सिनेमा एवं मनोरंजन की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों की बात की जाए तो निःसन्देह ही सबकी जुबान पर ऑस्कर अवार्ड का नाम सबसे पहले आता है। ऑस्कर अवार्ड मनोरंजन जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसके लिए हर वर्ष सैकड़ो फिल्मों को नॉमिनेट किया जाता है परन्तु कुछ चुनिंदा फिल्में ही विभिन श्रेणियों में आस्कर अवार्ड से सम्मानित की जाती है। परन्तु क्या आप जानते है की अब तक कुल कितनी भारतीय फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है? चलिए आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऑस्कर अवार्ड (Oscar Awards), ऑस्कर अवार्ड का इतिहास (Oscar Award History In Hindi) एवं वर्तमान समय तक ऑस्कर अवार्ड प्राप्त सभी भारतीय विजेताओं के नाम सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही यहाँ आपको ऑस्कर पुरस्कारों सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची | Bharat Ratna Award
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
ऑस्कर अवार्ड क्या है ?
ऑस्कर अवार्ड सिनेमा एवं मनोरंजन के जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो की प्रतिवर्ष अमेरिकन एवं अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में योगदान देने वाले कलाकारों एवं लोगो को प्रदान किया जाता है। ऑस्कर अवार्ड को औपचारिक रूप से अकादमी पुरस्कार (Academy Award) या अकादमी अवार्ड ऑफ़ मेरिट (Academy Award of Merit) कहा जाता है जिसे “अकैडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंस” (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) द्वारा प्रदान किया जाता है। अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर अवार्ड को अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री जिसे की हॉलीवुड कहा जाता है के कलाकारों को सम्मान प्रदान करने, बेहतर अभिनय एवं सिनेमा में योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा एवं मनोरंजन जगत में बेहतर कार्य करने एवं योगदान देने वाले कलाकारों को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।
ऑस्कर अवार्ड को सिनेमा एवं मनोरंजन में बेहतर कार्य करने के लिए कुल 24 कैटागिरी में दिया जाता है जिनमे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल, बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल, बेस्ट एनिमेटेड फीचर, बेस्ट ड्रेस डिजाईन, बेस्ट साउंड एडिटिंग एवं बेस्ट राइटिंग (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले) सहित कुल 24 कैटागिरी को शामिल किया जाता है। ऑस्कर विजेताओं का चयन “अकैडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंस” द्वारा किया जाता है।
ऑस्कर अवार्ड का इतिहास
ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1929 से मानी जाती है जब 16 मई 1929 को प्रथम बार अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए थे। 270 प्रतिभागियों के साथ हॉलीवुड रोसवैल्ट होटल में प्रथम बार कुल 12 कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड प्रदान किए गए थे। ऑस्कर अवार्ड का मुख्य उद्देश्य मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंस के कलाकारों को सम्मान देना था। वर्तमान में यह अवार्ड फिल्म प्रोडक्शन में नवीन आईडिया एवं तकनीकों के प्रयोग पर बल देता है।
ऑस्कर अवार्ड को प्रथम बार व्यापक रूप से वर्ष 1930 में रेडियो के माध्यम से, वर्ष 1953 में टीवी के माध्यम से प्रसारित किया गया था। वर्तमान समय में ऑस्कर अवार्ड का 200 से भी अधिक देशो में लाइव टेलीकास्ट किया जाता है। ऑस्कर को वैश्विक स्तर पर मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है एवं इस पुरस्कार को जीतना किसी भी फिल्म के लिए गर्व का पल होता है।
ऑस्कर अवार्ड प्राप्त भारतीय विजेताओं के नाम
ऑस्कर अवार्ड में भारतीय कलाकारों ने भी अनेक बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है एवं देश को गर्व करने का मौका दिया है। अभी तक कुल 5 भारतीय कलाकारों को विभिन श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। यहाँ आपको ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित सभी 5 भारतीयों की सूची दी गयी है :-
1. भानु अथैया (Bhanu Athaiya)
ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय नागरिक भानु अथैया है जिन्हे वर्ष 1983 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्मित गाँधी फिल्म के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवार्ड मिला था। ऑस्कर अवार्ड को जीतने वाली ये प्रथम भारतीय है।
2. सत्यजीत रे (Satyajit Ray)
महान भारतीय फिल्ममेकर सत्यजीत रे को वर्ष 1992 में ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह अवार्ड ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ की श्रेणी में दिया गया था जो की सिनेमा जगत में इस महान फिल्ममेकर के योगदान को प्रदर्शित करता है।
3. रेसुल पोकुट्टी (Resul Pookutty)
वर्ष 2009 में निर्मित ब्रिटिश फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (Slumdog Millionaire) के लिए रेसुल पोकुट्टी को ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें यह अवार्ड ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ की कैटेगरी में प्रदान किया गया था।
4. ऐ. आर. रहमान (A. R. Rahman)
मशहूर भारतीय संगीतकार ऐ. आर. रहमान को दो ऑस्कर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2009 में आयी ब्रिटिश फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (Slumdog Millionaire) के लिए उन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। इस मूवी में उन्होंने “जय हो” गाने का गायन किया था।
5. गुलजार (Gulzar)
प्रसिद्ध गीतकार, कवि, शायर एवं लेखक गुलजार को भी वर्ष 2009 में ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटिश फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (Slumdog Millionaire) में “जय हो” गाने के बोल (Lyrics) के लिए उन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
ऑस्कर अवार्ड में भारतीय सिनेमा
प्रतिवर्ष ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फोरेन लैंग्वेज फिल्म (foreign-language film) में इंग्लिश भाषा के अतिरिक्त अन्य किसी भी विदेशी भाषा की फिल्म को भी अवार्ड दिया जाता है। इस कैटिगिरी में प्रतिवर्ष दुनिया भर से सैकड़ो फिल्म नामित की जाती है एवं कोई एक ही फिल्म इस पुरस्कार को प्राप्त कर पाती है। हालांकि अभी तक भारत की किसी भी फिल्म के द्वारा ऑस्कर अवार्ड नहीं जीता गया है। ऑस्कर के लिए नामांकित की गयी पहली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (Mother India) थी जिसे वर्ष 1957 में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। अभी तक कुल तीन फिल्मों – मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे एवं लगान को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है।
ऑस्कर अवार्ड सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सिनेमा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवार्ड है।
ऑस्कर अवार्ड को औपचारिक रूप से अकादमी पुरस्कार (Academy Award) या अकादमी अवार्ड ऑफ़ मेरिट (Academy Award of Merit) के नाम से जाना जाता है।
ऑस्कर अवार्ड को अमेरिकन संस्था “अकैडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंस” (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) द्वारा प्रदान किया जाता है।
ऑस्कर अवार्ड प्राप्त भारतीय विजेताओं के नाम सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।
ऑस्कर के लिए नामांकित की गयी पहली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (Mother India) थी जिसे वर्ष 1957 में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था।