देश में फैली कोरोना महामारी के चलते लाखों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान श्रमिक वर्ग को उठाना पड़ा। महामारी के दौरान इन श्रमिकों को काम मिलना बंद हो गया जिस के चलते उन्हें और उनके परिवारों को गुजारा करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने Raj Kaushal Portal को लांच किया जिस से ऐसे सभी श्रमिकों को सरलता से रोजगार उपलब्ध हो सके। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को राज कौशल पोर्टल और इस योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देंगे। इस लेख में हम आप को बताएंगे की आप राज कौशल योजना में कैसे आवेदन करें ? इस योजना से क्या लाभ हैं आदि।
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Raj Kaushal Portal – rajkaushal.rajasthan.gov.in
राज कौशल पोर्टल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल का निर्माण और संचालन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता करेगी। इसके लिए सभी श्रमिकों को राज कौशल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। साथ ही अपने कौशल के बारे में भी जानकारी को साझा करना होगा। जिन से नियोक्ता उन तक पहुंच सके। इस पोर्टल के माध्यम से सभी श्रमिकों को उनके योग्यता के अनुसार ही कार्य दिया जाएगा।
Raj Kaushal Portal पर सिर्फ श्रमिक ही नहीं बल्कि नियोक्ता भी अपना पंजीकरण करवाएंगे। जिस से वो वहां बाकी श्रमिकों से संपर्क कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में जितने भी बेरोजगार हैं वो भी इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं और अपने लिए रोजगार ढून्ढ सकते हैं। पोर्टल के जरिये सेवा प्रदाता और सेवाग्राही के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
राज कौशल पोर्टल का उद्देश्य
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश में सभी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार प्रदान करेगी। कोरोना महामारी के चलते अपने रोजगार से हाथ धोने के बाद बहुत से प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं। ऐसे में उनके पास रोजगार नहीं है और उनके लिए घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। वही दूसरी तरफ बहुत से मजदूर रोजगार की तलाश में राज्य से पलायन करते जा रहे हैं। जिसे रोकना भी आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है की सभी बेरोजगारों को अपने राज्य में ही रोजगार की प्राप्ति हो जाए ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े।
इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए सरकार ने अपने राज्य में सभी श्रमिकों के लिए रोजगार सरलता से उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार इसे 2 सप्ताह में ही तैयार कर लिया गया था जिसे जल्द ही मोबाइल एप्प के फॉर्मेट में भी शुरू किया जाएगा।
Rajasthan Raj Kaushal Portal 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | Raj Kaushal Portal |
राज्य का नाम | राजस्थान |
लांच की गयी | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश के श्रमिक |
उद्देश्य | श्रमिकों को रोजगार और नियोक्ताओं को मजदूर उपलब्ध कराना |
वर्ष | 2023 |
स्कीम का स्टेटस | जारी है |
आधिकारिक वेबसाइट | rajkaushal.rajasthan.gov.in |
राज कौशल पोर्टल की पात्रता
- इस योजना के तहत राज कौशल पोर्टल पर राजस्थान राज्य के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।
- Raj Kaushal Portal पर कोई भी प्रवासी श्रमिक या कामगार भी रोजगार हेतु अपना पंजीकरण करवा सकता है।
- आवेदक श्रमिक , कामगार या कोई भी बेरोजगार व्यक्ति हो सकता है।
- इस पोर्टल पर वो नियोक्ता जिसे श्रमिकों की आवश्यकता हो वो नियोक्ता भी पंजीकरण कर सकता है।
- राज कौशल पोर्टल पर पंजीकरण करने वाला आवेदक बेरोजगार होना चाहिये।
राजस्थान राज कौशल पोर्टल से होने वाले लाभ
- इस योजना के माध्यम से सभी संबंधित पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- राज कौशल पोर्टल के माध्यम से सभी श्रमिक , और नियोक्ता दोनों की अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- पोर्टल की मदद से श्रमिकों को रोजगार और नियोक्ताओं को कार्य हेतु मजदूर मिल जाएंगे।
- श्रमिकों और कामगारों को उनकी योग्यता के अनुसार ही संबंधित कार्य दिया जाएगा। जिस से वो आसानी से कार्य कर सके।
- राज कौशल पोर्टल के चलते अब पहले की तुलना में कम समय में ही ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को सरलता से काम मिल जाएगा। और नियोक्ता आसानी से मजदूरों या कामगारों से इस पोर्टल के माध्यम से संपर्क कर सकता है।
- यह पोर्टल एक तरह से एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह ही कार्य करेगा।
- इस स्कीम के माध्यम से श्रमिकों की स्किल डेवलपमेंट या कौशल प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- किसी भी योग्य श्रमिक को भी फिर से प्रशिक्षण प्राप्त करने पर वो इस कार्य हेतु री-स्किल्ड होगा।
Raj Kaushal Portal ऑनलाइन पंजीकरण ऐसे करें
श्रमिकों के लिए :
- सबसे पहले आप को श्रम एवं रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
- यहाँ आप को जन शक्ति (Job Seeker ) के सेक्शन पर जाना होगा।
- यहाँ आप कुछ विकल्प देख सकते हैं।
- इनमे से पंजीयन / लॉगिन का विकल्प चुनें।
- अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
- आप दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करें। – अब अपने मोबाइल या आधार नंबर को नियत स्थान पर भरें।
- इसके बाद राजकौशल के डाटा में तलाश करें पर क्लिक कर दें।
- अब अगले पेज पर आप को नए पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा .
- अब अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को पूछी गयी जानकारियों को भरना होगा। जैसे –
- आप कको सबसे पहले स्वयं को सत्यापित करें के अंतर्गत स्थायी निवासी होने का प्रमाण देने हेतु अपना आधार नंबर या जनाधार नंबर भरना होगा। और Verify करें पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा , जिसे आप को नियत स्थान पर भरना होगा। इसके बाद आप के सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। और इसे सबमिट कर दें।
- इस तरह से आप की Raj Kaushal Portal ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
आप की जानकारी के लिए बता दें की आप इस प्रक्रिया के अतिरिक्त भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जैसे की आप अपनी SSO ID बना सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण करने के लिए आप को अपने जनाधार नंबर या आधार नंबर की मदद से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दूसरा तरीका है – चैट बॉट (chat bot ) के माध्यम से। आप को इसके लिए दाहिने तरफ दिए गए chat bot को ओपन करना होगा। और आप पूछने पर अपनी जानकारी देते जाएं। इस तरह से आपका पंजीकरण हो जाएगा।
नियोक्ताओं के लिए :
- सबसे पहले आप श्रम एवं रोजगार विभाग की आधकारिक वेबसाइट rajkaushal.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर आप को नियोक्ता (Employers ) के सेक्शन पर जाना होगा।
- इसके अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आप को पंजीयन / लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसपर क्लिक करते ही अगले पेज पर आप को आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को बिज़नेस रजिस्ट्रेशन नंबर(BRN)/आधार नंबर में से कोई एक जानकारी भरनी होगी।
- यदि आप के पास बीआरएन नंबर नहीं है तो आप BRN नंबर प्राप्त करें पर क्लिक करके भी इस नंबर को प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद आप बिज़नेस रजिस्ट्रेशन नंबर(BRN)/आधार नंबर डालकर send otp पर क्लिक कर दें।
- आप के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आप नियत स्थान पर भरके सबमिट कर दें।
- अब आप के सामने आप का प्रोफाइल खुल जाएगा। अब आप पंजीकरण फॉर्म भर के सबमिट कर सकते हैं।
- इस तरह से आप की पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
राज कौशल पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर
इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आप को सबसे पहले राज कौशल पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आप अपनी पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आप अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।
राज कौशल पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी श्रमिकों और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे।
Raj Kaushal Portal से प्रदेश के बेरोजगारों , प्रवासी श्रमिकों और नियोक्ताओं को लाभ होगा। इस पोर्टल पर नियोक्ताओं को मजदूर और श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इस पोर्टल पर श्रमिक , बेरोजगार या नियोक्ता को पंजीकरण हेतु rajkaushal.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप इस स्कीम में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हमने आप को Raj Kaushal Portal के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं की आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप इस संबंध में कुछ और जानना चाहते हैं या कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसी तरह की अन्य उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।