Online FIR Kaise Kare? मोबाइल से एफआईआर कैसे दर्ज करें ?

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको घर बैठे मोबाइल फ़ोन से ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें ? (How to file an FIR online) सम्बंधित बिन्दुओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले है। मोबाइल से एफआईआर कैसे दर्ज करें ? (Online FIR kaise kare) सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त आपको यहाँ ऑनलाइन एफआईआर की कॉपी एवं एफआईआर की स्थिति को जानने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

वर्तमान समय में सभी सरकारी सुविधाओं को लोगो के द्वार पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाओं का डिजिटलाइजेशन (Digitalization) किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार द्वारा नागरिको को ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर (Online FIR) दर्ज करवाने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। अपने साथ हुयी किसी घटना के लिए एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अब नागरिको को पुलिस थाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से अब घर बैठे ही अपनी शिकायत को मोबाइल फोन के माध्यम से भी दर्ज कराया जा सकता है।

Online FIR kaise kare
ऑनलाइन FIR

वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

Article Contents

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) है आसान

एफआईआर (FIR) एक ऐसा शब्द है जिसका नाम सुनते ही अकसर आम आदमी घबरा जाता है। किसी भी प्रकार का अपराध या कोई हादसा या घटना होने पर सर्वप्रथम दर्ज की जाने वाली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट को ही एफआईआर (FIR) कहा जाता है। प्रायः पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा आम नागरिको की एफआईआर (FIR) लिखने में जानबूझकर देरी की जाती है या कोई बहाना करके एफआईआर (FIR) को दर्ज ही नहीं किया जाता है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता से पैसों की मांग, दुर्व्यवहार एवं अभद्रता की खबरें भी प्रायः सुनने को मिलती है। यही कारण है की किसी प्रकार का कोई हादसा होने या कोई आपराधिक घटना होने पर आम आदमी एफआईआर (FIR) दर्ज करने से डरता है।

हालाँकि वर्तमान में सरकार द्वारा इस स्थिति को बदलने एवं आम नागरिको को अपने साथ हुए किसी भी प्रकार के हादसे, दुर्घटना या आपराधिक घटना की जानकारी को ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। अब नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन से घर बैठे ही अपने साथ हुयी घटना की प्राथमिकी को दर्ज करा सकते है।

नोट (Note)- यह ध्यान रखना आवश्यक है की ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सिर्फ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध ही Online एफआईआर (FIR) दर्ज की जा सकती है। किसी भी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध FIR दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर (FIR) दर्ज करने की सुविधा नहीं दी गयी है। अतः ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने से पूर्व शिकायतकर्ता को यह तथ्य ध्यान में रखना आवश्यक है।

Online FIR aise kare

Online FIR दर्ज करने के लिए सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सुविधा प्रदान की गयी है। प्रायः सभी राज्यों के पुलिस विभाग द्वारा Online FIR दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सुविधा प्रदान की गयी है। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आपको सम्बंधित राज्य की पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा जिसके पश्चात आप आसानी से e-FIR दर्ज कर सकते है। यहाँ आपको ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए विभिन राज्यों के पुलिस विभाग के आधिकारिक लिंक (Official link) प्रदान किए गए है।

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने से पूर्व ध्यान रखने योग्य बातें

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने से पूर्व यह सुनिश्चित करना आवश्यक है की आपके पास एक वैध ई-मेल अड्रेस (Valid E-mail) एवं एक्टिवेट मोबाइल नंबर हो। ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए सभी नागरिको को सर्वप्रथम सम्बंधित राज्य की पुलिस वेबसाइट पर लॉगिन ID को बनाना आवश्यक होगा जिसके पश्चात ऑनलाइन माध्यम से एफआईआर (FIR) को दर्ज किया जा सकता है।

नोट (Note)- सम्बंधित आर्टिकल में आपको उत्तर-प्रदेश राज्य में ऑनलाइन FIR दर्ज (UP state Online FIR) करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। अतः यहाँ दी गयी प्रक्रिया सिर्फ उत्तर-प्रदेश में लागू होगी। सभी शिकायतकर्ताओ को सलाह दी जाती है की ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए अपने राज्य की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया

ऑनलाइन एफआईआर (Online FIR) दर्ज करवाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के लिए निम्न चरणों का पालन करें :-

  • सर्वप्रथम उत्तर-प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in को विजिट करें। यहाँ आपको कुछ इस प्रकार का पृष्ठ प्रदर्शित होगा।

Online FIR file process

  • होमपेज पर आपको Citizen Services का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर आपको ड्रापडाउन मेनू में e-FIR का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें दे।

online FIR aise darj kare

  • इसके पश्चात आपको CCTNS पोर्टल पर Redirect कर दिया जायेगा। यहाँ आपको Create Citizen login का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

FIR online register process

  • अब आपको Citizen Registration के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। Citizen Registration फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियाँ जैसे नाम, ईमेल ID, लिंग, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज कर दे। सभी जानकारियों को अच्छे से दर्ज करके इन्हे चेक करें एवं Sumbit के विकल्प पर क्लिक करें। वेरिफिकेशन के पश्चात आप पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर चुके है।

aise darj kare online FIR

  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर जाकर User name एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के पश्चात आपके सामने FIR दर्ज करने हेतु ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको FIR दर्ज करने हेतु सम्बंधित घटना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करनी आवश्यक होगी जिसमे घटना का विवरण एवं अन्य जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी। अगर आपका मोबाइल चोरी या गुम हो गया है तो आपको इस सम्बन्ध में सभी विवरण को FIR में दर्ज करना होगा। सभी जानकारियों को दर्ज करके आप इसमें सबमिट कर सकते है।
  • एफआईआर को अंतिम रूप से दर्ज करने से पूर्व आपको मोबाइल नंबर तथा ईमेल के माध्यम से वेरिफिकेशन कोड भेजा जायेगा। आपको सम्बंधित कोड को वेरीफाई करना होगा। इसके पश्चात अन्य सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात आप FIR रिपोर्ट को अंतिम रूप से जमा कर सकते है।
  • एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि सम्बंधित जानकारी आपको मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एवं ईमेल ID के माध्यम से भेज दी जाएगी। यहाँ से आप एफआईआर की ऑनलाइन कॉपी को भी डाउनलोड कर सकते है ।

इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन FIR दर्ज कर सकते है।

मोबाइल एप्प से भी दर्ज कर सकते है Online FIR

सरकार द्वारा नागरिको को मोबाइल एप्प के माध्यम से भी ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने की सुविधा प्रदान की गयी है। प्रायः सभी राज्यों की पुलिस द्वारा ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए मोबाइल App लांच किए गए है जिसके माध्यम से आसानी से ऑनलाइन FIR दर्ज की जा सकती है। यहाँ आपको उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा लांच किए गए UPCOP mobile app के माध्यम से ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।

  • मोबाइल एप्प के माध्यम से भी ऑनलाइन FIR दर्ज करवाने के लिए आपको सर्वप्रथम उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा जारी UPCOP Mobile App डाउनलोड करना होगा।
  • UPCOP Mobile App को एंड्राइड यूजर एवं IOS दोनों ही प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपयोग किया जा सकता है। यहाँ दिए गए लिंक से आप UPCOP Mobile App online download की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है ।

up-cop-mobile-app

  • UPCOP Mobile App को डाउनलोड करने के पश्चात आपको इसे इंस्टाल करना होगा। एप्प के इंस्टाल की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से FIR दर्ज करवा सकते है।
  • UPCOP Mobile App के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आपको सर्वप्रथम यूजर अकाउंट Create करना आवश्यक होगा जिसके पश्चात आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है।
  • इसके लिए आप ऊपर आर्टिकल में बताई गयी प्रक्रिया को ही फॉलो करना होगा जिसके पश्चात आप आसानी से अपनी शिकायत को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकते है ।

इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन मोबाइल एप्प के माध्यम से भी प्राथमिकी दर्ज करा सकते है।

Online FIR की स्थिति, ऐसे करें चेक

सरकार द्वारा नागरिको को Online FIR की स्थिति देखने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। Online FIR देखने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम उत्तर-प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in को विजिट करें।

Online FIR file process

  • होमपेज पर आपको Citizen Services का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर आपको ड्रापडाउन मेनू में View FIR का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

Online FIR aise dekhe

  • इसके बाद आपको CCTNS पोर्टल पर Redirect कर दिया जायेगा। यहाँ आपको लॉगिन के सेक्शन में जाकर User Name एवं password दर्ज करना होगा। इसके पश्चात Login के विकल्प पर क्लिक करें। (यहाँ आपको FIR दर्ज करवाते समय बनाये गए User name एवं password का उपयोग करना आवश्यक होगा)

FIR aise kare check

  • लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आपके सामने Online FIR की स्थिति सम्बंधित रिपोर्ट प्रदर्शित होगी। इस प्रकार से आप ऑनलाइन FIR की रिपोर्ट सम्बंधित स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से ही FIR रिपोर्ट की स्थिति सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

एफआईआर (FIR) के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य

  • एफआईआर (FIR) की फुल-फॉर्म “First Information Report” (फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) होती है जिसे की “प्राथमिक सूचना रिपोर्ट” भी कहा जाता है।
  • एफआईआर (FIR) किसी भी घटना, हादसे या किसी प्रकार के अपराध होने पर दर्ज की जाने वाली प्राथमिक रिपोर्ट होती है जिसके कारण इसे प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी कहा जाता है। पुलिस द्वारा प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के आधार पर ही किसी घटना विशेष की जांच शुरू की जाती है।
  • एफआईआर (FIR) में शिकायतकर्ता को घटना से जुड़े सभी तथ्यों को विस्तारपूवर्क दर्ज करवाना चाहिए क्यूंकि FIR के आधार पर ही पुलिस द्वारा सम्बंधित घटना से सम्बंधित Charge-Sheet दाखिल की जाती है। ऐसे में आवश्यक है की शिकायतकर्ता सभी आवश्यक तथ्यों को प्राथमिकी में अवश्य दर्ज करे।
  • यदि पुलिस अधिकारी या सम्बंधित थानाधिकारी शिकायतकर्ता की एफआईआर (FIR) दर्ज करने से इंकार करते है तो कोर्ट के माध्यम से भी FIR दर्ज की जा सकती है।
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा झूठी FIR दर्ज करवाने पर सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाती है ऐसे में आवश्यक है की FIR में सभी प्रमुख तथ्यों को सत्यता के साथ दर्ज किया जाए।

इस प्रकार यहाँ आपको ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करने से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) क्या होती है ?

सरकार द्वारा सभी नागरिको को मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही अपने साथ हुयी घटना की जानकारी के लिए ऑनलाइन एफआईआर (FIR) की सुविधा प्रदान की गयी है। ऑनलाइन एफआईआर (FIR) के माध्यम से घर बैठे ही इंटरनेट की सहायता से FIR दर्ज करवाई जा सकती है।

एफआईआर (FIR) की फुल-फॉर्म क्या होती है ?

एफआईआर (FIR) की फुल-फॉर्म “First Information Report” (फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) होती है जिसे की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी कहा जाता है। यह किसी भी घटना के पश्चात पुलिस द्वारा दर्ज की जाने वाली सर्वप्रथम रिपोर्ट है जिसके आधार पर सम्बंधित घटना की जाँच की जाती है।

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) के अंतर्गत किस-किस प्रकार की घटनाओ की रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है ?

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। ऑनलाइन एफआईआर (FIR) में मुख्यत चोरी एवं किसी वस्तु के गुम होने सम्बंधित रिपोर्ट को दर्ज किया जा सकता है।

क्या ऑनलाइन FIR किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध दर्ज की जा सकती है ?

नहीं। ऑनलाइन FIR सिर्फ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध ही दर्ज की जा सकती है किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं।

झूठी सूचना के आधार एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने पर क्या क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है ?

झूठी सूचना के आधार एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने पर पुलिस द्वारा सम्बंधित शिकायकर्ता पर क़ानूनी कार्यवाही की जाती है अतः आवश्यक है की प्राथमिकी में सत्य तथ्यों को ही दर्ज कराया जाए।

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है ?

ऑनलाइन एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहाँ आपको Online FIR kaise kare ? सम्बंधित प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।

बिहार में ऑनलाइन FIR दर्ज करने के लिए पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

बिहार में ऑनलाइन FIR दर्ज करने के लिए पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट biharpolice.in है। इसके माध्यम से Online FIR in Bihar सम्बंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram