इस आधुनिक युग में सभी लोग अपना अधिकांश काम ऑनलाइन करना चाहते हैं। चाहे बात कहीं कुछ धनराशि भुगतान करने की क्यों न हों। फ़ोन पे एक डिजिटल पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली एक कंपनी है। जो की लगभग सभी जगह प्रयोग में लाया जाता है। फ़ोन का उपयोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए किया जाता है। फोन पे एक एप्प की तरह उपयोग में लाया जाता है। ये एप्प हम अपने फ़ोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करके इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। फ़ोन पे की कंपनी की स्थापना दिसम्बर 2015 में हुई थी। PhonePe App स्थापना समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी। ये एप्प 2016 से यूपीआई का इस्तेमाल करके पैसों की ऑनलाइन लेन-देन के उपयोग में लाया जाता है।
यह भी पढ़े :- Dak Pay App Kya Hai (डाक पे ऐप)
भारत में भी फ़ोन पे एप्प अधिकांश मात्रा में प्रयोग किया जाता है। यह एप्प भारत में लगभग ग्यारह भाषाओँ में उपलब्ध है। यह एप्प न केवल पैसों की लेन-देन के लिए, बल्कि ये मोबाइल रिचार्ज, टीवी का रिचार्ज, बिजली का बिल, डाटा कार्ड अथवा अन्य भी काफी रिचार्ज के लिए प्रयोग किया जाता है। ये एप्प कर बेचने वाले फंड, बीमा, सोना खरीदने आदि की सुविधा भी उपलब्ध करता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
PhonePe का उपयोग करने के लिए जरुरी पात्रता
यदि आप फोन पे एप्प का उपयोग करना चाहते हैं तप आपके पास निम्न पात्रताएं होना जरुरी है।
- सबसे पहले तो आपके पास एक Smart Phone होना चाहिए।
- आपके मोबाइल में फ़ोन पे एप्प install होना चाहिए।
- आपका एक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से जुड़ा होना अनिवार्य है।
- आपके पास सम्बंधित बैंक का Debit या Credit Card होना चाहिए।
- आपके पास ईमेल आईडी होना औपचारिक है।
PhonePe कैसे चलाएं
अगर आप PhonePe App का इस्तेमाल करना चाहते हैं, और आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख को अंत तक पढ़ें और अपनी सुविधा के लिए इस एप्प का उपयोग करें। आईये जानते है की फ़ोन पे एप्प को कैसे इस्तेमाल किया जाता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना है।
- यह आपको आपने फ़ोन के प्ले स्टोर में आसानी से मिल जायेगा।
- इसको डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपना अकाउंट बना लेना है।
- अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको इस एप्प को ओपन कर लेना है।
- अब आपको Register now पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर और कुछ अन्य जानकारियां भरनी होगी।
- ध्यान रखें इसमें आपको वही मोबाइल नंबर डालना है जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ रखा हो।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोनीले में एक OTP आएगा, जो की आपको इसमें डालना होगा।
- अब आपको इसमें अपना नाम, ईमेल आईडी को दर्ज करके आपको चार डिजिट का एक पिन नंबर डालना होगा।
- ये पिन नंबर को आपने हमेशा के लिए याद कर लेना है, जिससे की आपको आगे कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
- अब फ़ोन पे एप्प पर आपका अकाउंट बन गया है।
यह भी पढ़े :- 10 Best Video Banane Wala Apps Download 2023
PhonePe अकाउंट को बैंक से कैसे जोड़ें
फ़ोन पे अकाउंट में आप बैंक अकाउंट तभी जोड़ सकते हैं जब आपके पास Debit या Credit Card हो। यदि आपके पास इन दोनों कार्ड में से कोई भी एक कार्ड है तो आप अपना फ़ोन पे अकाउंट को बैंक के अकाउंट से आसानी से जोड़ सकते हैं। आईये जानते हैं फ़ोन पे अकाउंट को बैंक अकाउंट से जोड़ने की प्रक्रिया।
- इसके लिए आपको सबसे पहले PhonePe App को ओपन कर लेना है।
- अब चूंकि आपका अकाउंट बन चूका है तो अब आपको इसमें Add Bank के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसमें आपको अपना बैंक अकाउंट दर्ज कर लेना है, और अब verify करने के लिए आपके मोबाइल में जुड़े किसी भी नंबर का चयन करके आपको SMS Send का विकल्प दबा देना है।
- अब आपको PhonePe App की सिक्योरिटी के लिए एक VPA नंबर बना लेना है। VPA बनाने के लिए उपयोगकर्ता का नाम दर्ज करें।
- इसके बाद आपको अपने बैंक का चयन कर लेना है।
- ध्यान रखें फ़ोन पे एप्प में रजिस्ट्रेशन के दौरान डेल गए नंबर से जुड़े बैंक का ही आपने चयन करना है।
- बैंक का चयन करने के बाद आपको एक UPI पिन बनाना होगा। जब भी आप लेन-देन करेंगे या कोई बिल का भुगतान करेंगे तो आपको अपना यह UPI पिन डालना होगा।
- अब आपको UPI पिन पर क्लिक करना है, अब इसमें अपने ATM कार्ड/ debit कार्ड की सभी जानकारियां दर्ज कर इसे सबमिट कर दें।
- यदि आपने अपना UPI पिन पहले से ही बना रखा है तो आपको इसमें I HAVE UPI PIN के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका फ़ोन पे अकाउंट बैंक अकाउंट से जुड़ गया है, अब आपसे इससे पेमेंट कर सकते हो।
- जब आप पहली पेमेंट करेंगे तो आपको सौ रुपए का Cash back मिलेगा।
फ़ोन पे App का उपयोग करने में आने वाली समस्या
फ़ोन पे का उपयोग करने में कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ सामान्य समस्याएं निम्नलिखित हैं।
- फ़ोन पे एप्प ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा है या इसमें कोई परेशानी हो रही है।
- फ़ोन पे एप्प पर आपके बैंक अकाउंट नंबर नहीं दिखा रहा।
- आपने पेमेंट कर दिया, पर दुसरे के अकाउंट में पैसे नहीं पहुंचे।
- पेमेंट आने पर ट्रांजेक्शन का फेल हो जाना।
- कैशबैक तो मिल गया, पर अकाउंट में पैसे वापिस नहीं आये।
इसपर भी गौर करें :- बंद मोबाइल की लोकेशन कैसे पता करें:
फ़ोन पे का उपयोग करने में आने वाली समस्याओं का समाधान
यदि आप ऊपर लिखी हुई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं और इसका समाधान ढूंढ रहे हैं तो आप नीचे लिखे लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी सभी समस्याओं का निवारण करें।
- PhonePe App से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण करने के लिए फ़ोन पे कंपनी ने कस्टमर केयर की सुविधा उपलब्ध कराई है।
- आप अपनी सभी समस्याओं को कस्टमर केयर के विभाग में बता कर अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको फ़ोन पे टॉल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।
- कस्टमर केयर को अपनी समस्या के बारे में बताना होगा, ताकि वो आपकी सभी समस्याओं का निवारण कर सके।
- इस प्रकार आप फ़ोन पे से जुडी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
PhonePe Customer Care Number
आप फ़ोन पे से जुडी अपनी सभी समस्याओं का समाधान इसके कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको फ़ोन पे इस्तेमाल करने में कोई समस्या आ रही है तो आप फोनपे कस्टमर केयर टॉल फ्री नंबर : 0124 678 9345 पर कॉल कर सकते हैं।
फ़ोन पे एप्प एक डिजिटल एप्प है, जिसके द्वारा आप ऑनलाइन पेमेंट में लेन-देन या कोई भी ऑनलइन बिल का भुगतान कर सकते हैं।
हाँ फ़ोन पे का उपयोग भारत में लगभग सभी जगह किया जाता है। ये भारत में ग्यारह भाषाओँ में उपलब्ध है।
फ़ोन पे कंपनी की स्थापना दिसंबर 2015 में हुई थी। इसका मुख्यालय बंगलौर में है।
फ़ोन पे एप्प का उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लेना है।
यदि आप फ़ोन पे का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ पात्रताएं होना आवश्यक है। जैसे- एक स्मार्ट फ़ोन, बैंक में अकाउंट, बैंक अकाउंट, फ़ोन नंबर से जुड़ा होना चाहिए।
यह भी जानें :-