पहाड़ों की रानी मसूरी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। मसूरी जाने माने पर्यटक स्थानों में से एक हैं। यह देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहाँ पर साल के 365 दिन ही पर्यटकों का आवागमन चलता रहता है क्योंकि गर्मियों में लोग यहाँ पर गर्मी से राहत पाने आते हैं और सर्दियों के मौसम में लोग यहाँ पर बर्फ बारी का लुफ्त उठाने आते हैं। यहाँ पर पर्यटक काफी भारी संख्या में आते हैं। यहाँ पर घूमने की बहुत सी सुन्दर और अच्छी जगहे हैं तो दोस्तों अगर आप भी मुसरी आने की सोच रहे हो और तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Beautiful Places to visit Mussoorie के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख में हमने मसूरी की 21 घूमने की जगहों के बारे में विस्तार से बताया है।
इसको भी पढ़े :- 42 Tourist Places in Maharashtra
21 Beautiful Places to Visit in Mussoorie
1. Kempty Falls (केम्पटी फाल्स)
आप सभी ने केम्पटी फाल्स का नाम तो सुना ही होगा। केम्पटी फाल्स को भी मसूरी के आकर्षण का केंद्र माना जाता है। केम्पटी फाल्स मसूरी और देहरादून के बीच में राम गाँव जो की टेहरी गढ़वाल के क्षेत्र में स्थित है। यह समुद्र तल से करीब 4500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। केम्पटी फाल्स मसूरी से करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर लोग अधिकतर गर्मियों के समय नहाने के लिए आते हैं। इस जगह पर एक झरना है और उस झरने के नीचे एक तालाब है जिसमे लोग नहाना पसंद करते है। इस जगह को बच्चों से लेकर बड़े लोगो एवं सभी लोगो को पसंद आती है।
2. Lal Tibba (लाल टिब्बा)
लाल टिब्बा मसूरी से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर लंढौर में स्थित है। इस मसूरी की सबसे ऊँची जगहों में से एक माना आता है। इस जगह से दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। क्योंकि यह मसूरी की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है इसलिए इस जगह से बहुत से तीर्थ स्थलों का भी दृश्य दिखाई पढता है जैसे की – बद्रीनाथ,नीलकंठ,केदारनाथ आदि। लाल टिब्बा को मसूरी की सबसे पुरानी एवं सबसे अधिक आबादी वाली जगह बताया जाता है। लाल टिब्बा की ऊंचाई करीब 2,275 मीटर यानी के 7,464 फीट है। इस जगह को भी मसूरी का मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। वैसे तो आप इस जगह पर कभी भी आ जा सकते हो परन्तु बारिश के मौसम में यहाँ पर आना थोड़ा जोखिम भरा है क्योंकि बारिश के मौसम में यहाँ पर लैंडस्लाइड होने की सम्भावना रहती है।
3. Company Garden (कंपनी गार्डन)
कंपनी गार्डन मसूरी में सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों में से एक है। कंपनी गार्डन मॉल रोड से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक प्रकार का बगीचा है जहाँ पर बहुत से पेड़ पौधे हैं यहाँ पर लोग हरियाली का लुफ्त उठाने के लिए भी आते हैं। यह जगह परिवार या दोस्तों के साथ वक़्त बिताने के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यहाँ पर एक नर्सरी भी है जहाँ से अगर आपको कोई पौधा पसंद आये तो आप उसकी खरीद भी सकते हैं। कंपनी गार्डन एक म्युनिसिपल गार्डन है और इस जगह की देख रेख मसूरी के गार्डन वेलफेयर के द्वारा की जाती है।
4. Dalai Hills (दलाई हिल्स)
दलाई हिल्स को मसूरी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यह जगह उन लोगो को बहुत पसंद आती है जो प्रकृति प्रेमी है हैं क्योंकि इस जगह के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है। यहाँ पर आप कैंपिंग,फोटोग्राफी का भी लुफ्त उठा सकते हो। यह जगह भी काफी ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह पर बुद्ध भगवान का एक मंदिर भी स्थित है। यह जगह यहाँ के बुद्ध भगवान की मूर्ति और यहाँ की तिब्बती झंडों के लिए मशहूर है। यह जगह पिकनिक मनाने के लिए भी बहुत बेहतर है। इस जगह के आसपास छोटे छोटे रेस्टोरेंट्स और खाने के स्टाल्स भी है।
5. Gun Hill (गन हिल)
Gun Hill को मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी माना जाता है। यहाँ पर आप निःशुल्क घूम सकते हो। इस जगह पर आने का कोई भी समय नहीं मतलब की आप इस जगह पर किसी भी समय आ जा सकते हो। इस जगह पर आने के लिए केबल कार का भी उपयोग किया यानि के आप इस जगह पर आने के लिए केबल कर का उपयोग कर सकते हो। केबल कर का उपयोग करने पर 75 रूपये देने होंगे। जो की लोगो को 400 मीटर दूर का सफर है। इस जगह से आपको गंगोत्री भी दे सकता है दूरबीन की मदद से परन्तु उस दिन मौसम बिलकुल साफ़ होना चाहिए।इस जगह पर भी बहुत से पर्यटक आते रहते है।
6. Landour (लंढौर)
लंढौर एक छोटा सा शहर है जो की मसूरी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जगह मसूरी से करीब 980 फ़ीट ऊपर स्थित है। इस जगह पर एक बाजार भी है जहाँ पर लोग खरीदारी करना बहुत पसंद करते हैं। इस जगह पर खरीदारी करने के लिए बहुत सी चीजे हैं जैसे की – किताबे, गहने, sleeping bags, कपडे और दस्तकारी चीजे आदि जो की पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इस जगह पर भी पर्यटक आना बूत पसंद करते हैं। यह जगह टिहरी,चम्बा शहरों के पास ही स्थित है। इस जगह पर बहुत से देवदार के पेड़ भी है जो की इस जगह की सुंदरता को चार चाँद लगा देते है।
7. Benog Wildlife Sanctuary (बेनोग वन्यजीव अभयारण्य)
Benog Wildlife Sanctuary राजाजी नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा है। इस जगह पर बहुत से ऐसे जानवर है जो की आज के समय में विलुप्त होने की कगार पर हैं जैसे की – पहाड़ी बटेरे,हिरण,तेंदुए और तो और नील बिल वाले मैगपाई यह जगह अधिकतर इन्ही जानवरों की वजह से मशहूर है क्योंकि यह जानवर विलुप्त होने वाले हैं। इस जगह पर देवदार और चीड़ के पेड़ों के साथ साथ को औषधि प्रदान करने वाले पेड़ भी है। Benog Wildlife Sanctuary करीब 339 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस जगह पर भी बहुत से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
8. Mall Road (मॉल रोड)
मॉल रोड जैसी जगह केवल मसूरी में ही नहीं बल्कि मॉल रोड आपको बहुत सी जगह दिखाई देंगी जैसे की – शिमला,मनाली,गंगटोक जैसी जगहों पर भी स्थित है। यह जगह भी मसूरी के आकर्षण के बहुत बड़ा केंद्र है। क्योंकि यहाँ पर भी आपको बहुत से पर्यटक देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आप खरीदारी भी कर सकते हैं यहाँ पर बहुत सी दुकाने हैं। यहाँ पर मनोरंजन के बहुत से केंद्र हैं जैसे की – बहुत सी दुकाने,वीडियो गेम पार्लर,स्केटिंग रिंक्स आदि जैसी चीजे। यहाँ पर आपको बहुत से छोटे विक्रेता दिखाई देंगे जो की बहुत सी चीजे बेचते हैं जैसे की चाय, भुट्टा,फ़ास्ट फ़ूड अदि और तो और यहाँ पर फोटोग्राफर्स भी घुमते रहते हैं जो की पैसे लेकर आपको आपकी फोटो खींचकर देंगे।
9. Jharipani (झड़ीपानी)
झड़ीपानी मसूरी शहर से करीब 6 किलोमीटर पहले स्थित हैं। इस जगह पर भी पर्यटक घूमने व नहाने आते हैं। इस जगफह पर एक बहुत ही खूबसूरत झरना है और उस झरने के नीचे नहाने की जगह भी उस जगह पर पर्यटक नहाना बहुत पसंद करते हैं। इस जगह की खासियत इस जगह की शांति और वातावरण है। लेकिन इस जगह तक पहुंचने के लिए आपको करीब 1.5 किलोमीटर तक पैदल चलना होगा। यह जगह प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आती हैं। इस जगह पर आप पिकनिक मनाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी आ सकते हो।यह शिवालिक रेंज में आता है। इस जगह पर अधिकतर पर्यटक गर्मियों के समय में आते हैं।
10. Mussorie Lake (मसूरी झील)
मसूरी झील की खासियत यह है की ये कोई प्राकृतिक झील नहीं है बल्कि यह इंसानों द्वारा बनायीं गयी एक झील है। यह झील मसूरी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आज के समय में मसूरी झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। यहाँ पर करने के लिए बहुत कुछ है जैसे की आप यहाँ पर बोटिंग कर सकते हो, वाटर जॉर्बिंग,ज़िप लाइनिंग आदि जैसी चीजे कर सकते हो और तो और आप यहाँ पर पैराग्लाइडिंग का भी लुफ्त उठा सकते हो। और तो और केवल यह ही नहीं इस झील के पास बहुत सी दुकाने एवं रेस्टोरेंट भी है जिसका लाभ भी आप उठा स्टे हैं।
11. Lambi Dehar Mines (लम्बी देहार माइन्स)
Lambi Dehar Mines मसूरी की पहाड़ियों से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। लेकिन इस जगह को भूतिया जगह बताया जाता है। बताया यह जाता है की इस जगह पर भूत दिखाई देते हैं। इस खदान में 1990 तक काम किया जता था परन्तु उसके बाद यहाँ पर करीब 50000 मजदूरों की मौत हो गयी थी उस के बाद इस माइंस को बंद कर दिया गया था। आसपास के लोगो का यह भी कहना है की उन सभी की मौत के पीछे आत्मा का हाथ है। इस जगह के पास कई हादसे भी हो चुके हैं।
12. Dhanaulti (धनौल्टी)
आप सभी लोगो ने धनौल्टी के बारे में तो सुना ही होगा। यह मसूरी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटा सा शहर है जो की समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह को भी बहुत पसंद करते हैं। यह जगह भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। सर्दियों के मौसम में यहाँ बर्फ़बारी भी होती है जिसका लुफ्त उठाने लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। इस जगह पर लोग गर्मी व सर्दी दोनों मौसम में आना पसंद करते हैं क्योंकि गर्मियों में यहाँ की हरियाली लोगो को गर्मी से सुकून देती हैं और सर्दियों में लोग यहाँ पर बर्फ का मजा लेने आते हैं। इस जगह पर आप हरियाली का लुफ्त उठा सकते हैं।
13. Bhatta Falls (भट्टा फाल्स)
भट्टा फाल्स एक बहुत ही मशहूर पर्यटक स्थल है। भट्टा फाल्स मसूरी के बस स्टैंड से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए लोगो को कुछ किलो मीटर की दूर चलकर जाना पढता है। इस जगह को आज के समय में विकसित कर दिया गया है। यहाँ का झरना करीब 30 फ़ीट ऊँचा हैं जिसका पानी निचे गिरता है और उस जगह पर एक तालाब भी है जिसमे लोग नहाना पसंद करते हैं। यह जगह मसूरी और देहरादून के बीच में स्थित हैं। इस जगह की खासियत यह है की इस जगह पर एक मीठे पानी का तालाब भी है। इस जगह पर आने के लिए आपको कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं हैं।
14. George Everest (जॉर्ज एवेरेस्ट)
जॉर्ज एवेरेस्ट मसूरी से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह के एक तरफ नदी दिखाई पढ़ती है और दूसरी तरफ हिमालय दिखाई पढता है जो की बहुत खूबसूरत नजारा होता है।। इस जगह पर सर जॉर्ज का घर भी स्थित हैं। इस जगह पर सर एवेरेस्ट ने करीब इस पहाड़ी पर 11 साल बिताये थे। यह जगह मसूरी के हाथीपांव नाम की जगह पर स्थित हैं। इस जगह के आसपास बहुत ही खूबसरत नजारा देखने को मिलता हैं। सर जॉर्ज इस पहाड़ी के मालिक मने जाते थे। इसलिए इस पहाड़ी का नाम जॉर्ज एवेरेस्ट। इस जगह पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ भी आ सकते हो।
15. Happy Valley (हैप्पी वैली)
हैप्पी वैली एक प्रकार का गार्डन हैं जिसका ध्यान म्युनिसिपल पार्टी के द्वारा किया जाता है। यह जगह लबसना और तिब्बती मंदिरों के लिए बहुत ही लोकप्रिय हैं। यह जगह भी पर्यटकों को बहुत पसंद आती है क्योंकि यह जगह बहुत ही शांत हैं। यह भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है। इसमें जाने का समय कुछ इस प्रकार है सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आप यहाँ पर जा सकते हो। इस जगह पर जाने का भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह जगह टहलने के लिए बहुत ही बेहतर जगह है।
16. Cloud End (क्लाउड एन्ड)
इस जगह के नाम से ही इस जगह की सुंदरता का पता चलता है। यह जगह भी मसूरी कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जगह एक जंगल है परन्तु इस जगह पर जाने के बाद लोगो को बहुत शांति मिलती है क्योंकि इस जगह से नजारा देखने लायक होता है ऐसा लगता है की जैसे हम धरती पे न हो किसी और जगह पर आगये हो। यह जगह मसूरी के लाइब्रेरी चौक से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर एक बहुत पुरानी ईमारत भी है जिसका नाम है हेरिटेज बिल्डिंग इस ईमारत का निर्माण 1838 में हुआ था। और केवल यह ही नहीं इस ईमारत की गिनती मसूरी की सबसे पुरानी इमारतों में की जाती है।
17. Bhadraaj Temple (भद्राज टेम्पल)
भद्राज टेम्पल के बारे में तो आप ने सुना ही होगा। भद्रज टेम्पल मसूरी से करीब 12.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहाँ पर मंदिर स्थित जिसमे भगवान भद्राज की पूजा की जाती है। यह मंदिर भगवान भद्राज को समर्पित है जो की श्री कृष्ण भगवान के बड़े भाई बलराम के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर जाने वाले सभी भक्त भगवान को दूध ,घी,मक्खन से बने प्रसाद चढ़ाते है। इस मंदिर में भगवान बलराम जी का अभिषेक भी किया जाता है। और इस जगह पर 15-17 अगस्त दिन इस जगह पर मेले का भी आयोजन किय जाता है।
18. Kanatal (कानाताल)
कानाताल एक छोटा सा गाँव है जो की टिहरी जिले के क्षेत्र में आता है और यह जगह मसूरी से चम्बा के हाईवे के बीच में आती है। कानाताल में एक रिसोर्ट भी है जो की काफी मशहूर है। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 8500 फुट ऊँची है। यह जगह काफी शांत और खूबसूरत है इस जगह पर पर्यटक अपना खास समय बिताने के लिए एते हैं ताकि वह हरियाली का लुफ्त उठा सके और इस जगह के आसपास भी बहुत सी घूमने की जगह है जैसे की- सुरकंडा देवी का मंदिर इस जगह पर भी बहुत से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
19. Jwala Devi Temple (ज्वाला देवी मंदिर)
ज्वाला देवी मंदिर श्री दुर्गा देवी जी को समर्पित हैं। यह मंदिर मसूरी के बेनोग हिल के ऊपर स्थित है। इस मंदिर में बहुत से श्रद्धालु आते हैं। बताया यह भी जाता है की जो इस मंदिर में आता है माँ दुर्गा उसके सभी कष्टों का निवारण कर देती हैं। और केवल श्रद्धालु ही नहीं बल्कि इस जगह पर लोग प्रकृति का आनंद उठाने के लिए भी आते हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 2 किलोमीटर तक की चढ़ाई करनी पढ़ती हैं। यह मंदिर करीब 2104 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।
20. Library Bazaar (लाइब्रेरी बाजार)
यह जगह भी मसूरी की सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में से एक हैं। इस बाजार में लोग टहलने का लिए भी आते है क्योंकि इस जगह का वातावरण आपको पुराने समय की याद दिलाता है। इस जगह के पास गाँधी चौक है जहाँ पर गाँधी जी की मूर्ति भी स्थापित हैं। यहाँ पर बहुत सी दुकाने भी है जैसे की – फ़ास्ट फ़ूड की दुकाने, हैंडीक्राफ्ट्स, आभूषणों की दुकाने जहाँ से आप अनोखी चीजे भी खरीद सकते हो।
21. Surkanda Devi Temple (सुरकंडा देवी मंदिर)
वैसे तो सुरकंडा देवी मंदिर टिहरी जिले में आता है। यह करीब 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर धनौल्टी से भी करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको करीब 2.5 किलोमीटर तक की चढ़ाई करनी पढ़ती है। क्योंकि यह जगह काफी ऊंचाई पर है इसलिए इस जगह से देहरादून,ऋषिकेश,चकराता जैसी खूबसूरत जगह का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह पर गंगा दशहरा का शुभ पर्व बड़े ही हर्ष और उल्ल्हास के साथ मनाया जाता है।
Places to Visit Mussoorie से सम्बंधित प्रश्न
देहरादून से मसूरी करीब 30-35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
मसूरी की सबसे ऊँची चोटी का नाम लाल टिब्बा है जिसकी ऊंचाई 2,275 मीटर है।
मसूरी में बर्फ़बारी दिसंबर से लेकर जनवरी के अंत तक होती है।
भद्रज टेम्पल मसूरी से करीब 12.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मसूरी को पहाड़ों की रानी इसलिए कहा जाता है क्योंकि मसूरी हिमालय रेंज के मध्य श्रेणी में आता है इसलिए मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है।