Parshuram Jayanti Wishes: परशुराम जयंती पर अपनों को यहां से भेजें ये खास शुभकामना संदेश

वर्ष 2024 में 10 मई को भगवान परशुराम की जयंती है। भारतीय इतिहास में ऐसे कम ही उदाहरण देखने को मिलते है जब ब्राह्मण ने हथियार उठाकर धरती को क्षत्रिय विहीन कर दिया हो परन्तु भगवान परशुराम ने अपने बाहुबल से एक बार नहीं अपितु 21 बार इस धरती को क्षत्रिय विहीन कर दिया था। श्री हरी भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजित भगवान परशुराम को अपने साहस, विद्वत्ता एवं वीरता के लिए जाना जाता है जिनका जिक्र भारतवर्ष के सभी प्रमुख काव्यों रामायण, महाभारत एवं पुराणों में किया गया है। परशुराम जयंती प्रत्येक वर्ष वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह से मनाई जाती है। त्रेता युग में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर जन्मे भगवान परशुराम का भारतीय समाज में उच्च स्थान है। परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) पर आप भी सभी संबंधियों एवं मित्रों को यहाँ दिए गए आर्टिकल के माध्यम से खास शुभकामना संदेश (Parshuram Jayanti Wishes) भेज सकते है। Parshuram Jayanti Quotes and Wishes के लिए यहाँ आपको शुभकामना संदेश दिए गए है।

Parshuram Jayanti 2024 Wishes

भगवान विष्णु के 6वें अवतार के रूप में पूजित भगवान परशुराम को भारतीय धार्मिक ग्रंथों में विशेष आदर दिया गया है। अपने साहस एवं न्याय प्रियता के कारण भारतीय समाज में पूजनीय भगवान परशुराम की जयंती पर आप यहाँ से शुभकामना संदेश भेज सकते है। Parshuram Jayanti Wishes, Messages, Quotes, Status के लिए यहाँ आपको सभी शुभकामना सन्देश दिए गए है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Parshuram Jayanti Wishes, परशुराम है प्यार का प्रतीक

परशुराम हैं प्रतीक प्यार का,
राम हैं प्रतीक सत्य सनातन का,
इस प्रकार परशुराम का अर्थ है,
पराक्रम के कारक और सत्य के धारक.
परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

Parshuram Jayanti Wishes, परशुराम है धर्म के रक्षक

परशुराम चाप शर कर में राजे 
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे 
मंगलमय शुभ छबि ललाम की 
आरती की श्री परशु राम की 
Happy Parshuram jayanti

Parshuram Jayanti Wishes, शांत है तो श्रीराम है

शांत है तो श्रीराम है
भड़क गए तो परशुराम है
जय श्री राम
जय श्री परशुराम

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Parshuram Jayanti, आओ मनाएं परशुराम जयंती

आओ सब मनाएं परशुराम जयंती,
लेकर प्रभु का नाम करें गुणगान,
मांगे आशीष श्री परशुराम जी से,
जप कर उनका नाम…

Parshuram Jayanti Greeting, परशुराम गुरु महिमा

गुरु है वो करण के
अंतर जाने अनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के

परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

Parshuram Jayanti SMS, आओ मिलकर मनाएँ

आओ सब मनाये परशुराम जयंती
लेकर प्रभु का नाम करे गुणगान
मांगे आशीष परमेश्वर से जप कर उनका नाम
जय परशुराम

Parshuram Jayanti ki hardik subhkanaye

Parshuram Jayanti Status, शस्त्र और शास्त्र का महत्व

शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी
यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी
जय श्री परशुराम

परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

Parshuram Jayanti, परशुराम का नारा

परशुराम का नारा लगा के हम
दुनिया में छा गये
हमारे दुश्मन भी छुपकर बोले वो देखो
परशुराम के भक्त आ गये.

परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti Greeting, शुभकामना संदेश

आप सभी को अक्षय तृतीया पर्व की इस पावन बेला पर परम साहसी, दयालु एवं भगवान श्री हरी विष्णु
के 6वें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

Parshuram Jayanti SMS, परशुराम का साहस

सिर जटा जूट,
साहस अटूट,
रू रू नामक मृग की मृगछाला
इक्‍कीस बार जिसने धरणी को,
वीर विहीन बना डाला.

परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti Status, ब्राह्मण बदलते है

ब्राह्मण बदलते है तो नतीजे बदल जाते हैँ
सारे मंजर, सारे अंजाम बदल जाते हैँ
कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते
पैदा तो होते है बस नाम बदल जाते हैँ
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti SMS in Hindi, धर्म की रक्षा

शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान,
बनाते है इंसान को बलवान,
धर्म की रक्षा हरदम करना
यही सिखा गये भगवान परशुराम.
हैप्पी परशुराम जयंती

Parshuram Jayanti Greeting, शुभकामना संदेश

भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से आप और आपका परिवार सदैव सुखी रहे, आप सदा उन्नति के मार्ग पर चलते रहे एवं भगवान परशुराम आपके परिवार को सभी मुश्किलों में साहस प्रदान करें।
इन्ही शुभ मंगल कामनाओं के साथ आप सभी नागरिको को
भगवान परशुराम जयंती की अनंत शुभकामनाएं

Jai Parshuram Jayanti Status, भगवान परशुराम त्रेता

विक्रमी रूप नूतन अर्जुन-जेता का,
आ रहा स्वयं यह परशुराम त्रेता का
यह उत्तेजित, साकार, क्रुद्ध भारत है,
यह और नहीं कोई, विशुद्ध भारत है.
भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभ कामनाएं

Parshuram Jayanti Status, परशुराम का संदेश

अपने कुल का मान करे, यह कर्तव्य हमारा है
सभी का सम्मान करे, यही है भगवान परशुराम का नारा

Happy Parshuram Jayanti Wishes, स्वाभिमान की मूर्ति परशुराम

स्वाभिमान की मूर्ति हैं,
परशुराम भगवान,
भुजबल से ही हर लिया
सत्तामद अभिमान.
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti Greeting, परशुराम का अभिनंदन

धरती रथ जिसका चार वेद,
जिसके घोड़ों के स्‍यंदन है
जो क्रांतिदूत, जमदग्‍नि पूत,
उस ब्राह्मण परशुराम का अभिनंदन है.
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti, भगवान परशुराम की वंदना

श्री गुरु चरण सरोज छवि, निज मन मन्दिर धारि ।
सुमरि गजानन शारदा, गहि आशिष त्रिपुरारि ॥
बुद्धिहीन जन जानिये, अवगुणों का भण्डार ।
बरण परशुराम सुयश, निज मति के अनुसार ॥
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Lord Parshuram Jayanti Wishes SMS, जय जय परशुराम.

आओ सब मनाये परशुराम जयंती,
जिनके साहस का होता गुणगान,
मांगे आशीष परमेश्वर ब्रह्मा से
बोलो जय जय जय परशुराम.
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti Wishes, परशुराम को चारू चरित

परशुराम को चारू चरित, मिटत सकल अज्ञान,
शरण पड़े को देत प्रभु, सदा सुयश सम्मान.
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Parshuram Jayanti SMS, परशुराम का महत्व

अधर्म के खिलाफ़ लड़ी लड़ाई,
मानवता की, की बड़ी भलाई,
परशुराम ने ही दीप जलायें है साहस के,
भारत, भारती वंशज है भगवान परशुराम के
परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई

Lord Parshuram Jayanti, शुभकामना संदेश

भगवान विष्णु के 6वें अवतार, भगवान शिव के अनन्य भक्त, परम पराक्रमी, जिनके फरसे के प्रहार से असुरों में भय व्याप्त था, अपने भुजबल से धरती को 21 बार क्षत्रिय विहीन करने वाले भगवान परशुराम के साहस को नमन करते हुए आपको परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

भगवान परशुराम की जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। आपको बता दे की वर्ष 2024 में भगवान परशुराम की जयंती 10 मई 2024 है।

इस प्रकार से यहाँ दिए गए भगवान परशुराम जयंती के शुभकामना संदेशों से आप अपने परिवारजनों, परिचितों एवं रिश्तेदारों को भगवान परशुराम की जयंती पर शुभकामना संदेश, Lord Parshuram Jayanti Wishes, Lord Parshuram Jayanti Quotes, Lord Parshuram Jayanti status, Lord Parshuram Jayanti SMS और Lord Parshuram Jayanti Greeting भेज सकते है।

परशुराम जयंती सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भगवान परशुराम कौन है ?

भगवान परशुराम सतयुग और त्रेता युग के संधि काल में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को जन्मे महान ऋषि थे। इनके पिता महान ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थी। इन्हें भगवान विष्णु का 6वां अवतार माना जाता है।

भगवान परशुराम की जयंती कब मनाई जाती है ?

भगवान परशुराम की जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है।

भगवान परशुराम क्यों प्रसिद्ध है ?

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का 6वां अवतार माना जाता है। इसके अतिरिक्त भगवान परशुराम अपने परम साहस एवं पितृ भक्ति के लिए भी भारतीय जनमानस के मध्य प्रसिद्ध है। कहा जाता है की अपने बाहुबल से भगवान परशुराम ने 21 बार इस धरती को क्षत्रिय विहीन कर दिया था।

भगवान परशुराम का वर्णन कहाँ-कहाँ मिलता है ?

भगवान परशुराम का वर्णन भारतवर्ष के सभी प्रमुख धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। रामायण में सीता-स्वयंवर के समय भगवान राम द्वारा जब शिव धनुष को तोड़ा जाता है तो भगवान परशुराम इसे देखकर क्रोधित हो जाते है। इसके पश्चात भगवान परशुराम एवं लक्ष्मण के मध्य रोचक संवाद होता है जिसका अंत भगवान राम की मध्यस्थ से पूर्ण होता है।

भगवान परशुराम का सबसे प्रसिद्ध अस्त्र कौन सा है ?

भगवान परशुराम का सबसे प्रसिद्ध अस्त्र फरसा है जिसे की भगवान शिव के द्वारा परशुराम को प्रदान किया गया था। इसी अस्त्र के नाम पर भगवान परशुराम को यह नाम मिला है।

Leave a Comment