PMJAY का मतलब है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अर्थात आयुष्मान भारत योजना। यह योजना भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अंतर्गत शुरू की गई है। इस योजना का संचालन गरीब परिवारों की समस्यों को नजर रखते हुए किया गया है। भारत के 10 करोड़ परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।
500000 तक का इंश्योरेंस इस योजना के अंतर्गत परिवारों को प्रदान किया जाएगा, और गरीब परिवारों के लिए 500000 तक का निः शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कराई जाएगी, जिससे गरीब परिवारों को सहारा मिलेगा। देश में बड़े पैमाने पर PMJAY योजना को शुरू किया जा रहा है, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कम से कम 50 करोड़ से अधिक देश के नागरिकों को PMJAY प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अर्थात आयुष्मान भारत योजना की सुविधा प्राप्त कराई जाएगी।
PMJAY पीएम जन आरोग्य योजना – फ्री 5 लाख रूपए तक का इलाज,
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
योजना का नाम | PMJAY आयुष्मान भारत योजना |
किसके द्वारा योजना शुरू की गई | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
लाभार्थी | भारत के देश वासी |
योजना की घोषणा कब की गई | 14 अप्रैल 2018 |
पूरे देश में कब लागू की गई | 25 सितम्बर 2018 |
स्टेटस | ACTIVE |
उद्देश्य | पांच लाख रुपए तक का बीमा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Article Contents
PMJAY CSC योजना के लिए पात्रता
PMJAY CSC योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए :-
- PMJAY प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने के लिए आपका नाम PMJAY LIST में होना जरुरी है , अगर नाम नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतें।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में चुने हुए लाभार्थियों के पते पे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लेटर भेजा जाता है , जिसके द्वारा लाभार्थी अपना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना गोल्डन कार्ड बनवा सकता है।
- इस योजना में उन गरीब परिवरों को शामिल किया गया है जो 2011 की आर्थिक जनगर्णा में शामिल हुए थे , और इन परिवारों को ही प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था।
- अगर आपको भी प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिला था और आपके पास HHID है तो आप प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र है।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य क्या है ?
देश के गरीब परिवार जो आर्थिक स्तिथि ख़राब होने के कारन इलाज नहीं करवा सकतें उनके लिए यह PMJAY आयुष्मान भारत मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत हर वर्ष लाभार्थी को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। जिसमे परिवार के किसी भी व्यक्ति के इलाज के लिए पैसे नहीं लगाने पढ़ते, सरकार द्वारा खर्च कवर किया जाता है। इससे गरीब लोग अच्छी स्वास्थय सेवा ले सकेंगे और बीमारी में भारी खर्च से भी बच सकेंगे।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ और विशेषताएं
PMJAY प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के निम्नलिखित लाभ और विशेषताएं है –
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में लगभग 10 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- PMJAY कार्ड धारक अपना इलाज सरकारी के साथ -साथ प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी करवा सकतें है।
- कार्ड धारक को इस योजना के अंतर्गत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रति वर्ष प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना में सभी प्रकार के इलाज बिलकुल मुफ्त है।
- इस योजना में चिकित्सा आदि का खर्चा , दवाई आदि की लागत सब सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- गरीब और कमज़ोर लोगों के लिए ये योजना लाभ दायक है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए इन जरुरी दस्तावेजों की आवश्यक्ता होती है :-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- स्थाई प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मोबाइल नंबर
PMJAY प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्ट्रेशन क लिए आवेदन कैसे करें ?
जो लाभार्थी PMJAY योजना का लाभ उठाना चाहते है वह नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े –
- सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र CSC जाना होगा , और अपने सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा।
- इसके बाद जन सेवा केंद्र CSC के एजेंट द्वारा सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा आपको पंजीकरण प्रदान किया जाएगा।
- फिर इसके बाद आपको जन सेवा केंद्र CSC के द्वारा 10 से 15 दिन के बाद आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाएगा।
- इसी के बाद आपका PMJAY में पंजीकरण सफ़ल हो जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आयुष्मान भारत योजना ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
- अब प्ले स्टोर में आपको सर्च के ऑप्शन में आयुष्मान भारत लिख कर सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सूचि खुलकर आएगी उनमे जो सबसे ऊपर ऐप होगी उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद INSTALL के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अब आपके फ़ोन में आयुष्मान भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना की पात्रता को चेक कैसे करें ?
- सबसे पहले PMJAY आयुष्मान भारत की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज खुलेगा उस होमपेज पर AM I ELIGIBLE के ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- अब इस पेज में जो नीचे फोटो में दिखाया गया है उसमे अपना मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज करे और फिर GENERATE OTP के बटन पर क्लिक करें।
- यह करने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन हो जाओगे।
- लॉगिन करने के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपने परिवार की पात्रता की जांच करे। अब इसकर बाद आपको 2 विकल्प मिलेंगे पहले विकल्प में अपना राज्य चुने।
- इसके बाद दूसरे ऑप्शन में तीन श्रेणियाँ मिलेंगी एक ,एक मोबाइल नंबर से तथा एक राशन कार्ड से खोजे। अब आपको दी गई श्रेणियाँ में से एक को चुनना है। फिर इसके बाद submit के बटन पर क्लिक करना है।
- दूसरे तरीके में आप जन सेवा केंद्र csc द्वारा अपने परिवार की पात्रता जांच करना चाहते है तो आपको जन सेवा केंद्र CSC में जाना होगा और वहां जाकर आपको अपने डाक्यूमेंट्स को एजेंट के पास जमा करना होगा फिर उनके द्वारा एजेंट आपकी पात्रता जांच करके अपने जन सेवा केंद्र से लॉगिन करेंगे।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको PMJAY की आधिकारिक वेबसइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज खुल कर आएगा। इसमें आपको GRIEVANCE PORTAL के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पोर्टल खुल कर आएगा।
- इसमें आपको REGISTER YOUR GRIEVANCE के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक न्य फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको GRIEVANCE FORM होगा।
- आपको इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- ग्रीवेंस बाय
- केस टाइप
- एनरोलमेंट की जानकारी
- बेनिफिशियरी डीटेल्स
- ग्रीवेंस डिटेल
- अपलोड फाइल्स
- अब इसके बाद आपको SUBMIT के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसी तरह आप अपना GRIEVANCE REGISTER कर पाएंगे।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां आपको GRIEVANCE PORTAL का विकल्प मिलेगा उसको क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल कर आएगी जिसमे आपको TRACK YOUR GRIEVANCE के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना रिफरेंस नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आप SUBMIT के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका GRIEVANCE STATUS खुल कर आजाएगा।
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 ऐसे देखें
PMJAY आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कुछ जरुरी प्रश्न/ उत्तर
PMJAY आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in है।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से गरीब है , और अपने इलाज हेतु पैसे नहीं दे सकतें। उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के तहत ₹500000 तक का मुफ्त इलाज की सेवा प्राप्त कराई जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना के लिए सरकार ने उन गरीब परिवारों का चयन किया है जिनकी गिनती 2011 की आर्थिक जनगणना में की गई थी उन सभी के लिए सरकार आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराएगी|
जी हाँ , आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 20 रुपए का शुल्क देना पढता है।
GRIEVANCE PORTAL के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgrms.pmjay.gov.in है।
PMJAY आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने नजदीकी CSC जन सेवा केंद्र या अटल सेवा केंद्र में जाकर आवेदन करवाना होगा।
जी हाँ , परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान कार्ड अलग -अलग बनवाना पढ़ता है।