OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?

हमारे देश में बहुद से काम अब डिजिटल तरीके से होने लगे है जिससे समय की काफी बचत हो जाती है। ऐसे ही बहुत से डाटा को सेव करने के लिए OMR तकनीक का उपयोग किया जाता है। बहुत सी परीक्षाओ में भी ओएमआर का ही उपयोग किया जाता है। आज हम आपको बतायेगे OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है? और उसके फायदे और नुक्सान क्या है। यदि आप भी कोई परीक्षा देने जा रहे हो लेकिन आपको पता नहीं है कि ओएमआर शीट को भरते कैसे है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ओएमआर शीट को भरना भी बतायेगे। आज का ये आर्टिकल OMR Full Form और OMR की सभी जानकारी आपको देगा।

OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?
OMR Full Form in Hindi

यह भी देखे :- कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम क्या है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

OMR Full Form क्या होती है?

OMR Full Form :- OMR की फुल फॉर्म Optical Mark Recognition होती है OMR को optical mark reader भी कहते है। OMR का काम होता है OMR शीट को स्कैन करना।

OMR क्या होता है?

OMR एक विशेष प्रकार का स्कैनर है, जो एक इनपुट डिवाइस है। मुख्य तौर पर इसका उपयोग विशेष तरह के चिन्हो को पहचानने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग OMR शीट पर बने चिन्हो को पहचानने के लिए किया जाता है। OMR शीट का इस्तेमाल डाटा दर्ज करने के लिए किया जाता है, यह डाटा चिन्हो की मदद से दर्ज किया जाता है। इस डाटा को OMR तकनीक द्वारा पहचाना जाता है। बहुत सी परीक्षाओ में OMR तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिससे समय की बचत होती है और शीट सही तरीके से चेक की जाती है इसी कारण ऐसी परीक्षाओ का रिजल्ट भी जल्दी आ जाता है।

OMR कैसे काम करता है ?

OMR एक तकनीक है जो ओएमआर शीट पर बने गोले को पहचानने का काम करती है। आपने बहुत सी परीक्षाओ में OMR sheet देखी होगी। बड़े स्तर की परीक्षा में हमे ओएमआर शीट दी जाती है जिसपर हम पेंसिल या पेन से गोला भरते है, जिसको OMR द्वारा रीड किया जाता है। ओएमआर की मदद से परीक्षाओ की answer शीट भी जल्दी और आसानी से चेक हो जाती है जिससे समय की काफी बचत होती है। ओएमआर शीट को ओएमआर स्कैनर में डाला जाता है जहा स्कैनर शीट पर लेजर लाइट डालता है और उन काले घेरे वाले निशानों को स्कैन करता है। जहा काले घेरे किए होते है वहाँ से लाइट की मात्रा कम वापस आती है और जहा घेरे नहीं होते वह से लाइट की मात्रा ज्यादा वापस आती है। इस तरीके से स्कैनर शीट में भरा गया डाटा पहचान लेता है। OMR की मदद से पुराने रिकॉर्ड, सर्वेक्षण, उत्तर पुस्तिका जैसे विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की स्कैनिंग के द्वारा मानव चिन्हित डाटा को स्कैन करके उनकी पुष्टि की जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़े :- Output और Input Device Kya Hai

OMR के फायदे

  • ओएमआर तकनीक से शीट चेक करने में बेहद कम समय लगता है जिससे समय की बचत होती है
  • इसमें शीट डिजिटल तरीके से चेक होती है तो गलती की आशंका नहीं होती।
  • OMR एक घंटे में लगभग 10000 शीट चेक कर सकता है।
  • अगर आप ओएमआर की मदद से डाटा एंटर करते हो तो उसमे गलती की आशंका कम होती है।
  • इसकी मदद से डेटा कलेक्ट करने में ज्यादा झंझट नहीं करनी पड़ती
  • बड़ी बड़ी कम्पनिया भी OMR की मदद से ही प्रोडक्ट्स का रिव्यु लेती है

OMR के नुक्सान

  • अगर आप आधा गोला भरते हो तो उसको मशीन स्कैन नहीं कर पायेगी।
  • आपकी ओएमआर शीट अच्छे से भरी होनी चाहिए अन्यथा ओएमआर उसको स्कैन नहीं कर पायेगा।
  • ओएमआर Multiple Choice के लिए डिज़ाइन किया गया है इसलिए आप इसको सिंगल डेटा को कलेक्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • यदि आप गलती से किसी गलत ऑप्शन पर घेरा कर देते है तो आप उसको दोबारा ठीक नहीं कर सकते।

ओएमआर शीट क्या है

यह एक विशेष प्रकार की शीट है जिसका डेटा स्कैनिंग की प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसमें सही जगह पर गाढ़े गोले करके सवाल का जवाब दिया जाता है। ओएमआर शीट का उपयोग ज्यादातर परीक्षाओ में किया जाता है जहा हमे सही आंसर पर गोला करना होता है।

ओएमआर शीट कैसे भरे

  • गोले को पूरी तरह से गाढ़ा भरे नहीं तो स्कैनर पहचान नहीं पायेगा
  • गोला भरते समय ध्यान रखे कि गोले के अंदर ही पेन/पेंसिल से डार्क करना है
  • कभी भी गोले को जैल पेन से न भरे बॉल पेन का ही इस्तेमाल करे।
  • गोले के अलावा कही भी कोई निशान न बनाये।
  • एक सवाल के जवाब में एक ही गोला बनाये अगर आप एक से ज्यादा गोले बनाते हो तो वे स्वीकार्य नहीं होंगे।
  • अगर आप गोले को ज्यादा डार्क नहीं करते उसको लाइट ही रहने देते हो तो इस स्थिति में मशीन आपके गोले को स्कैन नहीं कर पाती।
  • ओएमआर शीट भरते वक़्त कभी भी व्हाइटनर का उपयोग न करे
  • सही जवाब के गोले को अधूरा ना छोड़े।
  • सोच समझ कर गोला भरे क्योंकि एक बार गोला भर जाने पर आप उसको दोबारा ठीक नहीं कर सकते।

यह भी जाने :- कंप्यूटर का फुल फॉर्म

OMR Full Form से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

OMR की फुल फॉर्म क्या है ?

OMR की फुल फॉर्म Optical Mark Recognition है।

ओएमआर शीट कैसे भरते है ?

ओएमआर शीट बॉल पेन या पेंसिल से भरते है।

OMR क्या है ?

OMR एक स्कैनर है जो ओएमआर शीट को स्कैन करके डेटा की पुष्टि करता है।

ओएमआर शीट क्या है ?

यह एक विशेष प्रकार की शीट है जिसका डेटा स्कैनिंग की प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसमें सही जगह पर गाढ़े गोले करके सवाल का जवाब दिया जाता है

OMR का उपयोग कहाँ होता है ?

OMR का उपयोग कम्युनिटी सर्वेक्षण में, डेटा संकलन में, मतदान में, परीक्षा में, बैंकिंग बीमा आवेदन में, उपभोगता सर्वेक्षण आदि क में किया जाता है।

Leave a Comment