टीवी चैनलों पर प्रतिदिन होने वाली राजनैतिक बहस में संभवता आपने भी आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा को देखा होगा। राघव चड्ढा आप (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता है जो देश के सबसे युवा नेताओ की लिस्ट में शुमार किए जाते है।
देश की राजनीति में जिस तरह से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कद दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है उसी गति से आप (AAP) के सबसे युवा नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी बुलंदियों की नयी ऊँचाइयों को छू रहे है। विदेश में लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर जनता की सेवा का भाव लेकर यह युवा नेता अपनी काबिलियत के दम पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख युवा नेताओ में शुमार है।
वर्तमान में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता होने के साथ-साथ राघव चड्ढा देश में प्रभावशाली वक्ताओं में भी शामिल किए जाते है जो अपनी बात स्पष्टता एवं सटीक शब्दो में जनता तक पहुँचाने के लिए जाने जाते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं देश के युवा नेताओ में शुमार आज हम आपको राघव चड्ढा का जीवन परिचय बताने वाले है के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने वाले है।
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राघव चड्ढा का जीवन परिचय, जन्म, आयु, परिवार, पत्नी, पार्टी, जाति, सैलरी (Raghav Chadha Biography In Hindi) सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्रदान की जाएगी। साथ ही यहाँ आप राघव चड्ढा के जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ से भी परिचित हो सकेंगे।
Article Contents
राघव चड्ढा का संक्षिप्त जीवन परिचय
यहाँ आपको आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता राघव चड्ढा का संक्षिप्त जीवन-परिचय सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है :-
नाम (Name) | राघव चड्ढा (Raghav Chadha) |
जन्म (Born) | 11 नवंबर 1988 |
जन्म -स्थान(Birth-Place) | नई दिल्ली |
आयु (Age) | 35 वर्ष (2023 में) |
शिक्षा (Education) | वाणिज्य में स्नातक, चार्टर्ड अकाउंट (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, दिल्ली), EMBA |
माता (Mother’s Name) | अलका चड्डा |
पिता (Father’s Name) | सुनील चड्ढा |
पेशा (Profession) | राजनेता (आम-आदमी पार्टी), चार्टर्ड एकाउंटेंट |
पार्टी (Party) | आम आदमी पार्टी (AAP) |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राघव चड्ढा कौन है ?
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रमुख युवा नेता है। राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वर्ष 2020 में दिल्ली के विधानसभा चुनावो में राघव चड्ढा दिल्ली विधानसभा में सबसे युवा विधायक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके है।
आप (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में देश भर से सुर्खियाँ बटोर चुके राघव चड्ढा मुद्दों को तर्क के साथ रखने के लिए जाने जाते है यही कारण है आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ता के रूप में नामित किया गया है। एक कुशल-पेशवर राजनेता होने के साथ-साथ राघव चड्ढा (Raghav Chadha), एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) भी है।
वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावो में आप (AAP) द्वारा दमदार जीत दर्ज करने में राघव चड्ढा का भी महत्वपूर्ण योगदान है जिसके पश्चात उन्हें भावी नेता के रूप में पहचान मिली है।
राजनीति के अतिरिक्त राघव चड्ढा क्रिकेट और बैडमिंटन पर भी अपना हाथ आजमाते है। क्रिकेट उनके पसंदीदा खेलों में शुमार है इसके अतिरिक्त राघव राज्यस्तरीय बैडमिंटन के प्लेयर भी रह चुके है। बहुकौशल प्रतिभा के धनी राघव चड्ढा राजनैतिक और निजी जीवन में संतुलन बनाना पसंद करते है। राजनीति नेता Rahul Gandhi एक ऐसे व्यक्ति है जो अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। राहुल गाँधी का सम्बन्ध कांग्रेस पार्टी से है।
राघव चड्ढा फैमिली (Raghav Chadha’s Family)
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती अलका चड्ढा एवं पिता सुनील चड्ढा है। राघव अपने माता-पिता की अकेली संतान है।
राघव चड्ढा की शिक्षा (Raghav Chadha Education)
राघव चड्ढा की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से पूर्ण हुयी जिसके पश्चात वे दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने गए। वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंट की पढ़ाई पूर्ण की एवं उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया।
लंदन में, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA की डिग्री हासिल करने के पश्चात उन्होंने ग्रेड थॉर्नटन, डेलॉइट, श्याम मालपानी एवं अन्य अकाउंटेंसी फर्मों में कार्यानुभव लिया। वर्तमान में वे प्रैक्टिसिंग CA भी है जो बतौर विभिन अकाउंटेंसी सम्बंधित कार्यो में अपनी सेवाएँ दे चुके है।
ऐसे हुयी राजनैतिक करियर की शुरुआत (Raghav Chadha career)
राघव चड्ढा की करियर की शुरुआत प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (Indian anti-corruption movement) जिसे आम तौर पर अन्ना हजारे आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है के दौरान हुयी।
वर्ष 2011 में देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अपने चरम पर था ऐसे में युवा राघव चड्ढा ने अपनी लाखों की नौकरी को छोड़कर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए Indian anti-corruption movement को ज्वाइन किया। अन्ना आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी के ड्राफ्टिंग सदस्यों में राघव चड्ढा भी शुमार थे।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावो में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने में भी इस युवा नेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। राघव की योग्यता से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पद दिया था एवं इसके पश्चात उन्हें अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया।
राघव चड्ढा का राजनैतिक करियर (Raghav Chadha Political career)
राघव चड्ढा का राजनैतिक वर्ष 2011 से भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (Indian anti-corruption movement) से शुरू हुआ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आप के शीर्ष युवा नेताओ में प्रमुख रूप से शुमार राघव चड्ढा अपनी मेहनत एवं लगन से ही पार्टी के शीर्ष पदों पर पहुँचे है। चलिए यहाँ डालते है राघव चड्ढा के राजनैतिक करियर एक नजर :-
- वर्ष 2011 में राघव चड्ढा ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (Indian anti-corruption movement) में हिस्सा लिया।
- वर्ष 2013 में वे आम आदमी पार्टी की ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके है। साथ ही 2013 के चुनावो में उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र को तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभायी थी।
- वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा में भारी जीत दर्ज करने के पश्चात आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें आप का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (AAP’s national treasurer) नामित किया गया था।
- वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का कार्यभार राघव चड्ढा को सौंपकर उन्हें 2019 के विधानसभा में यहाँ से आप का प्रत्याशी घोषित किया था। हालाँकि इस चुनाव में राघव चड्ढा को बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधुड़ी के खिलाफ लगभग 2 लाख वोटों के मार्जिन से हार का मुँह देखना पड़ा था।
- वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावो में राजेंदर नगर सीट से राघव चड्ढा ने बीजेपी कैंडिडेट आरपी सिंह को हराकर सबसे युवा विधायक के रूप में शपथ ली थी। दिल्ली सरकार में उन्हें जल विभाग सौंपा गया एवं उन्हें दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
- वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावो में पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब का सहप्रभारी घोषित किया गया जहाँ उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया एवं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज करके भारी बहुमत से सरकार का गठन किया।
- वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब राज्य से राज्यसभा का सदस्य नामित किया गया है इस प्रकार वे, आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा में पहुँचने सबसे युवा सांसद बन गए है।
- राघव चड्डा का सम्बन्ध आम आदमी पार्टी से है जिसमे वे 2013 में शामिल हुए थे . AAP का इतिहास काफी रोचक रहा है।
राघव चड्ढा से जुड़े विवाद (Raghav Chadha Controversy)
राघव चड्ढा राजनीति में अपनी संयमित भाषा एवं नम्र स्वभाव के नेता के रूप में जाने जाते है। हालांकि कई मौको पर अपने बयानों के कारण उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।
कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को राजनीति का राखी सावंत बताने पर वे विरोधी दलों के निशाने पर आ गए थे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में वर्ष 2016-17 के बजट तैयार करने हेतु उन्हें सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
हालाँकि वर्ष 2018 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त विभिन मुद्दों को लेकर भी वे केंद्र सरकार के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके है।
राघव चड्ढा की पत्नी/गर्लफ्रेंड (Raghav Chadha Wife/Girlfriend)
आपको बता दे की राघव चड्ढा अभी तक अविवाहित है। 13 मई 2023 को उनकी सगाई बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ हुई है। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जो इंडिया गेट के पास है। सगाई में राजनीति और बॉलीवुड के बहुत से लोग शामिल हुए थे।
राघव चड्ढा नेट-वर्थ (Raghav Chadha net-worth)
राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) है जिनकी कुल सम्पति 20 लाख रुपए बताई जाती रही है। 2019 के लोकसभा चुनावो में दाखिल हलफनामे में उन्होंने 2.20 लाख आय एवं 1 लाख 65 हजार रुपये की चल संपति का ब्यौरा दिया था। विभिन स्रोतों से राघव चड्ढा नेट-वर्थ (Raghav Chadha net-worth) निम्न प्रकार मानी गयी है।
चल संपत्ति
• नगद: 50,000
• बांड और शेयर: रु. 4.74 लाख
• बैंक जमा: रु. 3.95 लाख
• एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: 37,893 रूपए
• मोटर वाहन: मारुति स्विफ्ट डिजायर 2009 मॉडल (1.32 लाख)
• आभूषण: 75 ग्राम सोने के आभूषण (रु. 3 लाख)
राघव चड्ढा के जीवन से जुड़े अनसुने-किस्से
- राजनीति में अपनी कौशल के लिए जाने, जाने वाले राघव चड्ढा अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते है। वर्ष 2021 में बीजेपी नेता मेनका गाँधी द्वारा उन्हें स्टाइलिश पॉलिटिशिन ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया जा चुका है।
- आप (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नामित राघव चड्ढा एक कुशल वक्ता भी है जो अपने बेहतर संवाद कौशल के लिए जाने जाते है। अपनी बात को तर्क के साथ रखने एवं मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के कारण उन्हें युवा नेता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है।
- वर्ष 2022 में नई दिल्ली में आयोजित लक्मे फैशन शो में वे अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप-वॉक भी कर चुके है।
- राघव चड्ढा क्रिकेट में खासी रूचि रखते है एवं मौका मिलने पर बल्ले पर हाथ जरूर आजमाते है। कई मौको पर वे क्रिकेट का बल्ला घुमाते हुए दिखाई दे चुके है। सचिन तेंदुलकर तथा ब्रायन लारा उनके पसंदीदा बल्लेबाज है।
- वर्ष 2016 में दिल्ली का वर्ष 2016-17 का बजट तैयार करने में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में कार्य करते हुए राघव चड्ढा ने मात्र एक रुपया (1 ₹) महीने की सैलरी ली थी।
- राघव चड्ढा नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ फिल्म “राजमा चावल” के लिए भी शूटिंग कर चुके है।
राघव चड्ढा का जीवन परिचय से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रमुख नेता है। अपने अल्प राजनैतिक करियर में भी राघव चड्ढा ने प्रमुख युवा नेता के रूप में प्रभावी पहचान स्थापित की है। राघव चड्ढा एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) भी है।
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती अलका चड्ढा एवं पिता सुनील चड्ढा है।
राघव चड्ढा की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से पूर्ण हुयी। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि एवं इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंट की पढ़ाई पूर्ण करने के अतिरिक्त इन्होने लंदन में, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA की डिग्री भी हासिल की है।
राघव चड्डा की मंगेतर बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा है।
राघव चड्ढा के राजनैतिक करियर सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको Raghav Chadha Political career से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को साझा किया गया है।
राघव चड्ढा एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ एक कुशल वक्ता एवं पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) भी है। इसके अतिरिक्त अपने फैशन एवं स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी वे युवाओ के बीच खासे लोकप्रिय है।