आज कल गैस की समस्या सभी लोगों को हो रही है। भले ही वो छोटे बच्चे हों या बड़े। कभी-कभी गैस होना एक सामान्य समस्या है। लेकिन बार-बार यही समस्या रहना गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। गैस की समस्या आमतौर पर हमको तला-भुना खाने का सेवन करने से, बहार का जंकफूड ज्यादा खाने से, मैदे से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से। ज्यादा समय तक बैठे रहने से, जब हम पानी कम मात्रा में पीते हैं। कुछ लोगों की चाय के सेवन से भी गैस की समस्या होती है। या फिर किसी को घी मक्खन के सेवन से भी गैस होने लगती है। गैस में पेट दर्द, सिरदर्द, खट्टी डकारें आना, सीने में जलन होना, पेट में मरोड़े पड़ना। गैस की समस्या से बचने के आज हम इस लेख में कुछ उपाय/इलाज जानेंगे। आगे जानिए पेट की गैस के रामबाण इलाज।
पेट में कीड़े के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज
पेट की गैस के रामबाण इलाज
- हींग का सेवन करें – गैस की समस्या होने पर आप हींग का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस में राहत मिलती है। आप हींग को भुनकर काले नमक के साथ गर्म पानी के साथ इसका सेवन कर लें। यह गैस के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।
- जीरे की चाय या जीरे का पानी – गैस में जीरा पानी लाभदायक होता है। जीरे में पाए जाने वाले तत्व हमारी लार ग्रंथियों को उत्तेजित करने का काम करते हैं। जीरे के पानी या चाय के सेवन से हमारे खाने का पाचन भी अच्छे से होता है। जीरे की चाय बनाने के लिए आप एक बड़े गिलास पानी में 1 या 2 चम्मच जीरा डालकर उबलने पर जब ये आधा हो जाये। तो आप इसको ठंडा होने पर या गुनगुना होने पर पी सकते हैं।
- अदरक की चाय – गैस होने पर आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक को काटकर या फिर इसको कूट कर पानी में उबाल कर हल्का ठंडा कर के पि लें। इसके सेवन से भी आपको गैस में राहत मिलेगी।
- मेथी और गुड़ – गैस की समस्या होने पर आप गुड़ के साथ मेथी के बीजों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। गैस से राहत पाने के लिए मेथी और गुड़ की चाय का सेवन करना लाभकारी होता है।
- हरड़ के पाउडर/ फल का सेवन – गैस की परेशानी से बचने के लिए आप प्रतिदिन कच्ची या सुखी हरड़ का सेवन कर सकते हैं। हरड़ केवल गैस में ही नहीं बल्कि कई और रोगों से भी हमको बचाती है। गैस की समस्या होने पर आप हरड़ के पाउडर में सौंठ का पाउडर मिलाकर हल्के गर्म पानी में पी सकते हैं।
- हल्दी का सेवन – गैस से राहत पाने के लिए आप हल्दी में काला नमक मिलकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन कर लें। गैस इसके सेवन से तुरंत राहत मिलेगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Pet ki Gas ke Ramban ilaj FAQ’s
यदि आप गैस की समस्या से परेशान हैं तो आपको अजवाइन, हिंग, जीरा और काला नमक का मिक्सचर तैयार करें उसके बाद इसमें से एक चम्मच चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें। इस प्रक्रिया से गैस तुरंत बाहर निकलेगी।
इन लक्षणों से आप पता लगा सकते हो कि आपके पेट में गैस है:- निरंतर डकार आना, निरंतर गैस आना या वृद्धि होना, पेट में दर्द होना, पेट फूलना आदि।
यदि आपको अक्सर गैस बनती है तो आप सब्जी में हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन कर सकते हैं। जैसे:- पालक, राई, सरसों, बथुआ आदि। ये सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अच्छी भी हैं और इनसे गैस की समस्या भी नहीं होती है।
वैसे सभी फलों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं पर कुछ फल ऐसे हैं जो अधिक फायदा पहुंचते हैं शरीर को जैसे:- पपीता, सेब, कीवी, नाशपाती, नीम्बू, अमरुद आदि।