पद्म पुरस्कार 2023 : जानिए पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shri) के लिए अप्लाई कैसे करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कारो के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू की जा चुकी है जो की 15 सितंबर, 2022 तक चलेगी। पद्म पुरस्कार के अंतर्गत भारत रत्न के बाद देश के प्रथम श्रेणी के 3 पुरस्कार आते है जिनमे पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shri) शामिल है। इन पुरस्कारों के लिए कोई भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकता है जिसके पश्चात चयन समिति द्वारा पात्र नागरिको का चयन किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में आपको पद्म पुरस्कार 2023 के अंतर्गत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shri) के लिए अप्लाई कैसे करें (How to Apply for Padma Shri award 2023) सम्बंधित पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची

पद्म पुरस्कार
Padam award online registration

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Padma Awards 2023, मुख्य बिंदु

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, नागरिक सेवाओं, सार्वजनिक कार्य, व्यापार, इंजीनियरिंग या उद्योग और सरकार द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिको को पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारो की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व की जाती है जिसके लिए देश के सभी नागरिक पात्र है। पद्म पुरस्कारो के माध्यम से सरकार द्वारा देश के नागरिको को उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया को अब सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि पात्र लोग भी इन पुरस्कारों के लिए नामांकन कर सकें।

2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट

Padma Awards List 2023 download pdf

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्म श्री (Padma Shri). इस वर्ष 106 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है। जिसमें 06 पद्म विभूषण, 09 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं तथा दो लोगों को मरणोपरांत और सात एनआरआई/विदेशी/ओसीआई/पीआईओ श्रेणी की लोगों को यह अवार्ड दिया गया है। इसमें कई ऐसे चेहरे हैं जो गुमनामी में रहकर भी समाज और लोगों की भलाई के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान उन सभी के होंसलों को बुलंद करेगा साथ ही अन्य लोगों को भी देश की सेवा के लिए जागरूकता की ढाल बनेगा। यहाँ पर हमने Padma Awards pdf List 2023 दी है जिसे आप डाउनलोड करके देख सकते हैं।

Padma Awards List 2023 pdf download – click here

ये नागरिक कर सकते है नामांकन

Padma Awards 2023 के लिए देश के सभी नागरिक पात्र है। जिन भी नागरिकों ने सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारो के लिए निर्धारित क्षेत्रों में कोई विशिष्ट कार्य किया है या वे निर्धारित क्षेत्रों में असाधारण कार्य के लिए जाने जाते है वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि गृह मंत्रालय द्वारा सभी केंद्रीय मंत्रालयो, राज्य सरकार के विभागों, राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों और अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओ से अपने क्षेत्र के ऐसे विशिष्ट नागरिको की पहचान की जिम्मेदारी दी गयी है जो की इन पुरस्कारों को प्राप्त करने हेतु सभी पात्रताएँ पूरी करते है। साथ ही आम नागरिक भी पोर्टल के माध्यम से अपने नामांकन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते है।

पद्म पुरस्कार 2023 के विजेता – पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कार 2023, ऐसे करें नामांकन

पद्म पुरस्कारो हेतु आवेदन करने के लिए नागरिको को अधिकतम 800 शब्दो में अपने सम्बंधित क्षेत्र के किये गए विशिष्ट कार्यो की जानकारी देनी होगी जिसमे की सम्बंधित क्षेत्र में नागरिको द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के आधार पर चयन किया जायेगा।

Padma Awards 2023 हेतु ऑनलाइन नामांकन करने के लिए नागरिको को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले पद्म पुरस्कारो हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर आपको Nominate your Heroes here का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको Ongoing Award Nominations सेक्शन में Padma Awards के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको Nominate/Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन में Click here to Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आपको सभी मांगी गयी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • सभी जानकारियों की दर्ज करने के पश्चात आप आवेदन फॉर्म को जमा कर सकते है।

इन सिंपल से स्टेप्स को फॉलो करके आप Padma Awards 2023 हेतु आवेदन कर सकते है।

2022 में जारी विभिन्न सूचकांक और भारत की रैंक

ये है पद्म पुरस्कारो का इतिहास

हमारे देश में भारत रत्न प्रथम स्तर का नागरिक पुरस्कार है। इसके पश्चात पद्म पुरस्कारों का नंबर आता है जिसके अंतर्गत 3 प्रकार के पुरस्कार शामिल किये जाते है। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री आते है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, नागरिक सेवाओं, सार्वजनिक कार्य, व्यापार, इंजीनियरिंग या उद्योग और अन्य निर्धारित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिको को अपने क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण कार्य करने हेतु यह पुरस्कार प्रदान किये जाते है। पद्म पुरस्कारो की शुरुआत वर्ष 1954 से की गयी थी जिसके बाद ये हर वर्ष प्रदान किये जाते है। सिर्फ वर्ष 1978 और 1979 तथा वर्ष 1993 से 1997 तक देश में राजनैतिक और आर्थिक समस्याओ के कारण इन पुरस्कारों का वितरण नहीं किया गया।

3 श्रेणी में मिलते है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार में तीन पुरस्कारों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत मिलने वाले पुरस्कार निम्न है।

  • पद्म विभूषण:- पद्म पुरस्कार के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला पद्म विभूषण सम्मान देश में भारत रत्न के पश्चात दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। इस पुरस्कार को असैनिक क्षेत्रों में असाधारण और प्रेरणादायक बहुमूल्य कार्य करने वाले नागरिको को ही प्रदान किया जाता है। पद्म पुरस्कारो के अंतर्गत पद्म विभूषण प्रथम कोटि का पुरस्कार है।
  • पद्म भूषण:- पद्म पुरस्कार के अंतर्गत पद्म भूषण वरिष्ठता के क्रम में द्वितीय नंबर का पुरस्कार है वही यह देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस पुरस्कार को अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • पद्म श्री :- वरिष्ठता के क्रम में पद्म श्री तीसरे नंबर पर प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है जिसमे आमतौर पर देश के नागरिको को ही प्रदान किया जाता है। पद्म श्री के अंतर्गत देश के कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, नागरिक सेवाओं, सार्वजनिक कार्य, व्यापार, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिको को शामिल किया जाता है।

पद्म पुरस्कार सम्बन्ध में ये है ध्यान रखने योग्य बाते

पद्म पुरस्कारो को देश में प्रथम श्रेणी के पुरस्कारों में रखा जाता है। इन पुरस्कारों के लिए सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही नामांकन किया जा सकता है किसी भी अन्य माध्यम से नामांकन स्वीकार नहीं किया जायेगा। पद्म पुरस्कारो के अंतर्गत नागरिक स्वयं हेतु भी आवेदन कर सकते है और अगर आपको लगता है की आपके क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने निर्धारित श्रेणी में कोई विशिष्ट कार्य किया है तो आप ऐसे नागरिको के लिए भी अनुसंशा कर सकते है।

इसके अतिरिक्त सरकारी विभागों को भी पात्र नागरिको की अनुसंशा हेतु जिम्मेदारी दी गयी है। नामांकन के पश्चात पीएम द्वारा गठित कमेटी द्वारा पात्र नागरिको का इन पुरस्कारों के लिए चयन किया जाता है और इसके पश्चात मार्च-अप्रैल माह में नागरिको को पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाते है। हालांकि सरकारी कर्मियों, डॉक्टर और वैज्ञानिको को यह पुरस्कार प्रदान नहीं किये जाते है।

भारत सामान्य ज्ञान | India General Knowledge (India GK in Hindi)

पद्म पुरस्कार सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

पद्म पुरस्कार क्या है ?

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार है जो की नागरिको को निर्धारित क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने पर प्रदान किये जाते है। इसके अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार आते है।

पद्म पुरस्कारो हेतु किन-किन क्षेत्रों से आने वाले नागरिक आवेदन कर सकते है ?

पद्म पुरस्कारो हेतु कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, नागरिक सेवाओं, सार्वजनिक कार्य, व्यापार, इंजीनियरिंग या उद्योग और अन्य निर्धारित क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिक आवेदन कर सकते है।

हमारे देश का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है ?

हमारे देश के सबसे बड़ा पुरस्कार भारत रत्न है। इसके पश्चात दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाले नागरिक पुरस्कार क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री है।

पद्म पुरस्कारो हेतु कैसे आवेदन करे ?

पद्म पुरस्कारो हेतु आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पद्म पुरस्कारो हेतु आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram