पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज | Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj

पेट से जुडी हमको अक्सर कई समस्याएं होती हैं। ऐसे ही पेट में कीड़े की समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन आमतौर पर ये समस्या बच्चों को होती है। पेट में कीड़े होने से पेट दर्द, भूख न लगना जैसे दिक्कतें हो सकती हैं। पेट में कीड़े की समस्या से आप घरेलू उपायों से छुटकारा पा सकते हैं। पेट में कीड़े किन कारणों से होते हैं और कीड़े होने के लक्षण क्या-क्या होते हैं। पेट में कीड़े के लक्षण कारण और घरेलू इलाज के बारे में हम इस पोस्ट में आगे जानेंगे। सही जानकारी के लिए कृपया इसे लास्ट तक पढ़ें।

कैल्शियम की कमी के लक्षण- Calcium ki kami ke lakshan

पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज | Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj
पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज | Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज

पेट में कीड़े होने के लक्षण ये सब हो सकते हैं।

  • भूख न लगना।
  • उल्टी जैसे महसूस होना।
  • पेट में दर्द होना।
  • सोते हुए मुँह से लार बहना।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • मल में खून आना।
  • सोते वक़्त दाँतों का बजना।
  • आँखे लाल होना।

पेट में कीड़े होने के कारण

  1. मीठा ज्यादा मात्रा में खाना।
  2. बहार का खाना ज्यादा खाने से।
  3. खाना खाते समय हाथ साफ़ न करना।
  4. बासी और गंदा खाना खाना।
  5. इम्युनिटी कमजोर होना।
  6. बच्चे जब छोटे होते हैं। तो मिट्टी खा लेते हैं। मिट्टी खाने से भी कीड़े की समस्या हो सकती है।

टी.बी के लक्षण और घरेलू उपचार | T.B. Ka Gharelu ilaaj!

पेट में कीड़े का घरेलू उपचार | home remedies for stomach worms

अगर आपके बच्चे के पेट में या किसी के भी पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है तो आप इन कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

  • पेट में कीड़े की समस्या होने पर आप नीम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि नीम बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। आप नीम का सेवन सुबह के समय भी कर सकते हैं। नीम के सेवन आपको कीड़ों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।
  • तुलसी भी एक औषधीय पौधा होत्ता है। तुलसी में भी कई एन्टीबैक्टीरियल गुण होते हैं। पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए आप तुलसी के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रतिदिन सुबह 4-5 पत्ते खालीपेट खा सकते हैं।
  • इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि अजवाइन में एंटीबैक्टिरियल गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो की पेट में पाए जाने ववाले कीड़ों को खत्म करने का काम करते हैं। इसके लिए आप अजवाइन को रात में गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं
  • हल्दी बहुत ही फायदेमंद होती है। हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं। ये एंटीबैक्टिरियल और औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पेट में कीड़ों की समस्या होने पर आप हल्दी का सेवन गर्म पानी या फिर दूध के साथ कर सकते हैं।
  • पेट में कीड़े होने पर आप इससे छुटकारा पाने के लिए लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। आप नियमित रूप से गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
  • करेले के जूस के सेवन से भी आप पेट के कीड़े की समस्या को दूर कर सकते हैं। करेला स्वाद में जितना कड़वा लगता है। उतना ही ये स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है। करेले में पाए जाने वाले औषधीय गुण पेट में पाए जाने वाले कीड़ों को खत्म करने में सहायक होते हैं।
  • पेट की इस समस्या से निजात पाने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन पेट के कीड़ों को खत्म करने में सहायक होता है। इसके लिए आप सुबह के समय गाजर का सेवन खाली पेट कर सकते हैं।
  • दालचीनी और शहद की चाय का सेवन रोज सुबह खाली पेट करने से भी आपको पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आपको रोज दालचीनी और शहद से बनी चाय का सेवन करना चाहिए।
  • पेट के कीड़े की समस्या को कम करने के लिए आप नारियल तेल का सेवन भी कर सकते हैं। आप रोज 2 चम्मच नारियल तेल का सेवन कर सकते हैं।

मिर्गी क्या है? मिर्गी कैसे होती है? लक्षण, कारण, उपचार

Pet Me Kidde Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj FAQ’s

पेट में कीड़ें होने के क्या नुकसान होते हैं ?

अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो आपको इस से कई तरह के नुकसान देखने को मिल सकते हैं जैसे:- पेट में दर्द, शरीर में खून की कमी, मुँह से बदबू आना, भूख न लगना आदि। इसलिए आपको ये सलाह दी जाती है की जल्दी से इसका उपचार करा लें जिस से यह कोई बड़ी बीमारी बनने से बच सके।

पेट में कीड़े होने के कारण ?

पेट में कीड़े होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे :- खाना खाते समय हाथ साफ़ न करना, मीठा ज्यादा मात्रा में खाना, इम्युनिटी कमजोर होना, बहार का खाना ज्यादा खाने से आदि।

पेट में कीड़े का घरेलू उपचार ?

अगर आपके पेट में कीड़े की समस्या है तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर उन्हें ख़त्म कर सकते हैं। नीम के पत्तों का सेवन करें, क्योंकि इसमें बैक्टेरियल गुण मौजूद होता है। खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करें, रात को गुनगुने पानी में अजवाइन मिलकर पिएं, करेले के जूस का सेवन करें आदि।

पेट के कीड़ों का संक्रमण कब तक होता है ?

पेट के कीड़ों का संक्रमण दो हफ्ते या फिर उस से अधिक दिनों तक हो सकता है। कुछ वायरस जल्दी खत्म हो जाते हैं कुछ अधिक खतरनाक होते हैं जिन्हें खत्म होने में समय लगता है।

Leave a Comment

Join Telegram