अगर चटनी की बात की जाए तो लोगो की जुबान पर सबसे पहले पुदीना की चटनी का ही नाम आता है ! आखिर हो भी क्यों ना यह होती ही इतनी जायकेदार है। लेकिन पुदीने की चटनी सिर्फ अपने स्वाद के कारण ही पसंद नहीं की जाती बल्कि इसके स्वास्थ्य सम्बंधित लाभों की लिस्ट भी बहुत लम्बी-चौड़ी है। देश में लगभग हर घर में ही पुदीने को चटनी और ड्रिंक बनाने के लिए उपयोग करते है खासकर गर्मियों के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए पुदीने की चटनी का सेवन किया जाता है। पेट को ठंडा रखने और खाने के पाचन को बेहतर बनाने के अतिरिक्त भी पुदीने की चटनी के कई अन्य फायदे है। चलिए जानते है।
पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा
गुणों से भरपूर है पुदीने की चटनी
- पुदीने की चटनी खाने को पचाने में सहायता करती है इसके अतिरिक्त भी यह पेट की अनावश्यक गर्मी को शांत करती है। दरअसल पुदीने में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन की मात्रा कम होती है लेकिन इसमें आयरन, मैंगनीज, पोटेशियम और Vitamin-A , Vitamin-B, Vitamin-C और विटामिन B-12 काम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अपने पोषक गुणों के कारण इसे चटनी के रूप में या ड्रिंक के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसे कई डिशेस को गार्निश और फाइनल टच देने के लिए उपयोग किया जाता है। पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो आपके पेट के जीवाणुओं के विरुद्ध लड़ने में कारगर होते है और पाचन में मदद करता है। इसके अतिरिक्त इससे पेट की गर्मी से भी राहत मिलती है।
इन चीजों में भी है मददगार
- सरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीने की चटनी फायदेमंद है। हीलिंग फूड्स बुक में भी पुदीने से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के गुणों के बारे में बताया गया है। वही पुदीने की चटनी से मेटाबॉलिस्म तेज होता है जिससे खाना पचने में मदद मिलती है साथ ही इससे सर्दी-खाँसी जैसी मौसमी बीमारियों में भी मदद मिलती है।
साइटिका के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
पुदीने की चटनी के फायदे
- पाचन में सुधार – पुदीने में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो हमें अपच और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पुदीने की चटनी से पाचन तंत्र (Digestive system) को बेहतर बनाया जा सकता है।
- सिरदर्द से छुटकारा – पुदीना सर दर्द होने में बहुत लाभदायक होते है अगर आपको Head ache की परेशानी रहती है तो आप अपने भोजन में पुदीने की चटनी का इस्तेमाल कर सकते है।
- लिवर को रखे स्वस्थ – लिवर पाचन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, किसी भी बिमारी के होने पर लिवर सबसे पहले अफेक्ट होता है। इसलिए अगर लिवर को स्वस्थ रखना है तो उसके लिए आपक पुतिन के पत्तों को पीसकर चटनी बना लेनी है।
- वजन कम करने में सहायक – वजन कम करने वाले लोगों को पुदीने की चटनी लाभदायक होती है, यह वजन कण्ट्रोल में लाभकारी है। इसे आप भोजन में शामिल कर अपने बढे हुए वेट को कम कर सकते हैं।
- एक्ने की समस्या होगी दूर – पुदीना सेहत तो संवारता है ही साथ ही यह चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने में भी हेल्प करता है। जिन्हें भी चेरे पर एक्ने, पिम्पल, ब्लैक हेड्स की समस्या है वो लोग पुदीने के पत्तों का लेप चेहरे पर लगाएं और साथ ही इसे खाने में भी शामिल करें।
आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलु उपाय
पुदीने की चटनी के फायदे सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न व उत्तर
पुदीने की चटनी को खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही रोजाना इसका इस्तेमाल करने से गैस, ब्लोटिंग, अपच की समस्या दूर हो जाती है।
पुदीना हमारे सेहत के लिए एक रामबांध दवाई है इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका इस्तेमाल अधिकतर गर्मियों में किया जाता है।
पुदीने में विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, मैग्नीशियम और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं।
जी हाँ यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।