राजस्थान संपर्क पोर्टल : राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें कई तरह की सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। ऐसी ही एक सुविधा के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल को शुरू किया गया है, sampark.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से नागरिक सरकारी कार्यों में होने वाली देरी या उससे संबंधित कोई भी समस्या होने पर इसकी शिकायत संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे, जिसके बाद उन्हें उनकी शिकायत का समाधान दिया जाएगा। इससे नागरिकों की समस्या कुछ ही समय में समाधान करने का कार्य किया जाएगा और कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए संपर्क पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक पोर्टल पर पंचायत समिति व जिला स्तर के राजस्थान संपर्क केंद्रों पर अपनी शिकायत रजिस्टर करवा सकेंगे या पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन घर बैठे ही शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, इस लेख के माध्यम से हम आपको संपर्क पोर्टल के लाभ, जानकारी व शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया साँझा करेंगे, जिसके लिए आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
Rajasthan Sampark Portal 2023
राजस्थान संपर्क पोर्टल मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी कार्यालयों से सम्बंधित शिकायतों को दर्ज करवाने व उनके निवरण के लिए किया गया है। जिसके माध्यम से नागरिकों को सरकारी कार्यालय में समय पर कार्य पूरे न होने या उससे संबंधित किसी तरह की आपत्ति होने पर वह अपनी शिकायत घर बैठे ही अपने मोबाइल या फ़ोन के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, इसके अलावा सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल से साथ एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर नागरिक निःशुल्क अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे। पोर्टल पर नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायत सीधे सरकार तक पहुँचेगी, जिसके बाद सरकार द्वारा जल्द ही नागरिकों की समस्या का निवारण किया जाएगा।
sampark.rajasthan.gov.in Portal
पोर्टल का नाम | राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 |
शुरू किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
साल | 2023 |
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन प्रक्रिया |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को उनकी शिकायत दर्ज करने और उसके निवरण की सुविधा प्रदान करना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | sampark.rajasthan.gov.in |
संपर्क पोर्टल राजस्थान के लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालय संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा देने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल का आरम्भ किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक नागरिक अपनी शिकायत सीधे सरकार तक पहुँचा सकेंगे।
- राज्य का कोई भी नागरिक कार्यालय से संबंधित शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
- नागरिक पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल एप को डाउनलोड करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे ही शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्राप्त कर नागरिकों को कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- नागरिक किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के प्रति संपर्क पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत रजिस्टर करवा सकेंगे।
- जिन आवेदकों द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जाएगी, उनकी शिकायत की जाँच 6 महीने के अंदर की जाएगी।
- आवेदक अपने फ़ोन के जरिए सिटीजन कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर : 181 पर कंप्लेंट दर्ज करके उसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से नरगिकों की दर्ज समस्या का निवारण राज्य सरकार द्वारा जल्द किया जाएगा।
राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जो नागरिक कार्यालय से संबंधित किसी भी तरह की समस्या या आपत्ति होने पर अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, वह इसके लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
- इसके लिए आवेदक सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आपको Register Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर भरकर Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके आपको अपना नाम, शिकायत की डिटेल्स और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- सबमिट हो जाने के बाद आपके सामने फॉर्म का दूसरा भाग खुलकर आ जाएगा।
- जिसमे पूछी गई जानकारी भरकर आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह पोर्टल पर आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
जिन नागरिकों द्वारा संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है, वह अपने शिकायत की स्थिति यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर देख सकेंगे।
- शिकायत की स्थिति देखने के लिए आवेदक सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखें के ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आप ग्रीवेंस नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी का चयन करें।
- अब उस नंबर को दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को भर दें और View के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह पोर्टल पर आपके शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजस्थान संपर्क मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रकरिया
राजस्थान संपर्क मोबाइल एप डाउनलोड के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर मोबाइल एप डाउनलोड की प्रक्रिया जान सकेंगे।
- मोबाइल एप डाउनलोड के लिए आवेदक सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Get App के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके आपको Send App Link के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसे आपको फॉलो करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप आ जाएगा, यहाँ आप इनस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आपके डिवाइस में मोबाइल एप डाउनलोड हो जाएगा।
- इस तरह आपके मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
फीडबैक दर्ज करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर Menu में आपको फ़ीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको दिए गए विकल्पों में से Feedback & Suggestion पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको Feedback/Suggestion में किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- अगर आप फीडबैक दर्ज करना चाहते हैं तो फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर फीडबैक दर्ज करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरकर यदि दस्तावेज अपलोड करना चाहते हैं तो उन्हें अपलोड करना होगा।
- अब दिए गए कैप्चा कोड को भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Rajasthan Sampark Portal राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से नागरिक सरकारी कार्यालय संबंधित शिकायत को पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करके अपनी
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 पर शिकायत दर्ज के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in है।
संपर्क पोर्टल में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
Rajasthan Sampark Portal से संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 181 है।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।