भारत देश में लगभग सभी लोग कहीं न कहीं इन्वेस्ट जरूर करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपना इन्वेस्टमेंट किसी अछि जगह ही करना चाहते हैं ताकि समय आने पर उनका यह इन्वेस्टमेंट उनके काम आ सके। इन्वेस्टमेंट की स्कीम पोस्ट ऑफिस के द्वारा भी चलायी जाती है। और ज्यादातर लोगों को यह स्कीम पसंद भी आ रही है। Post Office के द्वारा आपको इन्वेस्टमेंट में अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाती है। पोस्ट ऑफिस द्वारा गारंटी के साथ पैसे डबल करने की स्कीम शुरू की गयी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आईये आपको इस स्कीम के बारे में और जानकारी देते हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा लिखे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
Article Contents
क्या है पोस्ट ऑफिस की स्कीम
पोस्ट ऑफिस के द्वारा किसान विकास पत्र की स्कीम को शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत यदि हम इस स्कीम में इन्वेस्ट करते हैं तो एक निश्चित समय अवधि के बाद हमे इन्वेस्ट की गयी राशि डबल होकर मिलती है। इस योजना में आपको 124 महीने अर्थात 10 साल और 4 महीनों के लिए इन्वेस्ट करना होता है तब आपको आपके पैसे ज्यादा रिटर्न के साथ मिलते हैं। यह स्कीम का समर्थन सरकार के द्वारा किया जाता है। इसीलिए यह सुरक्षित है, और इसमें कोई रिस्क नहीं है साथ ही रिटर्न की गारंटी भी मिलती है। इसमें इन्वेस्ट करने की न्यूनतम राशि 1000 रूपये है जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
योजना के अंतर्गत ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत शुरू की गयी किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने के दौरान ही ब्याज दर की सभी बातें तय हो जाती है। किसान विकास पत्र योजना के अंतर्गत इन्वेस्टमेंट में ब्याज 6.9% है। यह इसका वर्तमान ब्याज दर है। आपकी ब्याज दर 6.9% में ही तय समय तक आपको पैसे ज्यादा रिटर्न में मिलते हैं।
पोस्ट ऑफिस की स्कीम किसान विकास पत्र में क्या खास है
इस योजना में काफी ऐसी ख़ास बातें हैं जो कि किसी अन्य इन्वेस्टमेंट में नहीं है। आईये जानते हैं इसमें मिलने वाली सुविधा और लाभ को।
- इस स्कीम में आप बिना किसी रिस्क के इन्वेस्ट कर सकते हैं, साथ ही आपको इसमें गारंटी भी मिलती है।
- इसमें आपको 124 महीनों के बाद पैसे ज्यादा रिटर्न के साथ मिलते हैं।
- जरुरी नहीं की आप इसमें 124 महीनों तक ही इन्वेस्ट करें। आप इसे समय से पहले भी निकल सकते हैं।
- इसमें केवल किसान ही इन्वेस्ट नहीं कर सकते, बल्कि देश का प्रत्येक व्यक्ति इसमें इन्वेस्ट कर सकता है।
- इसमें आप न्यूनतम राशि 1000 रूपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं, अधिकतम राशि की इसमें कोई सीमा नहीं है।
- यह योजना किसी भी Post Office में उपलब्ध है।
किसान विकास पत्र योजना में इन्वेस्ट करने के लिए पात्रता और दस्तावेज
- भारत की नागरिकता प्राप्त स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र का फॉर्म
- आवेदक का आधार कार्ड
- 10 लाख से अधिक आय वालों का आय प्रमाण पत्र
- 50 हजार से अधिक इन्वेस्ट करने पर पैन कार्ड
- किसान विकास पत्र का प्रमाण पत्र
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।