देश के प्रधानमंत्री देश के सभी किसानों के विकास के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ करते रहते हैं। योजना में वह कभी आर्थिक सहायता तो कभी किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सुविधा प्रदान करते हैं। प्रधान मंत्री जी ने देश के सभी किसानों की आय को दो गुना करने का निश्चय किया था। जी हाँ दोस्तों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वर्ष 2016 से वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दो गुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। यह काफी बड़ा लक्ष्य है। जिसको पूरा करने में काफी समय भी लगेगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी होने के विषय में जानकारी देंगे। यदि आप इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
इस साल सरकार किसानों की आय करेगी दोगुनी
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस वर्ष देख के किसानों की आय को लेकर अच्छी खबर आ सकती है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने कहा कि सभी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर किसानों की आय को दो गुना करने के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। किसानों की आय को दो गुना करने की इस सिफारिश को स्वीकार कर दिया गया था। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। बताया जा रहा है कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला सुना सकती है।
क्या है सरकार की योजना
किसानों की आर्थिक मदद या उनके विकास करने के लिए सरकार कई योजनाओं की शुरुआत करती है। पीएम किसान जैसी अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं की बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2027-28 तक 10,000 पीएम किसान एफपीओ स्कीम (PM Kisan FPO Scheme) की स्थापना के लिए प्रयासों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें निर्धारण लक्ष्य की लगत 6,865 करोड़ रुपये है। इसके साथ साथ उन्होंने बताया कि इस योजना को गोवा में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। जनता को कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा ‘‘इस क्षेत्र में उन्नत तकनीक और नई तकनीकें राज्य में युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित कर रही हैं।’’ इसके साथ साथ उन्होंने किसानों को कई व्यवसायों का उदाहरण देकर उन्हें शुरू करने को भी कहा।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
क्या हैं केंद्र सरकार के उद्देश्य
सभी खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले हमारे देश के किसानों की अर्थव्यवस्था और उनके विकास में सुधार लाने के लिए सरकार कई योजनाएं शुरू करती है। जिसका लाभ सरकार सभी किसानों को पहुंचाने के भरपूर प्रयास सरकार द्वारा किया जाता है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए जल्द ही फैसला ले सकती है। इसके साथ साथ सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, 1 फरवरी को पेश होने वाले 2022-23 के बजट में कृषि लोन लक्ष्य को बढ़ाकर लगभग 18 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। जिससे देश के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। सरकार का यही उद्देश्य है कि देश के सभी किसानों की आय दोगुनी हो जाए। और किसान नए व्यवसाय भी खोल सकें। साथ ही देश के किसान आत्मनिर्भर बनें।