Rajasthan RTE Admission 2022-23 | राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म @rajpsp.nic.in

राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन हेतु ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए है। इसके तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education ACT.) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले छात्रों को निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा दी जाती है जिससे की सभी छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। राजस्थान आरटीई एडमिशन ऑनलाइन पंजीकरण 2022-23 के अंतर्गत सरकार द्वारा कमजोर वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए 25 फीसदी कोटे का प्रावधान भी किया गया है जिसके अंतर्गत पात्र छात्रों को गैर-शासकीय और प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान आरटीई एडमिशन ऑनलाइन पंजीकरण 2022-23 के लिए आपको यहाँ पूरी प्रक्रिया के बारे जानकारी प्रदान गयी है। साथ ही लेख के माध्यम से आपको RTE Rajasthan Online Form 2022-23 भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी है।

Article Contents

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23, उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education ACT.) 1 अप्रैल 2010 में लागू किया गया है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्रों को गैर-सरकारी और प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। राजस्थान आरटीई योजना के माध्यम से प्रदेश के पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्र भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना पूरा कर सकते है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा सभी निजी स्कूलो को अपने संस्थान में 25 फीसदी सीटों पर आरटीई के तहत एडमिशन देने का प्रावधान रखा गया है ताकि पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्रों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।

योजना में छात्रो का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है जिसके आधार पर उन्हें कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना में सरकार द्वारा 14 वर्ष की उम्र तक छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के माध्यम से निजी विद्यालयों की फ़ीस चुकाने में असमर्थ पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्रों को भी निशुल्क उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन 2022-23

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत मुख्य बिंदु इस प्रकार से है :-

लेख सम्बंधित है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23
विभाग राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
राज्य राजस्थान
निशुल्क शिक्षा दी जाएगी कक्षा 1 से 8 तक
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पात्र छात्र पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्र
आरक्षित कोटा 25 फीसदी
सीट आवंटन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022
आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in
राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23, उम्र-सीमा

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के अंतर्गत सरकार द्वारा छात्रों को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश दिया जाता है। Rajasthan RTE Admission 2022-23 के तहत 14 वर्ष तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है। विभिन कक्षाओं में प्रवेश की उम्र-सीमा इस प्रकार से है :-

क्र. सं.कक्षा न्यूनतम उम्र-सीमा अधिकतम उम्र-सीमा
1. प्रथम 5 वर्ष से अधिक7 वर्ष से कम
2. 3+ पूर्व प्राथमिक3 वर्ष से अधिक 4 वर्ष
3.4+ पूर्व प्राथमिक3 वर्ष 6 माह से अधिक अधिक5 वर्ष 
4.5+ पूर्व प्राथमिक4 वर्ष 6 माह से अधिक6 वर्ष से 
राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए चयनित छात्रों को राजस्थान राज्य सरकार द्वारा निजी स्कूलों में 25 फीसदी कोटे की सीटों पर एडमिशन प्रदान किया जायेगा जिसके अंतर्गत छात्रों को कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 (Rajasthan RTE Admission 2022-23) के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education ACT.) के तहत दाखिला प्रक्रिया में पोर्टल द्वारा स्वतः ही सीट आवंटन की अंतिम दिनांक 20 जुलाई 2022 रखी गयी है। आधिकारिक पोर्टल https://rajpsp.nic.in/ के माध्यम से अभिभावक सीट आवंटन सम्बंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23, schedule

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23, schedule के अंतर्गत मुख्य डेट्स का विवरण इस प्रकार से है :-

क्र. सं. विवरण / गतिविधिटाइमफ्रेम
1.विज्ञापन जारी करने की तिथि दिशा निर्देश जारी होने के तत्काल बाद
2.सम्बंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय की प्रोफाइल को अपडेट करना30 अप्रैल 2022
3.अभिभावको द्वारा एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना एवं दस्तावेजो को अपलोड करना02 मई 2022 से 15 मई 2022 तक
4.ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से प्रवेश हेतु बालकों के वरीयता क्रम को निर्धारित करना17 मई 2022
5.अभिभावक द्वारा एडमिशन हेतु ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना18 मई 2022 से 25 मई 2022 तक
6.आवेदन पत्रों की सत्यता की जाँच करना (प्रथम चरण )18 मई 2022 से 27 मई 2022 तक
7.विद्यालय द्वारा आवेदन फॉर्म को को Correction /reject किये जाने सम्बंधित शिकायत सीबीईओ / जिशिअ कार्यालय में करना18 मई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक
8.पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन प्रक्रिया को शुरू किया जाना |27 मई 2022 से अन्तिम दिनांक तक
9.आवेदन में Correction होने की स्थिति में छात्र द्वारा संसोधन करना18 मई 2022 से 31 मई 2022 तक
10.आवेदन में Correction की स्थिति में जाँच करना01 जून 2022 से 4 जून 2022 तक
11.पूर्व में रिपोर्टिंग से छूट/वंचित बालकों द्वारा रिपोर्टिंग किया जाना/पूर्व में रिपोर्टिंग कर चुके परन्तु दाखिले से वंचित बालको द्वारा शेष 04 स्कूलों में से किसी एक में रिपोर्टिंग किया जाना |01 जून 2022 से 12 जुलाई 2022 तक
12.आवेदन पत्रों की सत्यता की जाँच करना (द्वितीय चरण )01 जून 2022 से 14 जुलाई 2022 तक
13.आवेदन में Correction की स्थिति में छात्र द्वारा संसोधन करना (द्वितीय चरण)01 जून 2022 से 16 जुलाई 2022 तक
14.आवेदन में Correction की स्थिति में जाँच करना (द्वितीय चरण )01 जून 2022 से 18 जुलाई 2022 तक
15.आरटीई सीट्स पर पोर्टल द्वारा स्वतः ही सीट आवंटन की अंतिम दिनांक20 जुलाई 2022 को

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23, पात्रता

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत एडमिशन के लिए सरकार द्वारा निम्न पात्रताएँ निर्धारित की गयी है।

  • आवेदक को राजस्थान प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य-पिछड़े वर्ग से आने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र है।
  • जिन छात्रों का नाम BPE लिस्ट में है वे राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत आवेदन करने के पात्र है।

ये है आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए असुविधाग्रस्त समूह और दुर्बलवर्ग से आने वाले छात्रों हेतु निम्न दस्तावेज निर्धारित किया गए है।

क्र. सं. असुविधाग्रस्त समूहदुर्बलवर्ग
1. निवास प्रमाणपत्र निवास प्रमाणपत्र
2.आयु प्रमाणपत्र आय प्रमाणपत्र
3.आय प्रमाणपत्र आयु प्रमाणपत्र
4.अनाथ होने की स्थिति में घोषणापत्र
5.युद्ध विधवा होने पर इस आशय में सम्बंधित घोषणापत्र
6.बी.पी.एल. कार्ड
7.नि:शक्तकजन होने की स्थित में इस बाबत सम्बंधित प्रमाणपत्र
8.विशेष रोगग्रस्त होने पर डाइग्नोस्टिक केन्द्र द्वारा जारी रिपोर्ट

राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन 2022-23, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

rte rajasthan admission 2022-23 online registration के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर Quick links में आपको छात्र ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

राजस्थान आरटीई ऑनलाइन आवेदन

  • अगले पेज पर आपको निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी सहमति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Rajasthan RTE Admission registration process

  • अब नए पेज पर आपको आवेदन हेतु पात्रता जांचने का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ सभी जानकारी दर्ज करके अपनी पात्रता की जांच कर ले।

registration process Rajasthan RTE Admission

  • इसके बाद अगले पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आपको सभी मांगी गयी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इसके पश्चात कैप्चा कोड भरकर आवेदन पत्र डाटा सेव करे के विकल्प पर क्लिक करें।

Rajasthan RTE Admission aise kare avedan

  • अब आपके सामने अगले पेज पर दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प होगा। यहाँ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर दे।

aise kare Rajasthan RTE Admission registration

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको सम्बंधित स्कूलो में से स्कूलों का चयन करना होगा।

Rajasthan RTE Admission online registration process

  • इसके बाद अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आवेदन पत्र के प्रीव्यू की जांच कर ले। अब आप आवेदन पत्र सुरक्षित और लॉक करे के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा कर सकते है।

RTE Rajasthan Admission prakriya

इस प्रकार से आप राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

राजस्थान आरटीई एडमिशन सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 के तहत कितनी फीसदी सीटों पर पात्र छात्रों को एडमिशन दिया जाता है ?

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2022-23 पात्र छात्रों को निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर एड्मिशन का लाभ दिया जाता है।

राजस्थान आरटीई एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत छात्रों को प्रवेश हेतु न्यूनतम उम्र सीमा क्या है ?

राजस्थान आरटीई एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत छात्रों को कक्षा एक में प्रवेश हेतु न्यूनतम उम्र सीमा 5 वर्ष रखी गयी है। ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से आप विभिन कक्षाओं में उम्र-सीमा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Rajasthan RTE Admission के तहत छात्रों को किस कक्षा के किस कक्षा तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है ?

Rajasthan RTE Admission के तहत छात्रों को कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। सरकार द्वारा 14 वर्ष तक के छात्रों को इस योजना के माध्यम से मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

rte rajasthan admission 2022-23 online registration प्रक्रिया क्या है ?

rte rajasthan admission 2022-23 online registration के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। लेख के माध्यम से आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।

Leave a Comment

Join Telegram