वर्तमान वैश्विक भूदृश्य में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Region) अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है। वैश्विक महाशक्तियाँ हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए पूरा जोर लगा रही है ऐसे में यह क्षेत्र वैश्विक राजनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा घुसपैठ की गतिविधियों एवं इस क्षेत्र पर अपना अधिकार जमाने के पश्चात चीन की नजर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर भी है जिसके लिए चीन द्वारा विभिन कूटनीतियों एवं संधियों का सहारा लिया जा रहा है। हालाँकि चीन की इसी चुनौती से निपटने हेतु हाल ही के वर्षो में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में क्वाड (QUAD) एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह के रूप में उभरा है जिसके माध्यम से हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले है। भारत की विदेश नीति के सन्दर्भ में भी क्वाड (QUAD) का प्रभाव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको क्वाड (QUAD) समूह के सम्बन्ध में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने वाले है। जैसे की – क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना
यह भी पढ़े :- ब्रिक्स सम्मेलन क्या है विषय व इतिहास
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको क्वाड क्या है, कब, कैसे और किसलिए बना (QUAD Summit in Hindi), क्वाड (QUAD) का उद्देश्य एवं लक्ष्य सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्रदान करने वाले है। साथ ही यहाँ भारत के सन्दर्भ में भी क्वाड (QUAD) समूह की भूमिका पर प्रकाश डाला जायेगा।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
क्वाड (QUAD) क्या है ? (What is QUAD)
क्वाड (QUAD) एक अंतर्राष्ट्रीय “अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह” है जिसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं जापान के द्वारा गठित किया गया है। क्वाड (QUAD) का पूरा नाम क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग (Quadrilateral Security Dialogue) है जो की सम्बंधित चार देशो के मध्य एक सुरक्षा समूह है। क्वाड (QUAD) समूह की स्थापना हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के साझा हितों एवं निर्बाध समुद्री व्यापार को सुनिश्चित करने हेतु की गयी है।
क्वाड (QUAD) द्वारा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की संप्रभुता को सुनिश्चित करने एवं इस क्षेत्र को व्यापार हेतु खुला रखने हेतु सहयोग का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही सभी पक्षों के आर्थिक, राजनैतिक एवं सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों को देखते हुए क्वाड (QUAD) प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है।
क्वाड (QUAD) देशो के अंतर्गत कौन-कौन से देश शामिल है ?
क्वाड (QUAD) जैसे की इसके नाम से ही इंगित होता है की इस समूह के अंतर्गत कुल चार देशों को शामिल किया गया है जो की निम्न प्रकार से है :-
- भारत (India)
- ऑस्ट्रेलिया (Australia)
- जापान (Japan)
- संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A)
क्वाड (QUAD) वैश्विक स्तर पर चार लोकतान्त्रिक देशों का गठबंधन है जो मुख्यत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त व्यापार एवं साझा व्यापार हित सम्बंधित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निर्मित किया गया है।
क्वाड (QUAD) समूह का गठन क्यों किया गया ?
क्वाड (QUAD) समूह का गठन मुख्यत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में चीन की बढ़ती हुयी गतिविधियों के मद्देनज़र किया गया है। हाल के वर्षो में दुनिया के विभिन छोटे देशो को अपने कर्ज के जाल में फॅसाने के अतिरिक्त चीन, दक्षिणी चीन सागर में भी अपने पड़ोसी देशो को धौंस दिखाता रहता है। इसके अतिरिक्त चीन आये दिन अपने सभी पड़ोसी देशो के साथ भी सीमा विवाद को लेकर उलझा रहता है। इन सभी हरकतों के पश्चात अब चीन की नजर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभुत्व जमाने की है जिससे की वह विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके। चीन की विस्तारवादी नीति पर अंकुश लगाने एवं हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को किसी भी देश विशेष के प्रभुत्व से मुक्त रखने हेतु ही क्वाड (QUAD) समूह का गठन किया गया है।
यह भी जाने :- ASEAN Full Form in Hindi
क्वाड (QUAD) का इतिहास
क्वाड (QUAD) समूह के गठन की शुरुआत वर्ष 2004 की हिंद महासागर में विनाशकारी सुनामी एवं भूकंप के पश्चात हुयी थी। 2004 की हिन्द महासागर की सुनामी के दौरान क्वाड (QUAD) समूह के चारों देशों -भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुँचाने हेतु सामूहिक प्रयास किए गए थे जिसके दौरान इस समूह के गठन का विचार उत्पन हुआ। हालांकि औपचारिक रूप से क्वाड (QUAD) के गठन का प्रथम प्रस्ताव वर्ष 2007 में तत्कालीन जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे के द्वारा रखा गया था। इस वर्ष चीन के दबाव एवं रूस के विरोध के चलते ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस समूह में शामिल होने से अपने कदम पीछे खींच लिए गए।
हाल के वर्षो में चीन की आक्रामक विस्तारवादी नीति के मद्धेनजर ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी रणनीति में परिवर्तन किया गया एवं क्वाड (QUAD) समूह में शामिल होने के फैसला लिया गया। ऑस्ट्रेलिया की सहमति के पश्चात वर्ष 2017 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान एवं संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा क्वाड (QUAD) समूह का औपचारिक रूप से गठन किया गया।
क्वाड (QUAD) समूह का उद्देश्य
क्वाड (QUAD) समूह का मुख्य उद्देश्य हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में चीन के प्रभुत्व को रोकना एवं इस क्षेत्र में मुक्त व्यापार हेतु आवश्यक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। क्वाड (QUAD) समूह द्वारा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री व्यापार हेतु मुक्त आवागमन को सुनिश्चित करना इस क्षेत्र को किसी भी देश एवं क्षेत्र विशेष के प्रभुत्व से मुक्त रखना है। क्वाड (QUAD) समूह द्वारा घोषित प्रमुख उद्देश्य निम्न प्रकार से है :-
- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त समुद्री व्यापार हेतु सहयोग
- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक एवं साझा हितों की रक्षा करना
- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करना
- किसी भी देश एवं क्षेत्र विशेष के प्रभाव से इंडो-पैसिफिक को मुक्त रखना
- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति के संतुलन को बनाए रखना
- चीन की विस्तारवादी नीति पर अंकुश लगाना
क्यों आवश्यक है मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific)
वैश्विक भूगोल पर दृष्टि डालने पर हम पाते है की आखिर वैश्विक राजनीति में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) क्यों केंद्र का बिंदु बना हुआ है। हिंद महासागर एवं प्रशांत महासागर के मध्य क्षेत्र स्थित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region), दुनिया की आधी से अधिक आबादी का घर है। हालांकि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की सर्वाधिक प्रमुख विशेषता यह है की यह क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था के दो/तिहाई (2/3) से भी अधिक व्यापार एवं उत्पादन का केंद्र है।
साथ ही दुनिया के सभी प्रमुख महाद्वीपों के मध्य व्यापार का प्रमुख केंद्र भी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र है। यही कारण है की दुनिया की सभी वैश्विक महाशक्तियों द्वारा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्द महासागर के महत्व को ध्यान में रखते हुए एवं वैश्विक समृद्धि एवं व्यापार हेतु इस क्षेत्र की सम्प्रभुता सुनिश्चित करने हेतु क्वाड (QUAD) समूह का गठन किया गया है जिससे यह क्षेत्र मुक्त व्यापार का केंद्र बना रहे।
भारत के सन्दर्भ में QUAD की भूमिका
भारत के सन्दर्भ में क्वाड (QUAD) एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक समूह है। चीन द्वारा अकसर भारत की उत्तरी सीमा पर घुसपैठ के प्रयास किए जाते रहे है एवं भारतीय सीमा में अतिक्रमण का प्रयास किया जाता रहता है। हाल के वर्षो में गलवान घाटी विवाद (Galwan valley issue) एवं डोकलाम विवाद (Doklam Issue) भारत एवं चीन के मध्य विवाद के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में उभरकर सामने आये थे। इसके अतिरिक्त चीन द्वारा भारत के अरुणाचल एवं लद्दाख क्षेत्रों पर भी अपना अधिकार जताया जाता रहा है। क्वाड (QUAD) समूह भारत की चीन की विस्तारवादी नीति के विरुद्ध प्रमुख सहायक समूह के रूप में उभरकर सामने आया है। साथ ही एशिया महाद्वीप में चीन का प्रभुत्व स्थापित करने के प्रयासों पर अंकुश लगाने में भी क्वाड (QUAD) समूह की प्रमुख भूमिका रहने वाली है।
क्वाड (QUAD) समूह से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
क्वाड (QUAD) समूह एक अंतर्राष्ट्रीय “अनौपचारिक बहुपक्षीय समूह” है जिसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं जापान के द्वारा गठित किया गया है।
क्वाड (QUAD) समूह में निम्न चार देश शामिल है :-
भारत (India)
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
जापान (Japan)
संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A)
क्वाड (QUAD) समूह के गठन का सर्वप्रथम प्रयास वर्ष 2007 में जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे द्वारा किया गया था। हालांकि उस समय ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस समूह को ज्वाइन नहीं किया गया था। लगभग 10 वर्षो के पश्चात वर्ष 2017 में इस ग्रुप के गठन पर सहमति बनी थी एवं भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं जापान के द्वारा वर्ष 2017 में क्वाड (QUAD) का गठन किया गया।
क्वाड (QUAD) समूह मुख्य उद्देश्य मुक्त एवं खुला हिन्द-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) निर्मित करना है जिससे की इस क्षेत्र में समुद्री व्यापार निर्बाध रूप से संचालित हो सके। साथ ही इस समूह द्वारा साझे हितों की पूर्ति हेतु सहयोग का लक्ष्य रखा गया है।
क्वाड (QUAD) का पूरा क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग (Quadrilateral Security Dialogue) है।