ओटीपी (OTP) का फुल फॉर्म (OTP Full Form in Hindi) और जुड़ी अन्य जानकारी

हम में से कई लोग शायद OTP के बारे में अभी तक नहीं जानते होंगे। आपने कई बार इसका नाम सुना होगा। ओटीपी क्या होता है ओटीपी (OTP Full Form in Hindi) का फुल फॉर्म क्या होता है ,यह किस काम आता है हम सभी के मन में इसको लेकर कई सवाल आते हैं। आजकल डिजिटल दुनिया में हर जगह इस कोड का प्रयोग होता है। OTP एक ऐसा कोड है जो आपकी ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षा प्रदान करता है। जैसा की हम सभी जानते हैं आज का युग डिजिटल युग है हर प्रकार के काम-काज मोबाइल और कम्प्यूटर के द्वारा बड़ी ही आसानी से किये जाते हैं और इस डिजिटलीकरण के युग में यह जरुरी हो गया है की हम अपनी ऑनलाइन लेनदेन और अन्य प्रकार की ऑनलाइन जानकारियों को सुरक्षित रखें।

डिजिटल दुनिया में साइबर क्राइम का आतंक भी बढ़ने लगा है इसलिए जरुरी हो जाता है की हर नागरिक अपनी सुरक्षा को ध्यान में रख कर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले। दोस्तों आप सभी ने कभी न कभी पीपीटी के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आप पीपीटी की फुल फॉर्म जानते है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
ओटीपी (OTP) का फुल फॉर्म
OTP Full Form in Hindi

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से OTP के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आज इस लेख द्वारा आप OTP(ओटीपी) ka full form क्या है, OTP (ओटीपी) का प्रयोग क्यों होता है, OTP क्या है आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकोगे। OTP की पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

ओटीपी का फुल फॉर्म | OTP Full Form in Hindi ?

OTP जिसका पूरा नाम “One Time Password” है यह ऐसा कोड होता है जो की आपको ऑनलाइन लेनदेन या आपके ऑनलाइन फॉर्म भरने या बैंक से सम्बन्धित ऑनलाइन कार्यों के दौरान प्रदान किया जाता है। यह कोड आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है यह ऐसा कोड है जो आपको ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षा प्रदान करता है।

ओटीपी क्या होता है ?

ऑनलाइन लेन-देन तथा साइबर सुरक्षा की दृष्टि से OTP का उपयोग किया जाता है। यह ऐसा पासवर्ड है जिसे एक बार में प्रयोग किया जाता है इसकी एक समय-सीमा होती है। जब भी आप किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं या स्वयं को पंजीकृत करते हैं या मोबाइल या कंप्यूटर /लेपटॉप आदि से ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म या सरकारी फॉर्म को भरते है तो सभी जानकारियों को भर लेने के बाद कई वेबसाइट के द्वारा आपसे OTP माँगा जाता है। इस वन टाइम पासवर्ड को आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सेंड किया जाता है जिसे आपको सही-सही भरना होता है। इस पासवर्ड या कोड को OTP कहा जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

OTP (वन टाइम पासवर्ड) के प्रकार

OTP का उपयोग ई -कॉमर्स साइट,इंटरनेट बैंकिंग ,सोशल नेटवर्क साइट्स द्वारा सुरक्षित लेन-देन के लिए किया जाता है। वन टाइम पासवर्ड के कई प्रकार हैं जैसे SMS OTP जिसका प्रयोग ज्यादातर वेबसाइट करती हैं ज्यादातर वेबसाइट द्वारा आपके मोबाइल फ़ोन नंबर पर OTP को संदेश (SMS) के माध्यम से भेजा जाता है।

वॉइस सन्देश के माध्यम से जिसमे आपके मोबाइल फ़ोन नंबर पर (VOICE CALL )कॉल के माध्यम से आपको वन टाइम पासवर्ड को बताया जाता है। इसका उपयोग WHATSAAP, FACEBOOK अकाउंट बनाते समय किया जा सकता है। कई बार आपको OTP आपके ईमेल आईडी में प्राप्त करा दी जाती है।

OTP (One Time Password) के फायदे/विशषताएँ

ओटीपी जो की हमे हमारे ही मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है यह कोड /पासवर्ड आखिर किस प्रकार से हमारे लिए के फायदेमंद हो सकता है आईये जानते हैं –

  • ओटीपी आपको ऑनलाइन लेन -देन के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार की ठगी से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • OTP द्वारा उपयोगकर्ता का प्रमाणिकरण सरल हो जाता है।
  • इसकी एक निश्चित समय-सीमा होती है इस समय-सीमा के पूरा होने के बाद OTP कोड का प्रयोग नहीं किया जा सकता आपको दुबारा OTP सेंड वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आपके मोबाइल नंबर पर नया OTP प्रदान किया जाता है।
  • आपके अकाउंट का पासवर्ड यदि किसी अन्य व्यक्ति को पता है और वह अन्य व्यक्ति आपके अकाउंट को लॉगिन करने का प्रयास करता है तो वह ऐसा नहीं कर पायेगा क्यूंकि उस व्यक्ति को लॉगिन के लिए OTP की आवश्यकता होगी जो की आपके मोबाइल पर आपको प्राप्त होगा।
  • OTP की आवश्यकता आपको नए बैंक अकाउंट खोलने, KYC को पूरा करने, मोबाइल रिचार्ज करने, नया अकाउंट बनाने ,फॉर्म को भरने तथा रजिस्ट्रेशन करने के दौरान पड़ती है।
  • वन टाइम पासवर्ड का उपयोग आप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए कर सकते हैं।
  • आप अपने सभी अकाउंट को OTP जनरेट करके सिक्योर कर सकते हैं।

OTP का प्रयोग क्यों किया जाता है?

OTP एक ऐसा password है जो की सामान्यता प्रयोग में आता है यह एक सामान्य पासवर्ड या कोड होता है जिसकी सहायता से उपयोगकर्ता का सम्बन्धित डाटा या उसके ऑनलाइन जानकारी को सुरक्षा प्रदान होती है यह पॉसवर्ड यूजर द्वारा बनाये गए पॉसवर्ड से भिन्न होता है इसको वेबसाइट या बैंक का जिसकी भी वेबसाइट पर आप अपना डिटेल भर रहे हैं जानकारियों को भर लेने के उपरान्त इस कोड या पासवर्ड को आपको सेंड किया जाता है।

इसका उपयोग यह सुनिश्चित करता है की उपयोगकर्ता का पर्सनल डाटा सुरक्षित है या नहीं। आजकल कई हैकर द्वारा आपके बैंक डिटेल को आसानी से हैक किया जाता है ऐसे में यह जरुरी हो जाता है की आपके पर्सनल डाटा को सुरक्षा प्रदान की जाए OTP ऐसा ही एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

OTP का उपयोग कहाँ किया जाता है?

शयद ही कई लोग यह जानते होंगे की वन टाइम पासवर्ड का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है। ओटीपी का प्रयोग कहाँ किया जाता है आईये जानते हैं –

  1. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन(लेन -देन) के समय ओटीपी का उपयोग किया जाता है।
  2. ईमेल आईडी को किसी अन्य मोबाइल या कंप्यूटर से लॉगिन करने के दौरान इसका उपयोग किया जाता है।
  3. नेट बैंकिंग (ऑनलाइन बैंकिंग)के समय इसका उपयोग होता है।
  4. ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान OTP का उपयोग किया जाता है।
  5. Google Account बनाते समय जीमेल (GMAIL ID) आईडी या यूट्यूब,गगूल पे, फ़ोनपे आदि बनाते समय।
  6. आपके अकाउंट को वेरिफिकेशन करने के दौरान ओटीपी का उपयोग किया जाता है।
  7. ओटीपी का उपयोग टू फैक्टर वेरीफिकेशन के लिए किया जाता है।

One Time Password की होती है एक समय-सीमा

वन टाइम पासवर्ड यह ऐसा पासवर्ड है जिसका उपयोग एक निश्चित समय-सीमा के भीतर केवल एक बार में किया जाता है। ONE TIME PASSWORD की समय-सीमा लगभग 3 मिनट तक की हो सकती है इस समय सीमा के भीतर ही आपको दिए गए OTP को उपयोग में लाना होता है।

इसके बाद यदि इसकी समय-सीमा समाप्त हो जाती है तो यह प्रयोग में नहीं लाया जा सकता। आपको फिर से SEND OTP (वैन टाइम पासवर्ड भेजें) के विकल्प का चयन करना होगा, आप इस प्रकार से नया OTP अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैं ध्यान रखें OTP कोड को इसकी तय समय-सीमा के अंदर ही भर दें।

OTP Full Form in Hindi FAQ’s

OTP का फुल फॉर्म क्या है ?

OTP का फुल फॉर्म One Time Password है।

OTP कितने अंकों का होता है ?

OTP 4 से 8 अंकों तक का हो सकता है, इसके डिजिट्स सुनिश्चित नहीं है।

OTP क्यों माँगा जाता है ?

OTP एक सुरक्षा कोड होता है, जो ऑनलाइन फ्रॉड होने से बचता है और इससे वास्तविक यूज़र का प्रमाणीकरण हो जाता है।

Leave a Comment