर्च के सेक्शन में जाएँ। इस सेक्शन में आवेदन की वर्तमान स्थिति के विकल्प में क्लिक करें।
  • वर्तमान आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आवेदन क्र./LSK ID/रजिस्ट्री नंबर को दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन में क्लिक करें।
  • इस तरह से आवेदन से संबंधित स्टेटस आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित होगा।
  • इस प्रकार आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

RCMS MP 2023 rcms login Process

  • रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश में लॉगिन करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन करने के लिए दो विकल्प मौजूद होंगे।
  • रेवेन्यू केस लॉगिन– का उपयोग केवल राजस्व न्यायालय से संबंधी कर्मचारी कर सकते है।
  • राजस्व मण्डल लॉगिन का उपयोग अन्य विभागों से संबंधित MIS यूजर्स के अंतर्गत लॉगिन किया जा सकता है।
  • पोर्टल में लॉगिन करने के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार दिए गए विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन करने के लिए यूजर नेम ,पासवर्ड ,और दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से RCMS MP पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश से आदेश ऐसे डाउनलोड करें

  • MP RCMS पोर्टल के अंतर्गत आदेश डाउनलोड करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में आदेश डाउनलोड के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए टैब में दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद खोजे के बटन में क्लिक करें।
  • इस तरह से संबंधित आदेश पत्र आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।
RCMS पोर्टल में वाद सूची ऐसे चेक करे
  • पोर्टल में सार्वजानिक वाद सूची चेक करने के लिए RCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
  • पोर्टल में जाने के पश्चात होम पेज में सार्वजानिक वाद सूची के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद कॉज लिस्ट / वाद सूची देखने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात देखे के विकल्प में क्लिक करें।
m-RCMS मोबाइल एप्लीकेशन ऐसे डाउनलोड करें
  • एमपी m-RCMS मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाये।
  • गूगल प्ले स्टोर में सर्च के विकल्प में m-RCMS सर्च करें।
  • इसके बाद यह ऍप स्क्रीन में खुलकर आएगा।
  • अब ऍप डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

एमपी आरसीएमएस पोर्टल (RCMS MP) से संबंधित प्रश्न उत्तर

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

http://rcms.mp.gov.in/ रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट है।

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है ?

यह मध्य प्रदेश शासन की एक वेब आधारित ई गवर्नेस पहल है जिसके अंतर्गत नागरिकों को उनके आलेख के विषय के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। इस पोर्टल की मदद से विभिन्न न्यायालयों की कार्य प्रणाली को पारदर्शी और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

RCMS MP पोर्टल से क्या सेवाएं प्राप्त की जा सकती है ?

मध्य प्रदेश राज्य RCMS MP पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं को प्राप्त कर सकते है।

एमपी आरसीएमएस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

एमपी राज्य के नागरिकों को आरसीएमएस पोर्टल के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ लेने का लाभ मिलेगा। राजस्व विभाग से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए नागरिकों को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह सुविधाजनक तरीके से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

क्या राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं को आसान बनाने के लिए RCMS मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है?

जी हाँ राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं को सरलीकृत बनाने के लिए m-RCMS मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के अंतर्गत राजस्व से जुड़ी सभी तरह की सेवाओं को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram