आज हम यह आर्टिकल विशेष रूप से राजस्थान राज्य के अभ्यार्थियों के लिए लेकर आये हैं। जिसके विषय में कुछ राज्य वासिओं को अच्छे से ज्ञात होगा परन्तु कुछ नागरिक को अभी तक इस विषय में कुछ ज्यादा अच्छी जानकारी प्राप्त नहीं हैं। जो लोग राजीव गांधी करियर पोर्टल के बारे में जानने के इच्छुक हैं वे हमारे पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें और जाने कि Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan Registration /Login 2023 प्रोसेस क्या हैं ? यहाँ हम आपको राजीव गाँधी करियर पोर्टल राजस्थान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे और Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan Registration करने और Login करने के विषय में भी पूर्ण जानकारी से अवगत कराने जा रहें हैं। यदि आप भी राजीव गांधी करियर पोर्टल के बारे में जानने के इच्छुक है तो इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारे पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
भारत सरकार हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अनेक प्रयास करती रही हैं और अनेक योजनाओं का आयोजन भी सरकार द्वारा समय समय पर किया जाता हैं। इसी प्रकार, राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा राजस्थान के छात्र /छात्रों के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल योजना की शुरुआत शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु और शिक्षा के क्षेत्र को ओर अधिक विस्तृत रूप प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी हैं। Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख से जुड़े रहिये।
राजीव गांधी करियर पोर्टल 2023
राजीव गांधी करियर पोर्टल राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के द्वारा 6 फरवरी 2019 में लांच की गई । यह भारत का पहला करियर पोर्टल है जो कि राजस्थान राज्य में लांच किया गया। Rajiv Gandhi Career योजना छात्र /छात्रों को करियर संबंधी सलाह देने के लिए बनाई गयी हैं। जो भी अभ्यार्थी कॉलेज प्रवेश परीक्षा या वोकेशनल करियर या तकनीकी करियर से संबंधित सूचनाओं के बारे में जानना चाहते है वे इस पोर्टल की सहायता ले सकते हैं।राजीव गाँधी पोर्टल का उपयोग करने के लिए सभी विद्यार्थियों को एक यूनिक आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जिसे लॉगिन करके छात्र अपनी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
करियर मार्गदर्शन के लिए क्लास 9th से 12th तक के छात्र /छात्राओं को Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan पर अपना Registration कराना होगा। इसके बाद सभी छात्र को करियर मार्गदर्शन के लिए अपनी आईडी लॉगिन करनी होगी। यहाँ आपको शिक्षा से जुड़ी सभी प्रकार के कोर्स जैसे -प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति, कॉलेज, कोर्स आदि के बारे में बताया जायेगा। आप इस पोर्टल की मदद से जिस भी कोर्स संबंधी सलाह लेना चाहते है आप उस कोर्स का चयन करके उससे जुडी जानकारी या सलाह ले सकते हैं।
Rajiv Gandhi Career Portal Highlights
आर्टिकल | राजीव गांधी करियर पोर्टल |
विभाग | Rajasthan Siksha Vibhaag |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | छात्रों का करियर मार्गदर्शन |
लाभार्थी | राजस्थान के क्लास 10th से 12th तक के छात्र |
लांच करने वाले | राजस्थान राज्य के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा |
पोर्टल लांच करने की तिथि | 6 फरवरी 2019 |
पोर्टल प्रारम्भ तिथि | 10 अप्रैल 2020 |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajcareerportal.com |
यह भी देखें :- राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना
राजीव गांधी करियर पोर्टल के लाभ एवं विशेषतायें
करियर पोर्टल का निर्माण राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को शिक्षा से जुडी सलाह देने के लिए बनाई गयी हैं। इस करियर पोर्टल पर युवाओं एवं छात्र/छात्रों को शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन किया जायेगा जिससे वे अपनी रुचि एवं क्षमता के आधार पर दसवीं और बारहवीं के बाद कोर्स का चयन कर सकें। सामान्यतः सभी छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कंफ्यूज रहते हैं कि कौनसा कोर्स करें। इसी बात का दिन रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा करियर पोर्टल का निर्माण किया गया हैं। इस पोर्टल पर वोकेशनल और प्रोफेशनल दोनों प्रकार के कार्य एवं कोर्स उपलब्ध हैं।
आप अपनी क्षमता और रूचि के अनुरूप करियर विकल्प को चुन सकते हैं और अपने आय कमाने का साधन बना सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यमसे बहुत से युवाओं को मार्गदर्शित किया गया हैं। सरकार द्वारा Rajasthan Career Mobile App भी बनाया गया हैं। आप इस एप्प को अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते हैं और इस मोबाइल एप्प का लाभ उठा सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से सभी छात्र अपने करियर के बारे में और उन्हें भविष्य में किस फील्ड में जाना चाहिए इस बारे में सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
- इस पोर्टल पर बहुत सी छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं जिनका लाभ सभी योग्य छात्र उठा सकते हैं। 960 से भी ज्यादा छात्रवृत्तियां है।
- राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर प्रोफेजिओनल कोर्सेज (235 से ज्यादा ) और वोकेशनल कोर्सेज (200 से ज्यादा ) के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।
- इस पोर्टल पर करियर सम्बन्धी जानकारी के अलावा रोजगार से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है।
- 10 हज़ार से भी ज्यादा कॉलेजेस और उनके प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गयी है।
राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी
यदि आप राजीव गाँधी पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के विषय में जानना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गए पॉइंट्स को पढ़कर पोर्टल पर उपस्थित सूचना का पता लगा सकते हैं। राजीव गाँधी पोर्टल पर आप इन सभी कोर्स एवं डिप्लोमा आदि संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये कुछ जानकारी निम्न प्रकार हैं –
- करियर के विषय में जानकारी
- कॉलेज से जुडी जानकारी
- छात्रवृति के बारे में जानकारी
- एंट्रेंस एग्जाम से जुडी जानकारी
- फिलॉसोफी से जुडी जानकारियां
- प्रतियोगिता परीक्षा से जुडी जानकारी
कैरियर और रोजगार की जानकारी हर विद्यार्थी या युवा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है । इसी उद्देश्य से @RajGovOfficial ने @UNICEFIndia के सहयोग से भारत में पहली बार राजीव गांधी कैरियर पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल उचित शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ..(1/2) pic.twitter.com/nkx7Bwd8CN
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 6, 2019
व्यावसायिक करियर (Vocational Career) 2023
राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक करियर उपलब्ध हैं। यदि आप राजीव गाँधी पोर्टल पर उपलब्ध व्यावसायिक करियर के विषय में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको राजीव गाँधी करियर पोर्टल से जुड़ने के लिए एक यूनिक आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी जिसकी सहायता से लॉगिन करके आप इस पोर्टल पर कोर्स संबंधी सलाह ले सकते हैं। आइये राजीव गाँधी पोर्टल पर उपलब्ध व्यावसायिक करियर के बारे में जानते हैं-
- मीडिया और मनोरंजन
- व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता
- शिक्षा और शिक्षण (व्यवसायिक),
- सौंदर्य और कल्याण
- स्वास्थ्य देखभाल व स्पोर्ट्स एंड फिटनेस
- बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा
- रक्षा और सुरक्षा
- सौंदर्य और कल्याण
- व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता
- वस्त्र और हथकरघा
- अभियांत्रिकी आईटी/ आईटीईएस,
- अतिथि एवं पर्यटन
- जेम एंड ज्वैलरी निर्माण
- एनिमेशन और ग्राफिक्स
- खरीद और बिक्री
- चमड़ा और परिधान
- इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
- कृषि और खाद्य,आदि
प्रोफेशनल करियर संबंधी जानकारी 2023
यहाँ हम आपको छात्रों को करियर संबंधी जानकारी से अवगत कराने जा रहें हैं। यदि आप भी राजीव गाँधी पोर्टल पर उपलब्ध छात्रों के लिए करियर से जुडी जानकारी के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो हमारे द्वारा बताये गए इन जानकारियों को देखिए। राजीव गाँधी पोर्टल पर कुछ करियर संबंधी कोर्स इस प्रकार हैं –
- कंप्यूटर साइंस
- इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- आर्किटेक्चर एंड टेक्नोलॉजी
- बिजनेस मैनेजमेंट
- मास कम्युनिकेशन
- एग्रीकल्चर एंड फ़ूड साइंस
- सेल्स एंड मार्केटिंग
- साइंस और मैथमेटिक्स
- फाइनेंस एंड बैंकिंग
- कानूनी सेवा
- कला प्रदर्शन ,आदि
कॉलेज संबंधी जानकारी 2023
जो छात्र/छात्रा राजीव गाँधी पोर्टल पर अपनी यूनिक आईडी बना चुके हैं उन सभी छात्र/छात्राओं को राजीव गाँधी पोर्टल के माध्यम से क्लास 12th पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए कोर्स संबंधी सलाह के लिए राजीव गाँधी पोर्टल पर विजिट कर करना होगा। आपको राजीव गाँधी पोर्टल पर कॉलेज कोर्स से संबंधित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रो के बारे में जानने को मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में रूचि रखते हैं आप संबंधी क्षेत्र के कोर्स के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते है सलाह भी ले सकते हैं। आप विदेशो जैसे – अमेरीका, कनाडा, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापूर आदि में किये जाने वाले डिप्लोमा कोर्स का इच्छानुसार चयन कर कर सकते हैं।
इस पोर्टल पर आपको अनेक भाषाओं के ऑप्शन दिए जायेंगे आप सुविधानुसार अपनी भाषा का चयन करें। क्लास 10th पास करने के बाद भी आप Rajiv Gandhi Career Portal की सहायता से कोर्स के बारे में जान सकते हैं। यदि आप कोई कोर्स करना चाहते हैं तो उक्त कोर्स का चयन करें।
राजीव गांधी करियर पोर्टल यूनिक आईडी
Rajiv Gandhi Portal पर उपलब्ध करियर कोर्स के विषय में तो हम आपको बता ही चुके हैं, अब हम बात करते हैं राजीव गांधी पोर्टल के लिए युनिक आईडी प्राप्त करने की प्रोसेस के बारे में कि किस प्रकार से यूनिक आईडी प्राप्त की जा सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ स्टेप्स के जरिये –
- यूनिक आईडी प्राप्त करने के लिए छात्र के पास शालादर्पण आईडी होनी आवश्यक हैं। यदि आपके पास शालादर्पण आईडी नहीं हैं तो आप अपने विद्यालय में जाकर प्रिंसिपल से सम्पर्क करके अपनी शालादर्पण आईडी का पता कर सकते हैं।
- शालादर्पण आईडी और छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर दोनों को मिलकर लॉगिन आईडी बनाई जाती हैं।
- जैसे कि शालादर्पण आईडी 223562 हैं और आपका रजिस्ट्रेशन नंबर 141 हैं तो आपकी यूनिक आईडी 223562141 होगी।
- यह आईडी लॉगिन करने क लिए पासवर्ड की आवश्यकता होती हैं।
- इस प्रकार आप अपनी युनिक आईडी लॉगिन करें।
राजीव गांधी करियर पोर्टल Rajasthan Registration / Login 2023 Process
अब यहाँ हम आपको राजीव गाँधी पोर्टल के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताने जा रहें हैं कि आप किस प्रकार राजीव गाँधी करियर पोर्टल राजस्थान का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और किस प्रकार लॉगिन कर सकेंगे। हम आपको Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan Registration 2023 करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स बता रहें हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइये देखते हैं क्या हैं वे स्टेप्स –
- सबसे पहले छात्र /छात्रों को रेजिट्रेशन कराने के लिए Rajiv Gandhi Career Portal की ऑफिसियल वेबसाइट rajcareerportal.com के लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया हैं –
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको करियर डैशबोर्ड में जाने के लिए लॉगिन डिटेल भरनी होंगी। लॉगिन करने का प्रारूप आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं –
- अब इसमें आपको अपनी यूनिकआईडी भरनी होगी। जोकि आपके शालादर्पण और एस आर नंबर से मिलकर बनी होती हैं।
- यूनिक आईडी भरने के बाद आपको पासवर्ड भी भरना होगा।
- यूनिक आईडी और पासवर्ड भरने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा की आप ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं।
- इस प्रकार आपकी यूनिक आईडी लॉगिन हो जाएगी। अब आप करियर संबंधी, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति से जुडी जानकारी के बारे में जान सकेंगे।
Rajasthan Career Mobile App
राज्य सरकार द्वारा राजस्थान करियर एंड्राइड मोबाइल एप्प भी लांच किया गया हैं। राजस्थान के कुछ अभ्यार्थी को इसके विषय में अभी तक ज्ञात नहीं हैं। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा को महत्व देते हुए और विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक मोबाइल फ़ोन एंड्राइड एप्प जारी की गयी हैं। यह मोबाइल एप्प राजस्थान राज्य के विद्यार्थियों के करियर सलाह हेतु बहुत ही लाभदायक हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र इस एप्प का लाभ उठा सकते है।
आज के आधुनिकयुग में हर घर में एंड्राइड मोबाइल फोन जरूर मिलेगा। अतः आप अपने फ़ोन में एप्प डाउनलोड करने की प्रोसेस के बारे में अच्छे से जानते ही होंगे। परन्तु जो व्यक्ति नहीं जानते हैं हम उनके लिए Rajasthan Career Mobile App डाउनलोड करने की प्रोसेस विस्तारपूर्वक बताने जा रहें हैं। आप हमारे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान करियर मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा।
- प्लेस्टोर में जाने के बाद आपको सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस ऑप्शन में Rajasthan Career Mobile App टाइप करके सर्च करना होगा।
- अब आपकी फ़ोन की स्क्रीन पर Rajasthan Career Mobile App दिखाई देगी। आपको उस एप्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपको Install का ऑप्शन मिलेगा। आपको Install पर क्लिक करना होगा। अब Rajasthan Career Mobile App डाउनलोड हो जाएगी।
- इसके बाद Rajasthan Career Mobile App को ओपन करें।
- इसके बाद आप इस एप्प को यूज कर सकते हैं।
- इस प्रकार आपकी Career Mobile App डाउनलोड हो जाएगी।
- अब आप करियर संबंधी सभी जानकरी, स्कॉलरशिप, एंट्रेंस एग्जाम आदि के बारे में जान सकते हैं।
राजीव गाँधी करियर पोर्टल संबंधित FAQ
राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के विद्यार्थियों के करियर संबंधी जानकारी के बारे में जानने के लिए Rajasthan Career Mobile App लांच की हैं। यह एप्प एंड्राइड फोन में चलेगी। आप यह एप्प अपने फ़ोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
आप राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर ,स्कालरशिप ,एंट्रेंस एग्जाम,करियर संबंधी सभी जानकरी के बारे में जान सकते हैं। जिस क्षेत्र म आपकी रूचि हो या आपको जो कोर्स रुचिकर लगे आप उसे अपना सकते हैं।
राजीव गाँधी करियर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rajcareerportal.com हैं। आप इस पोर्टल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करके राजीव गाँधी करियर पोर्टल से जुड़ सकते हैं।
यूनिक आईडी शालादर्पण आईडी और एसआर नंबर से मिलकर बनती हैं। यदि आपकी शालादर्पण आईडी 224652 हैं और एसआर नंबर 141 हैं ,तब आपकी यूनिक आईडी 224652141 होगी। यूनिक आईडी का प्रयोग लॉगिन करने के लिए किया जाता हैं।
शालादर्पण आईडी के लिए आपको अपने विद्यालय में जाकर प्रिंसिपल से सम्पर्क करना होगा। वह आपको आपकी शालादर्पण आईडी उपलब्ध करा देंगे।
शालादर्पण आईडी नंबर कुल 6 संख्याओं का होता हैं। शालादर्पण आईडी की आवश्यकता यूनिक आईडी बनाने में पड़ती हैं।
राजीव गाँधी करियर पोर्टल 6 फरवरी 2019 को राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डटोसरा के द्वारा लांच किया गया। यह पोर्टल राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बहुत सहायक सिद्ध हुआ हैं।
यूनिसेफ द्वारा Rajiv Gandhi Career Portal को सहयोग दिया गया हैं।
राजीव गांधी करियर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने की प्रोसेस के बारे में हम अपने इस पोस्ट में बताई गयी हैं। रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने के बारे में जानने के लिए हमारे यह पोस्ट देखें।
केवल राजस्थान राज्य के विद्यार्थी ही Rajiv Gandhi Career Portal का लाभ उठा सकते हैं। अन्य राज्य के व्यक्ति इस पोर्टल का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
राजीव गाँधी करियर पोर्टल का पंजीकरण करने में यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर सम्पर्क करें। यदि आपको राजीव गाँधी करियर पोर्टल से जुडी समस्या हैं तो आप अपनी समस्या के विषय में इन्फॉर्म करें। अतः आपकी समस्या को अवश्य सुना जायेगा और आपकी समस्या का समाधान भी किया जायेगा। यदि आप किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं या अन्य जानकारी के लिए भी सम्पर्क करें। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से कुछ सहायता प्राप्त होगी और आप आसानी से Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan Registration / Login 2023 कर पाएंगे।
ऑफिसियल वेबसाइट – rajcareerportal.com