केंद्र सरकार द्वारा देश के वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 (Rashtriya Vayoshri Yojna-2023) की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले बुजुर्गो को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे जिससे की उन्हें वृद्धावस्था के कारण होने वाली विभिन समस्याओ से राहत मिल सके। इसके लिए सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की Rashtriya Vayoshri Yojna-2023 क्या है ? इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना में आवेदन के प्रोसेस से भी अवगत कराया जायेगा।
केंद्र सरकार द्वारा देश के वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन योजनाओ का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में सरकार द्वारा निशक्त वृद्धजनो को राहत प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा निशक्त वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण जैसे व्हील-चेयर, वाकिंग-स्टिक, नजर के चश्मे और अन्य जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे ताकि देश के वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। ये सभी उपकरण सरकार द्वारा पात्र नागरिको को निशुल्क उपलब्ध करवाये जायेंगे जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
योजना में सभी प्रकार की निशक्त वाले नागरिको को शामिल किया गया है ताकि वे अपनी दिव्यांगता के अनुरूप उपकरणों को प्राप्त कर सके। इसके लिए पात्र नागरिको को डॉक्टर की जांच और सुझाव के बाद ही उपकरण वितरित किये जायेंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना का संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के सहयोग से सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसमे देश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिको को शामिल किया गया है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 रजिस्ट्रेशन
इस टेबल के माध्यम से आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।
योजना का नाम | राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 |
योजना का उद्देश्य | वृद्ध नागरिको को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना |
लांच की गयी | प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
लाभ | पात्र वृद्ध नागरिको को जेनेरिक जीवन सहायक उपकरण प्राप्त होंगे |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | देश के वृद्ध नागरिक |
क्रियान्वयन विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, भारत सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | alimco.in |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
Rashtriya Vayoshri Yojna-2023, उद्देश्य
बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्ग नागरिको को अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक क्षमता कमजोर हो जाने से वृद्धजनों को चलने-फिरने में समस्या, श्रवण शक्ति में कमी, दृष्टि कमजोर होना और ऐसे ही अन्य शारीरिक समस्याओ से गुजरना पड़ता है। देश में अधिकाँश बुजुर्ग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते है और बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड जीवन सहायक उपकरणों को महंगे दाम होने के कारण खरीदने में असमर्थ रहते है। ऐसे में ना सिर्फ इन्हे शारीरिक समस्याओ से जूझना पड़ता है अपितु दिव्यांगता का जीवन जीने को भी मजबूर होना पड़ता है। इन सभी समस्याओ को देखते हुये केंद्र सरकार द्वारा Rashtriya Vayoshri Yojna-2023 को शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2017 में की गयी थी जिसके माध्यम से देश के लाखो बुजुर्गों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जा चुके है। सरकार द्वारा इस योजना में शारीरिक रूप से अक्षम नागरिको को सहायता प्रदान करने के लिए जीवन सहायक उपकरण जैसे-व्हीलचेयर, वाकिंग स्टिक, श्रवण यन्त्र, नजर के चश्मे और अन्य उपकरण प्रदान किये जायेंगे।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2023
राष्ट्रीय वयोश्री योजना में सरकार द्वारा देश के 60 साल के अधिक आयु के बुजुर्गो को शामिल किया गया है जो की शारीरिक रूप से दिव्यांग है। योजना के माध्यम से प्रदान किये जाने वाले सभी जीवन सहायक उपकरण भारतीय मानक संस्थान के मानकों द्वारा प्रमाणित है जिससे की नागरिको को उच्च-क्वालिटी के उपकरण प्राप्त हो सके। इस योजना में बीपीएल श्रेणी से आने वाले नागरिको को ही शामिल किया गया है।
योजना के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले उपकरण
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के माध्यम से वृद्ध नागरिको को उनकी शारीरिक निशक्तता के अनुसार जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे। अगर वृद्ध नागरिक एक से अधिक शारीरिक समस्याओ से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में वह एक से अधिक जीवन सहायक उपकरण प्राप्त करने के पात्र होंगे जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। योजना के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले उपकरणों का विवरण इस प्रकार है :-
- व्हीलचेयर (Wheelchairs)- पैरालिसिस या अन्य किसी बीमारी के कारण चलने-फिरने में पूर्ण रूप से असमर्थ नागरिको को सुविधा प्रदान करने के लिए व्हीलचेयर (Wheelchairs) प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही विभिन प्रकार के दिव्यांग नागरिको की सुविधा के हिसाब से कमोड, इलेक्ट्रिक और कमांड आधारित व्हीलचेयरस भी उपलब्ध करवाई जाएँगी।
- वॉकिंग स्टिक (Walking Stick)- जिन भी नागरिको को चलने-फिरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हें सरकार द्वारा योजना के माध्यम से वॉकिंग स्टिक प्रदान की जाएगी ताकि वे आसानी से घूम-फिर सके।
- एल्बो कक्रचेस (ELBOW CRUTCHES)- फ्रैक्चर या अन्य कारणों से कलाई में समस्या होने, पोलियो के कारण कमजोरी और अन्य कारणों से कलाई समस्या वाले बुजुर्ग नागरिको को सहारे के लिए एल्बो कक्रचेस प्रदान किये जायेंगे।
- वॉकर (Walker (Foldable)- पैरो की समस्या के कारण चलने फिरने में परेशानी महसूस करने वाले नागरिको को आरामदायक अनुभव के लिए योजना के माध्यम से वॉकर प्रदान किया जायेगा ताकि उन्हें चलने में आसानी हो।
- श्रवण यंत्र (Hearing Aid (BTE)- वृद्धावस्था में सुनने की समस्या होना आम है। ऐसे में बुजुर्ग नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए योजना के तहत श्रवण यंत्र प्रदान किये जायेंगे।
- नजर के चश्मे (Spectacles)- जिन भी वृद्धजनों को देखने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हें राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के तहत नजर के चश्मे प्रदान किये जायेंगे।
इस योजना के तहत प्रदान किये जाने वाले सभी जीवन सहायक उपकरण भारतीय मानक संस्थान द्वारा प्रमाणित है और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है ऐसे में सभी नागरिक योजना के अंतर्गत जेनेरिक उपकरण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही सभी उपकरणों में किसी प्रकार की समस्या होने पर एक वर्ष का मेंटनेंस भी भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा किया जायेगा।
ये है आवश्यक पात्रतायें
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के तहत सरकार द्वारा निर्धारित की गयी पात्रतायें निम्न है :-
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- 60 वर्ष या इससे अधिक की उम्र वाले नागरिक ही योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र है।
- राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के अंतर्गत सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले नागरिक ही आवेदन के पात्र है।
आवेदन हेतु आवश्यक
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- शारीरिक दिव्यांगता सम्बंधित डॉक्टर द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंदिरा गांधी पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023, ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 में आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.alimco.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 में आवेदन सम्बंधित लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे।
- इसके बाद अन्य औपचारिकतायें पूरी करने के बाद आप इसे फाइनल सबमिट कर सकते है।
- इस प्रकार से आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
आप चाहे तो अपनी नजदीकी जन-सेवा केंद्र (Common service centre) की सहायता से भी राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 में आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी जन-सेवा केंद्र जाना होगा। सभी जरुरी दस्तावेजों को सीएससी संचालक को दे दें। इसके पश्चात जन-सेवा केंद्र संचालक द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भर दिया जायेगा।
ये है लॉगिन की प्रक्रिया
आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए CSC संचालको को निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.alimco.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको CSC Portal का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इसमें आपको अपना ईमेल id और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके पश्चात login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी है। योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देश के निशक्त वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे।
इस योजना के माध्यम से पात्र वृद्ध नागरिक निशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्राप्त कर सकेंगे जिससे की उन्हें विभिन शारीरिक समस्याओ से राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 में आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप योजना में आवेदन कर सकते है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना-2023 के तहत प्रदान किये जाने वाले उपकरणों की जानकारी के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। लेख के माध्यम से योजना के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले उपकरणों की सूची प्रदान की गयी है।