पुदीने का इस्तेमाल तो हम सभी के घरों में होता है। पुदीना पौधे के रूप में होता है। इसकी सुगंध कुछ लोगों को बहुत पसंद होती है। तो कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं पसंद होती है। पुदीने का उपयोग हमारे घरों में कई रूप में किया जाता है। जैसे चटनी, पुदीने का पानी, सब्जी में, गर्मियों में तो पुदीना बहुत ही लाभदायक होता है। पुदीने का इस्तेमाल आप इसकी ताजी पत्तियों के रूप में या फिर इसको सुखाकर पाउडर के रूप में कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों में विटामिन A, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मेंथोल, वसा और आयरन,कॉपर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। आज हम पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा में जानेंगे।
अखरोट के फायदे और नुकसान | Akhrot Ke Fayde Aur Nuksan
पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा
पुदीने के पत्ते का उपयोग
- पुदीने की पतियों का उपयोग आप इसको पीस कर इसको पानी में छान कर इसका सेवन कर सकते हैं।
- पुदीने की पतियों से आप चटनी बना सकते हैं। पुदीने की चटनी का सेवन आप किसी भी चीज में कर सकते हैं।
- आप पुदीने की पत्तियों को सूखा कर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
- आप पुदीने की पत्तियों की चाय भी बना सकते हैं।
- कई लोग पुदीने की पत्तियों को सब्जियों में भी इस्तेमाल करते हैं।
गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान
पुदीने के पत्ते का फायदा
- सिरदर्द में सहायक – सिरदर्द की समस्या को हम एक सामान्य समस्या सोच कर नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन सिरदर्द के कारण बहुत ही परेशानियाँ झेलनी पड सकती हैं। सिरदर्द में आप पुदीने का रस या पुदीने का तेल सर में लगा सकते हैं। पुदीने में मेंथोल जो की हमारे सिरदर्द को कम करने में सहायक होता है।
- छालों में सहायक – पुदीना ठंडा होता है जो कि हमारे मुँह में होने वाले छालों को सही करने में सहायक होता है। छालों को सही करने के लिए आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं।
- त्वचा के लिए लाभदायक – पुदीने में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल तत्व/गुण पाए जाते हैं। जो कि हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। पुदीने से हमारी कई सारी स्किन की समस्यायें दूर होती हैं।
- वजन घटाने में सहायक – मोटापा आज कल एक आम समस्या बन चुकी है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। वो लोग पुदीने का सेवन भी कर सकते हैं।
- पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक – पुदीने के पत्ते का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है। पुदीने के सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। और पुदीने से पेट की कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
- तनाव में सहायक पुदीना – पुदीने में कई सारे पोषक तत्व विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं। जो की तनाव दूर करने में सहायक होते हैं। तनाव दूर करने के लिये आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं।
- उल्टी और मतली में लाभदायक – अगर आपको बार बार उल्टी का मन हो रहा हो तो आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। पुदीने के पानी के सेवन से आपकी उल्टी की शिकायत बंद हो जाएगी।
एलोवेरा जेल के फायदे और उपयोग: Aloe Vera Gel Ke Fayde
पुदीने के पत्ते का उपयोग और फायदा
पुदीना एक औषधीय गुण वाला पौधा है इससे हमे बहुत से लाभ देखने को मिलते हैं, सभी बिमारियों का यह अचूक इलाज है। जैसे:- हैजा होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है, गर्मी में लू लगने पर, त्वचा से जुड़ी बिमारियों पर, पेट की समस्याओं को दूर करने में आदि।
पुदीने के पत्तों का सेवन करने के लिए सबसे पहले आपको किसी बर्तन में पानी उबाल लेना है, उसमें पुदीने की पत्तियों को दाल देना है। कुछ समय बाद गैस बंद करके उसमें नींबू डालकर इसे पी लें।
पुदीने में कई लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे :- आयरन, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, कैल्शियम, नियासिन आदि।
पुदीना में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पाचन किया को बेहतर बनते हैं। डाइजेशन सम्बन्धी समस्याओं को यह जल्दी ठीक करता है, साथ ही यह बुखार, दस्त, पेचिश, लीवर आदि सभी रोगों में सहायक है।