वर्ष 2022 में जिस प्रकार से 2 बार रोजगार मेले (Rojgar Mela 2023) के तहत देश के युवाओं को सरकारी नौकरी की नियुक्ति दी गयी थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए साल की शुरुआत में देश के प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2023 के लिए रोजगार मेले की शुरुआत कर दी है। रोजगार मेले के तहत चयनित युवाओं को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। पीएम मोदी 20 जनवरी 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 71000 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। इस वर्ष केंद्र सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियाँ देने का लक्ष्य रखा है।
आमंत्रण पोर्टल 2023: Aamantran Portal
पिछले वर्ष मोदी जी ने रोजगार मेले में देश के लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा था। साथ ही यह भी कहा था की सरकार हमेशा युवाओं के लिए तत्पर है और उन्हें रोजगार मुहैया करना हमारा कर्तव्य है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। रोजगार मेले में भर्ती होने वाले युवाओं को निम्न विभागों में तैनाती मिलेगी। एमटीएस, जूनियर एकाउंटेंट, लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, टेकनीशियन, निरीक्षक, आयकर निरीक्षक, कांस्टेबल, उप निरीक्षक, ग्रामीण डाक सेवक, नर्स, शिक्षक, डॉक्टर, पीए, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आदि।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2023
Rojgar Mela क्या है ?
देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे देशभर के चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाता है। बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार विपक्ष की आलोचनाओं के बीच सरकार ने इसकी शुरुआत वर्ष 2022 में की। जिसमें सरकार ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को नौकरियां मिली। सरकार युवाओं को मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने के हर समय युवाओं को प्रेरित करती रहती है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी हो और भविष्य में ग्लोबली हम प्रतिष्पर्धा में आगे रहे।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, डाक विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, बैंकिंग, सीबीआई, देश के सुरक्षा बलों सुरक्षा बलों आदि में भर्ती की जाएगी।
PM Shri @narendramodi distributes 71,000 appointment letters under Rozgar Mela via video conferencing. https://t.co/SHPiFexCQN
— BJP (@BJP4India) January 20, 2023
मोदी जी में 20 जनवरी 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों में भर्ती हुए 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। साथ ही उन्होंने सभी से सम्बोधन भी किया और कहा वर्ष 2023 की शुरुआत लोगों के दिलों में एक नए जोश के साथ हुई है। इस मेले के जरिए 71 हजार परिवारों में खुशियां आएँगी। इससे न केवल सफल उम्मीदवारों व उनके परिवारों को खुशी मिलेगी बल्कि देश के अन्य करोड़ों परिवारों के लिए यह आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा का श्रोत भी बनेगा।
पीएम मोदी ने सरकारी नौकरियों में चल रही भर्ती प्रक्रिया के बारे में कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में पहले की तुलना में भर्ती की प्रक्रिया ज्यादा कारगर और निर्धारित समय पर की जाती है। साथ ही यह पारदर्शी तरीके से होती है जो पद्दोनत युवाओं को भरोसा जगाती है। और तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरणा मिलती है। चयन की स्पष्ट और पारदर्शी तरीकों से आज युवाओं की प्रतिभा का सही मायने में सम्मान हो रहा है।
बेरोजगारों के लिए लोन कैसे मिलता है?
Rojgar Mela से सम्बंधित प्रश्न
वर्ष 2023 में रोजगार मेले के अंतर्गत 71000 युवाओं को रोजगार दिया गया।
अभी तक कुल 3 बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा चुका है। वर्ष 2022 में इसे शुरू किया गया था, इस वर्ष 2 बार इसका आयोजन हो चुका है। साल 2023 में यह पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
पिछले वर्ष हुए रोजगार मेले में 1 लाख 46 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिल चुकी है और इस वर्ष 71 हजार युवाओं को और पुनः नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
2023 का पहला रोजगार मेला 20 जनवरी 2023 में आयोजित किया जा चुका है, अगले रोजगार मेले की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीद है इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा।