PM Garib Kalyan Anna Yojana: अब मार्च तक मिलेगा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से फ्री राशन, पढ़ें ये अपडेट

PM Garib Kalyan Anna Yojana: देश की केंद्र सरकार के द्वारा देश के नागरिकों का कल्याण करने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। ऐसी ही एक योजना देश के प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने कोरोना के चलते गरीब लोगों को अन्न प्रदान करने के लिए की थी। इस योजना का नाम पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना है। देश के कई गरीब नागरिक जो अपने लिए तीन वक्त के भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। उन सभी नागरिकों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जायेगा। जिससे की देश का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। और उसे अपने भोजन के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहे। इससे देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनेगा। यदि आप पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के विषय में और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करवाएंगे।

क्या है पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 2020 में कोरोना के काल में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी आर्थिक रूप से गरीब मजदूरों को अन्न प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ नागरिकों को 5 किलो अन्न मुफ्त में दिया जाता है। पहले इस योजना को कुछ महीनों के लिए ही रखा गया था। लेकिन फिर कुछ कारणों से सरकार ने इस योजना को जारी रखा। और अब इस योजना को 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी गरीब नागरिकों तक अन्न पहुँचाना है। देश के वे गरीब जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो अपने लिए तीन वक्त का भोजन जुटाने में असमर्थ है। अब सरकार उन सभी नागरिकों को राशन उपलब्ध कराएगी।

Highlights Of PM Gareeb Kalyaan Ann Yojana

योजना पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना
शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा
उद्देश्य देश के सभी गरीबों को मुफ्त में राशन प्रदान करना
लाभार्थी देश के सभी गरीब नागरिक
समय अवधि मार्च 2022 तक

अब लाभर्थियों को मिलेगा मार्च तक मिलेगा फ्री राशन

केंद्र सरकार के द्वारा शुरू पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना कोरोना के समय शुरू की गयी थी। यदि आप भी इस योजना के पात्र हैं या इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए यह एक खुशखबरी है। इस योजना को 2020 के लिए ही लागू किया गया था। किन्तु कुछ कारणों से सरकार ने इसे अब आगे तक बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने गरीब नागरिकों की अन्न से जुडी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर केंद्रीय बैठक का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने बताया की केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा अब इस योजना को बढ़ावा मिल गया है। अर्थात अब इस योजना को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना में पात्र नागरिकों को मार्च 2022 तक राशन मुफ्त में प्रदान किया जायेगा।

Leave a Comment

Join Telegram