Top 25 Places to Visit in Lonavala that Will Impress You Incessantly

अगर आप शहरो की भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते है तो लोनावाला की शांत वादियां आपका इन्तजार कर रही है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावाला (Lonavala) अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे वनों, खूबसूरत झरनो और शीशे की भांति चमकती स्वच्छ झीलों के लिए प्रसिद्ध है। पश्चिमी-घाट में स्थित लोनावाला (Lonavala) अपनी खूबसूरत गुफाओ के लिए जाना जाता है यही कारण है की इसे प्रायः गुफाओं का शहर उपनाम से भी जाना जाता है। मुंबई के पूर्व में स्थित लोनावाला के लिए कनेक्टिविटी की आसानी के कारण यहाँ पहुंचना आसान है यही कारण है की वर्ष भर आपको यहाँ पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। मानसून के सीजन में यहाँ पहाड़ों से हजारों झरने बहते है ऐसे में आपको यह जगह किसी सपने की भाँति प्रतीत होती है।

Top 25 best Places to Visit in Lonavala

अगर आप लोनावाला जाने का प्लान कर रहे है तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लोनावाला के 25 टूरिस्ट प्लेसेस (Top 25 Places to Visit in Lonavala) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। Top 25 Best places to visit in Lonavala आर्टिकल के माध्यम से आप घूमने के लिए लोनावाला की 25 सबसे अच्छी जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जिससे की आप आसानी से अपनी लोनावाला ट्रिप को प्लान कर सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

Top 25 Places to Visit in Lonavala

महाराष्ट्र से 96 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोनावाला सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित हिल-स्टेशन है जो की अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। चूँकि यह मुंबई और पुणे से 100 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित है इसलिए पर्यटक वीकेंड में यहाँ आना पसंद करते है। लोनावाला अपनी प्राचीन गुफाओं के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है जिसमे भाजा और कार्ला गुफाएँ प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को यहाँ मानसूनी झरने, झीलें और हरीभरी वादियों का दीदार करने का मौका भी मिलता है यही कारण है की लोनावाला को सह्याद्रि का हीरा भी कहा जाता है।

यहाँ पर्यटकों को खूबसूरत दृश्यों के अतिरिक्त ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैंपिंग करने के लिए भी विकल्प मिलते है जिससे की आपको वर्ष भर यहाँ पर्यटकों की भीड़ दिखाई देगी। इसके अलावा आपको यहाँ पश्चिमी घाट की जैवविविधता और जीव-जंतुओं को देखने का मौका भी मिलेगा जो की आपकी लोनावाला ट्रिप में यादगार लम्हे जोड़ने का काम करेगा। तो चलिए जानते है लोनावाला के 25 सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

  • 1. टाइगर लीप (Tiger’s Leap)- लोनावाला में स्थित टाइगर लीप आपको पश्चिमी घाट का सबसे सुन्दर दृश्य प्रदान करता है। यहाँ आपको समुद्र तल से 650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित झरने के दीदार होंगे जहाँ आप पानी की ठंडी फुहारों को महसूस करके अपने शरीर को तरोराजा कर सकते है। इस झरने का नाम भी इसकी प्राकृतिक संरचना के अनुसार पड़ा है क्यूंकि ऊँचाई से गिरता हुआ झरना ऐसा प्रतीत होता है मानो की टाइगर छलांग लगाने के लिए तैयार हो। यहाँ आपको इको पॉइंट भी दिखाई देगा जहाँ आपकी आवाज पहाड़ो से गूंजकर दुबारा सुनाई देती है ऐसे में आप यहाँ भी कुछ देर दोस्तों और परिवार के साथ मजे कर सकते है। सहयाद्रि पर्वत का दीदार करने के लिए यह जगह सबसे अच्छी है चूँकि यहाँ से आप पूरे सहयाद्रि पर्वतमाला की श्रृंखला को देख सकते है। इसके अतिरिक्त अगर आप ट्रेकिंग और हाईकिंग के दीवाने है तो यह जगह आपको एक्स्प्लोर करने के भरपूर मौके उपलब्ध करवाती है।

tiger’s leap lonavala

  • 2. कार्ला गुफाएँ (Karla Caves)- कार्ला गुफाएँ बौद्ध धर्म से सम्बंधित गुफाएँ है जहाँ आपको 2 ई.पू. गुफाओं में निर्मित बौद्ध मठ देखने को मिलेंगे। यह जगह बौद्ध धर्म के हीनयान शाखा से सम्बंधित है जहाँ 2 सदी ई.पू. के समयकाल के बौद्ध मठ है जो की भिक्षुओं द्वारा निवास करने के लिए प्रयुक्त किये गए थे। यह मठ गुफाओं को काटकर बनाये गए है ऐसे में इनकी संरचना देखना वास्तव में सुखद अनुभूति का अहसास देता है। इसके अतिरिक्त इन गुफा मंदिरों में आपको देवी एकवीरा को समर्पित एकवीरा मंदिर के भी दर्शन होंगे जो की माँ दुर्गा का अवतार मानी जाती है। प्राचीन समय में यह स्थान समुद्री व्यापार के लिए प्रयुक्त होता था ऐसे में आप वर्तमान में भी यहाँ प्राचीन व्यापारिक मार्ग के चिन्ह देख सकते है। अपनी प्राचीन गुफा मठों और स्तूपों के अतिरिक्त यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है ऐसे में आप इस जगह को किसी भी सूरत में मिस नहीं कर सकते। यह स्थान लोनावाला के टूरिस्ट प्लेस का लैंडमार्क भी माना जाता है।

Karla Caves lonavala

  • 3. भाजा गुफाएँ (Bhaja Caves)- भाजा गुफाएँ दक्कन की सबसे प्राचीन बौद्ध गुफाओं में से एक मानी जाती है। यहाँ देश की सबसे पुरानी रॉक कट गुफाओं में से एक है जो की संख्या में कुल 22 गुफाएँ है अर्थात भाजा गुफाएँ 22 गुफाओं की एक शृंखला है। इन गुफाओं की निर्माण तिथि 2 सदी ई.पू. से 1 सदी ई.पू. पूर्व मानी जाती है जो की अपने बौद्ध धर्म के थेरवाद शाखा से सम्बंधित है। यहाँ के हॉल में आपको कुल 27 स्तम्भ दिखाई देंगे जहाँ सीलिंग पर लकड़ी का शानदार काम भी दर्शनीय है। इसके अतिरिक्त इन गुफाओ में आपको कई विहार और स्तूप भी दिखाई देंगे जिससे की आप बुद्धत्व को नजदीक से महसूस कर सकते है। साथ ही भाजा गुफाओं में स्थित कई गुफाएँ डबल स्टोरी मठ भी है जो की अपने आप में ही आश्चर्य से कम नहीं है। इन गुफाओ में आपको बौद्ध धर्म के कुछ महान गुरूओ से जुड़ी हुयी चीजों को देखने का मौका मिलेगा ऐसे में यह जगह आपके लोनावाला ट्रिप में अवश्य शामिल होनी चाहिए। यहाँ से कार्ला गुफाएँ भी पास में ही है ऐसे में आप आसानी में लोनावाला की सभी गुफाओं को आसानी से विजिट कर सकते है।

Bhaja Caves lonavala

  • 4. भूषी डैम (Bhushi Dam)- लोनावाला में इंद्रावती नदी पर निर्मित भूषी डैम पर्यटकों के लिए परफेक्ट वीकेंड स्पॉट है। यहाँ आप अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते है जहाँ आपको आसपास की हरियाली के बीच अपने परिवार के साथ समय बिताने में आनंद आएगा। मानसून के सीजन में यह डैम पानी से लबालब भर जाता है ऐसे में मानसून के सीजन में इस जगह को विजिट करना अधिक मजेदार है। हालांकि पानी के घटते-बढ़ते स्तर के कारण यहाँ पर्यटकों का स्विमिंग करना वर्जित किया गया है साथ ही डैम के ओवरफ्लो होने पर भी शाम के समय डैम को जल्दी बंद कर दिया जाता है। वीकेंड में आप यहाँ खुले में परिवार के साथ लंच का आनंद ले सकते है जो की निश्चित रूप से आपके दिन को बनाने के लिए काफी है।

Bhushi Dam lonavala

  • 5. तिकोना किला (Tikona Fort)- मराठा शौर्य को दर्शाता तिकोना किले को स्थानीय लोग वितानगढ के नाम से भी जानते है। यह किला त्रिकोण के आकार का होने के कारण तिकोना किला कहलाता है जो की विभिन मराठा शासकों के अधीन रहा है। 1066 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस किले को मुगलों द्वारा भी अपने कब्जे में लिए गया था जिस पर छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा पुनः 1670 में नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। यहाँ आपको 7 पानी से भरे हुये टैंक भी मिलेंगे जो की इस किले का ही हिस्सा है। इसके अतिरिक्त यहाँ की शानदार किलेबंदी और विशाल दरवाजे आपको राजसी अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस किले से सहयाद्रि पर्वत का हरियाली से भरा दृश्य आपकी लोनावाला ट्रिप को पूरा कर देता है।

Tikona Fort lonavala

  • 6. लोहागढ़ किला (Lohagad Fort)- 18वीं सदी में बना लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य का बहुमूल्य खजाना रहा है। इस किले को मराठाओं द्वारा नियंत्रण में रखा गया था जिस पर आपको शानदार वास्तुकला का नमूना दिखाई देगा साथ ही यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती भी वास्तव में देखने लायक है। इस किले को इसका नाम इसकी महत्ता को देखते हुए दिया गया है चूँकि यह लोहे की भांति मजबूत दुर्ग है। यहाँ मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवजी महाराज द्वारा अपनी शासन की बहुमूल्य चीजों को संरक्षित किया गया था इसलिए मराठा इतिहास में भी इस स्थान का प्रमुख महत्व है। इतिहास में रूचि रखने वाले लोगो के लिए यह किला किसी आश्चर्य से कम नहीं है जो की आपको इतिहास की जीवंत झलक दिखाता है साथ ही ट्रेकिंग के दीवानों के लिए भी यहाँ ट्रैकिंग के पर्याप्त अवसर उपलब्ध है।

Lohagad Fort lonavala

  • 7. बालवन डैम (Valvan Dam)- इंद्रायणी नदी पर बना बालवन डैम एक ग्रेविटी डैम है जो की टूरिस्ट के बीच प्रकृति का आनंद लेने के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस डैम की कुल ऊंचाई 26.4 मीटर है जिसकी कुल लम्बाई 1356 मीटर है। यह डैम अपने शांत वातावरण और आसपास फैली घनी हरियाली के कारण परिवार के साथ विजिट करने वाले टूरिस्ट को बेहतर अनुभव प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त आपको यहाँ बालवन झील और गार्डन भी दिखाई देगा जो को आपकी ट्रिप को और भी बेहतर बना देगा। वीकेंड पर अपने परिवार के साथ यहाँ घूमना शानदार आईडिया है और आप यहाँ शांत वातावरण में अपने परिवार के साथ लंच भी एन्जॉय कर सकते है। साथ ही फन एक्टिविटीज के लिए भी यह जगह बेहतर है। मानसून में यह डैम पानी से पूरा भर जाता है ऐसे में मानसून में यहाँ पर्यटक अधिक आना पसंद करते है।

Valvan Dam lonavala

  • 8. कैनयन घाटी (Canyon Valley)- अगर आप एडवेंचर के शौकीन है और अपना दिन रोमांचक गतिविधियाँ करते हुए बिताना चाहते है तो कैनयन घाटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप थ्रिल और एडवेंचर के दीवाने है तो निश्चित रूप से ही कैनयन घाटी आपके सपने को पूरा करने के लिए तैयार है। यहाँ आपको ट्रैकिंग और हाईकिंग के अतिरिक्त कैंपिंग करने का भी मौका मिलेगा जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार सकते है। कैनयन घाटी में आपको ट्रैकिंग के लिए सबसे पहले घाटी में नीचे उतरना पड़ेगा जहाँ आप खूबसूरत नजारों को देखते हुए अपनी यात्रा को पूरा कर सकते है। अगर आप अपनी यात्रा में थक गए हो तो आप नीचे घाटी में स्थित झरने में कुछ देर फुहारों के साथ तरोताजा हो सकते है। इसके बाद आप अपनी ट्रैकिंग को ऊपर की तरफ शुरू कर सकते है जहाँ आप निश्चित रूप से ही अपनी ट्रैकिंग का आनंद लेते हुए अपनी जर्नी को पूरा कर सकते है। यह जर्नी निश्चित रूप से ही आपके जीवन में एक नयी ऊर्जा भर देगी जिससे की आप तरोताजा महसूस करेंगे।

Canyon Valley lonavala

  • 9. इमेजिया एडलैब्स (Imagica Adlabs)- इमेजिया एडलैब्स लोनावाला के सबसे बेहतरीन फन पार्क में से एक है जो की सभी वर्ग उम्र के लोगो के लिए पर्याप्त फन एक्टिविटीज उपलब्ध करवाता है। अगर आप बच्चों के साथ लोनावाला ट्रिप पर है तो निश्चित रूप से ही यह पार्क आपके बच्चो को विभिन फन एक्टिविटीज में व्यस्त रखेगा। इस पार्क को 6 जोन में बाँटा गया है जो की दुनिया के विभिन महाद्वीपों के नाम पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त थीम के आधार पर यह पार्क 3 भागों में बाँटा गया है जो की वाटर-पार्क, स्नो-पार्क और थीम पार्क में विभाजित है। स्नो पार्क में जहाँ आप अपने परिवार के साथ असली बर्फ का मजा ले सकते है वही वॉटर पार्क में आप फैमिली के साथ स्विमिंग और विभिन वाटर राइड्स का मजा ले सकते है। वही बात करें थीम पार्क की तो यहाँ आपको अलग-अलग एंटरटेन करने वाली एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त रोलर-कोस्टर राइड, हाई-ऑक्टेन राइड्स और ग्रेविटी चैलेंज आपके साहस को चुनौती देते हुए प्रतीत होते है जहाँ आप रोमांच का मजा ले सकते है। वही यहाँ लोकेटेड रेस्टॉरेंट में आपको अलग-अलग कुजीन का स्वाद लेने का मौका मिलता है जहाँ परिवार के साथ आप स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते है।

Imagica Adlabs lonavala

  • 10. आम्बी घाटी (Aamby Valley)- सहयाद्रि पर्वतमाला पर बसा आम्बी घाटी लोनावाला की सबसे शांत जगहों में से एक है। यहाँ आप मानव निर्मित खूबसूरत आर्किटेच का दीदार कर सकते है जिसमे बिल्डिंग, पूल, झील और अन्य आर्किटेच शामिल है। आपको बता दे की यहाँ आपको पश्चिमी घाट के घने वनों का दीदार करने के मौका मिलेगा जहाँ आप शान्ति से अपना समय बिता सकते है। इसके अलावा यहाँ 3 कृत्रिम झीले भी है जहाँ आप शान्ति से बैठकर यहाँ की ठंडी शीतल हवा का मजा ले सकते है। वीकेंड में अपना समय यहाँ बिताना निश्चित रूप से ही आपको नयी ऊर्जा देगा।

Aamby Valley lonavala

  • 11. ड्यूक्स नोज (Duke’s Nose)- अपने अनोखे आकार के कारण ड्यूक्स नोज लोनावाला का पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है। इसका नाम ब्रिटिश शासक के नाम पर रखा गया है जो की अपने आकार के कारण किसी नाक की भांति प्रतीत होती है। स्थानीय भाषा में इस जगह को नागफनी भी कहा जाता है जिसे अपना नाम साँप के फन के आकार के कारण मिला। यहाँ आपको भगवान शिव को समर्पित मंदिर के भी दर्शन होंगे जहाँ आप कुछ देर आध्यात्मिक अनुभूति ले सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आप विभिन प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते है जिसमे ट्रैकिंग और हाईकिंग सबसे प्रमुख है। साथ ही इस चोटी से आप आसपास की खूबसूरती को भी निहार सकते है जिससे की आप वास्तव में अंदर से शांत और खुशनुमा महसूस करेंगे। अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए यह जगह परफेक्ट है जहाँ आप प्रकृति के बीच अपनी छुट्टियां मना सकते है।

Duke’s Nose

  • 12. पवना झील (Pawna Lake)- पवना डैम के जल से निर्मित पवना झील कैंपिंग के इच्छुक पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है। यहाँ आपको आसपास की खूबसूरती को देखने का मौका मिलेगा जहाँ आप अपना समय शांति के साथ व्यतीत कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप यहाँ झील के किनारे कैंपिंग का मजा भी ले सकते है। झील के किनारे कैंपिंग करते हुए लंच को एन्जॉय करना वास्तव में आपको एक अलग ही यादगार अनुभव देगा। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ भी इस जगह को विजिट कर सकते है जहाँ आप झील के किनारे सुकून से बैठे हुए अपना समय व्यतीत कर सकते है। सर्दियों में इस झील के किनारे कैंपिंग करते हुए इस झील को देखना तारों से भरे हुये आकाश को देखने जैसी प्रतीत होता है ऐसे में कैंपिंग के लिए यह जगह टूरिस्ट की सूची में पहले नंबर पर आती है। साथ ही यहाँ से लोनावाला के कुछ प्रसिद्ध किले भी पास में ही है जिसमे लोहागढ़ और तिकोना किला प्रमुख है ऐसे में आप समय मिलने पर इन प्लेसेस को भी आसानी से विजिट कर सकते है।

Pawna Lake lonavala

  • 13. रायवूड पार्क (Ryewood Park)- 25 एकड़ में फैला रायवूड पार्क परिवार के साथ पिकनिक पर जाने वाले लोगो के लिए आदर्श टूरिस्ट प्लेस है। यह पार्क लोनावाला मार्केट के नजदीक ही स्थित है ऐसे में यहाँ पहुंचना पर्यटकों के लिए आसान है। प्रारम्भ में इस पार्क को बोटैनिकल गार्डन के रूप में बसाया गया था जिसे बाद में जनता के आवागमन हेतु खोल दिया गया। फैमिली के साथ छोटे बच्चो के लिए इस पार्क में एक चिल्ड्रन गार्डन भी है जहाँ बच्चे अपना समय व्यतीत कर सकते है। वही गार्डन के परिसर में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है जो की आपको आध्यात्मिक सुख की अनुभूति देगा। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको कई प्रकार के पुराने वृक्ष और विभिन प्रकार के सजावटी पौधे भी देखने को मिलेंगे जहाँ आप परिवार के साथ आराम से घूम सकते है ।

Ryewood Park lonavala

  • 14. राजमाची किला (Rajmachi Fort)- 3000 फ़ीट की ऊंचाई पर बना राजमाची किला मराठा सम्राट छत्रपति शिवजी महाराज द्वारा बनाया गया ऐतिहासिक किला है जो की वर्तमान में लोनावाला में प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है। सहयाद्रि पर्वतमाला में स्थित राजमाची किला आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखने के लिए बनाया गया था जो की आसपास के सहयाद्रि पर्वतमाला का विस्तृत दृश्य प्रदान करता है। यहाँ आप हरियाली से बने घने वनो का दीदार कर सकते है इसके अतिरिक्त इस किले का ढाँचा भी दर्शनीय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो यहाँ के बेस कैंप उधेवाड़ी गाँव से किले तक के लिए ट्रैकिंग का विकल्प भी चुन सकते है। इसके अतिरिक्त प्रकृति प्रेमी भी यहाँ घंटो बैठकर आसपास की खूबसूरती को निहार सकते है।

Rajmachi Fort lonavala

  • 15. विसापुर किला (Visapur Fort)- 18वीं सदी में बना विसापुर किला प्रकृति प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों को सदैव से ही अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। प्रथम पेशवा बाजीराव विश्वनाथ द्वारा निर्मित यह किला समुद्र तल से 1084 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो की आसपास के क्षेत्र का वृहद् दृश्य प्रकट करता है। इस किले में आपको प्राचीन गुफाएँ, कुएँ, वॉटर रिजर्ववियर और पुराने घरों के अवशेष देखने को मिलेंगे जो निश्चित रूप से ही इतिहास के पन्नों को आपके सामने खोल देंगे। वही यहाँ आपको बिना छत वाली 2 मंजिला बिल्डिंग भी देखने को मिलेगी जिसका आर्किटेच वास्तव में दर्शनीय है। विसापुर किले में आपको बजरंबली को समर्पित कई मंदिर भी मिलेंगे जहाँ आप परिवार के साथ बजरंगबली के दर्शन कर सकते है। इसके अतिरिक्त ट्रेकिंग के उत्सुक पर्यटक यहाँ ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते है।

Visapur Fort lonavala

  • 16. लोनावाला झील (Lonavala Lake)- लोनावाला के लैंडमार्क में शामिल लोनावाला झील इस क्षेत्र की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यहाँ आप परिवार के साथ अपना अच्छा समय बिता सकते है जिसमे झील के किनारे घूमना और आसपास की दुकानों में स्ट्रीट फ़ूड का मजा लेना शामिल है। मानसून के समय यह झील पानी से लबालब भर जाती है ऐसे में बरसात के सीजन में इस झील एक सौंदर्य वास्तव में देखने लायक होता है। यहाँ आसपास की हरियाली भी पर्यटकों के मन को मोह लेने के लिए काफी है जहाँ आप अपने परिवार के साथ शांति से घूम सकते है। इसके बाद आप झील के ठन्डे पानी में स्विमिंग करके अपने आप को तरोताजा कर सकते है। अगर आप इन सभी एक्टिविटीज से थक गए हो तो यहाँ आसपास के स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद लेना ना भूलें।

Lonavala Lakelonavala

  • 17. नारायणी धाम मंदिर (Narayani Dham Temple)- माँ दुर्गा को समर्पित नारायणी धाम मंदिर श्रद्धालुओं के मध्य आस्था का केंद्र है जहाँ प्रतिवर्ष लाखो श्रद्धालु माँ नारायणी के दर्शन करने के लिए आते है। यह मंदिर लोनावाला के मध्य में स्थित है जो की साढ़े चार एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहाँ का आर्किटेच वास्तव में दर्शनीय है जहाँ सफ़ेद मार्बल का सुन्दर प्रयोग किया गया है। यहाँ आपको माँ दुर्गा के अतिरिक्त भगवान गणेश और हनुमान को समर्पित मंदिर भी दिखाई देंगे इसके अतिरिक्त आप यहाँ अन्य देवी-देवताओ की मूर्ति भी देख सकते है। अपनी लोनावाला ट्रिप के दौरान इस मंदिर को विजिट करना आपको आंतरिक संतुष्टि का अहसास प्रदान करेगा।

Narayani Dham Temple lonavala

  • 18. कुनै झरना (Kune Falls)- लोनावला ट्रिप के दौरान अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए कुनै फाल्स से बेहतर कुछ भी नहीं है। 200 मीटर की ऊंचाई से गिरते कुनै झरने की फुहारे आपको ताजगी से भर देती है जहाँ आप अपने सारे तनाव को दूर कर सकते है। साथ ही यहाँ आसपास की हरी-भरी वादियां आपको बरबस अपनी ओर खींचती हुयी प्रतीत होती है जहाँ आपको समय ठहरता हुआ सा प्रतीत होता है। कुनै झरना 2 मुख्य भागों में बांटा है जहाँ आप ऊंचाई से गिरते झरने में स्वयं को खोया हुआ सा महसूस करते है। इस झरने के तल में बने पूल में आप डुबकी लगा सकते है जो की निश्चित ही आपके लिए ना भूलने वाले अहसासो में से एक होगा साथ ही आप झरने के किनारे बैठे हुए पानी की ठंडी फुहारों को महसूस कर सकते है।

Kune Falls lonavala

  • 19. अमृतांजन पॉइंट (Amrutanjan Point)- हरीभरी वादियां और पहाड़ो में उड़ते हुए बादल। ऐसे में जरूर आपका मन भी अपने दोस्तों के साथ इस जगह को घूमने के लिए आतुर होगा। अगर आप दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में घूमते हुए समय बिताना चाहते है तो अमृतांजन पॉइंट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आपको आसपास की हरीभरी वादियां घंटो ठहरने को मजबूर कर देगी जहाँ प्रकृति से बाते करते हुए अपना समय गुजार सकते है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग लोकेशन पर आपको यहाँ कुछ खूबसूरत फोटो भी मिल सकते है।

Amrutanjan Point lonavala

  • 20. डेल्ला एडवेंचर पार्क (Della Adventure Park)- अगर आप लोनावाला ट्रिप में अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ रोमांचक ट्राय करना चाहते है तो डेल्ला एडवेंचर पार्क आपका बेसब्री से इन्तजार कर रहा है। लोनावाला में स्थित डेल्ला एडवेंचर पार्क एक एडवेंचर और वॉटर अम्यूसमेंट पार्क है जहाँ आप अलग-अलग एक्टिविटीज में अपना समय गुजार सकते है। यहाँ आप कई प्रकार की रोमांचक गतिविधियाँ कर सकते है जिसमे स्वूप स्विंग (Swoop Swing), मोटरक्रॉस डर्ट बाइक (Motocross Dirt Bike), बाइसिकल एडवेंचर (Bicycle Adventure) और स्काई साइकिलिंग (Sky Cycling) जैसी गतिविधियां मौजूद है। वही बात करें वॉटर स्पोर्ट्स की तो यहाँ आपके लिए असीमित वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज उपलब्ध है। अगर आप यहाँ विभिन गतिविधियां करके थक गए हो तो यहाँ स्थित रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट खाने के आनंद लेना ना भूलें।

Della Adventure Park lonavala

  • 21. शिरोता झील (Shirota Lake)- प्रकृति प्रेमियों और शांति की खोज चाहने वाले टूरिस्ट के लिए शिरोता झील सभी प्रकार के अनुभव प्रदान करती है। घने-जंगलों के मध्य स्थित यह झील आपको शांति का अहसास करवाती है जहाँ आप समय को भूलकर प्रकृति की सुंदरता में खो जाते है। यहाँ आप झील के ठन्डे पानी में डुबकी लगाकर खुद को तरोताजा कर सकते है साथ ही दोस्तों के साथ आसपास के अन्य जगहों को भी विजिट कर सकते है। झील के किनारे कैंपिंग की इच्छा रखने वाले टूरिस्ट के लिए यह जगह किसी वरदान से कम नहीं है जहाँ आप नाईट कैंपिंग का आनंद लेते हुए तारों का प्रतिबिम्ब झील में देख सकते है।

Shirota Lake lonavala

  • 22. भैरवनाथ मंदिर (Bhairavnath Temple)- भगवान भैरवनाथ को समर्पित भैरवनाथ मंदिर लोनावाला में श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र है। भगवान भैरवनाथ को भोलेनाथ का अवतार माना जाता है ऐसे में यहाँ वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर को कोंकण शैली में बनाया गया है ऐसे में इसका आर्किटेच वास्तव में दर्शनीय है। महाशिवरात्रि और अन्य प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर यहाँ विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ऐसे में शिवरात्रि के दौरान इस मंदिर का दर्शन अत्यंत फलदायक माना जाते है। मंदिर परिसर में आपको भैरवनाथ के अतिरिक्त अन्य देवी-देवताओ की मूर्ति के भी दर्शन होंगे जहाँ आप परिवार के साथ अपना समय बिता सकते है। भैरवनाथ मंदिर के आसपास की हरियाली भी वास्तव में दर्शनीय है जो की प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Bhairavnath Temple lonavala

  • 23. रिवर्स फॉल (Reverse Waterfall)- क्या आपने कभी झरने से पानी को नीचे आने के बजाय ऊपर जाते हुए देखा है। अगर नहीं तो आपको लोनावाला में स्थित रिवर्स फॉल को जरूर विजिट करना चाहिए। इस झरने की विशेषता यह है की यहाँ पानी झरने से नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर बहता प्रतीत होता है जो की अपने आप में आश्चर्य का विषय है। भले ही यह आपको सुनने में असंभव सा लगे परन्तु गुरुत्वाकर्षण के नियमो को मात देता हुआ यह झरना नीचे की बजाय ऊपर जाता हुआ प्रतीत होता है। हालांकि यह कोई जादू नहीं है अपितु पूर्ण विज्ञान है। दरअसल इसका कारण इस क्षेत्र में बहने वाली तेज हवाएं है जिससे हवा के बल के कारण पानी नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर बहने लगता है। अगर आप इस झरने को इसके पूरे सौंदर्य के साथ देखना चाहते है तो आपको मानसून के सीजन में यहाँ जाना चाहिए। इस झरने के विषय में जानकारी प्राप्त करके आप निश्चित ही इस जगह को मिस नहीं करना चाहेंगे।

Reverse Waterfall

  • 24. सुनील सेलिब्रिटी वैक्स म्युज़ियम (Sunil’s Celebrity Wax Museum)- मिस्टर सुनील कांदाल्लोर द्वारा निर्मित किया गया सुनील सेलिब्रिटी वैक्स म्युज़ियम लोनावाला के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यहाँ पर 100 से भी अधिक सेलेब्रिटीज़, महापुरुषों, प्लेयर्स और अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों की आदमकद वैक्स प्रतिमा रखी गयी है। यहाँ आप अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी और महापुरुष के साथ सेल्फी ले सकते है इसके अतिरिक्त यहाँ म्युसियम में अलग-अलग चीजों को भी एक्स्प्लोर किया जा सकता है। यहाँ पर छत्रपति शिवाजी महाराज, एपीजे अब्दुल कलाम, दलाई लामा और राजीव गाँधी जी की वैक्स प्रतिमा रखी गयी है। परिवार के साथ इस म्युसियम में आप अपना समय बिताना निश्चित रूप से ही पसंद करेंगे।

Sunil’s Celebrity Wax Museum lonavala

  • 25. भीमाशंकर ट्रेल (Bhimashankar Trail)- अगर आप अपने शरीर को चैलेंज देना चाहते है तो भीमाशंकर ट्रेल आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है। लगभग साढ़े 4 घंटे का भीमाशंकर ट्रेल ट्रैकिंग करने वाले टूरिस्ट के सपनो को पूरा करता है जहाँ वे ट्रैकिंग के दौरान प्रकृति की खूबसूरती का आनंद भी ले सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ आपको विभिन प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे और जैवविविधता भी देखने को मिलती है। यहाँ आपको जंगली सूअर और देश की सबसे बड़ी गिलहरी देखने का मौका भी मिलता है। इसके अतिरिक्त यहाँ चोटी पर पहुंचने पर आपको भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है। श्रावण महीने में यहाँ भक्तो का हुजूम उमड़ा हुआ रहता है जहाँ आप अपनी आध्यात्मिक प्यास को बुझा सकते है। मानसून के सीजन में यहाँ आप प्रकृति की खूबसूरती को अपने चरम रूप में देख सकते है।

Bhimashankar Trail lonavala

लोनावाला के टूरिस्ट प्लेसेस सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

लोनावाला जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है ?

लोनावाला का मौसम वर्ष भर समान रहता है ऐसे में आप वर्ष भर यहाँ का ट्रिप प्लान कर सकते है। हालांकि मानसून के दौरान यहाँ का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। मानसून के दौरान यहाँ आपको हरियाली और मानसूनी झरनो के दर्शन होंगे जो की आपको एक सुखद अहसास देगा। इसके अतिरिक्त मानसून के दौरान यहाँ आपको विभिन प्रकार की झीले, नदी और छोटे-छोटे जलस्रोत भी दिखाई देंगे ऐसे में जुलाई से सितम्बर का मौसम यहाँ विजिट करने के लिए सबसे बेस्ट है।

लोनावाला जाने के लिए सबसे उपयुक्त मार्ग (how to reach lonavala) कौन सा है ?

लोनावाला जाने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग का प्रयोग कर सकते है। पुणे और मुंबई यहाँ से 100 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है ऐसे में आप इन शहरो के एयरपोर्ट तक फ्लाइट द्वारा और इसके पश्चात प्राइवेट व्हीकल या बस से आ सकते है। इसके अतिरिक्त मुंबई और पुणे से लोनावाला के लिए बस, कार और ट्रैन की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे टूरिस्ट को लोनावाला पहुंचाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।

लोनावाला किस डिस्ट्रिक्ट में स्थित है ? यह क्यों प्रसिद्ध है ?

लोनावाला महाराष्ट्र के पुणे डिस्ट्रिक्ट में स्थित है जो की अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आपको कई पर्यटक स्थल मिलते है यही कारण है की मुंबई और पुणे से लोग अपना वीकेंड लोनावाला में बिताना पसंद करते है। इसके अतिरिक्त देश भर से टूरिस्ट यहाँ आना पसंद करते है।

लोनावाला किस माउंटेन रेंज में पड़ता है ?

लोनावाला सहयाद्रि माउंटेन रेंज में पड़ता है जो की पश्चिमी घाट में स्थित प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है। यह अपनी प्राचीन गुफा मठों के लिए प्रसिद्ध है यही कारण है की इसे गुफाओ का शहर भी कहा जाता है।

लोनावाला में कौन-कौन से प्रमुख टूरिस्ट प्लेस स्थित है ?

लोनावाला में कई प्रसिद्ध बौद्ध गुफाएँ स्थित है जिसमे भाजा और कार्ला की गुफाएँ प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ लोहागढ़ किला, तिकोना किला, विसापूर किला और राजमाची किला भी स्थित है। साथ ही यहाँ आपको नारायण धाम मंदिर और भैरवनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त ड्यूक नोज, डेल्ला एडवेंचर पार्क, रिवर्स फॉल, रायवूड पार्क और सुनील सेलिब्रिटी वैक्स म्युज़ियम यहाँ के अन्य आकर्षण है।

Leave a Comment

Join Telegram