ग्रामीण विकास भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी नरेगा योजना में जितने दिन भी श्रमिकों द्वारा काम किया जाता है उतने दिन की NREGA Attendance चढ़ाई जाती है। नरेगा पोर्टल म श्रमिकों का किसी भी योजना में किये गए कार्यदिवसों की नरेगा में हाजिरी दर्ज होती है। इसके अनुसार ही श्रमिकों को मजदूरी दी जाती है। प्रत्येक राज्यों में नरेगा मजदूरी श्रमिकों को अलग अलग दी जाती है।
नरेगा मजदूर घर बैठे भी अपनी उपस्थिति (Nrega Ki Hajri) को चेक कर सकते है और कौन कौन मजदूर नहीं आये है उनको भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपस्थिति को चेक कर सकते है।
नरेगा में हाजिरी को कैसे ऑनलाइन चेक कैसे करे
- नरेगा मजदूरों की हाजिरी चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आप ऑनलाइन attendance check कर सकते हो।
- सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिकारी वेबसाइट पर क्लिक करना है ,क्लिक करने के बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जायेगा।
- वहां पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिनमे से आपको Generate Report का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भारत के सभी राज्यों के ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे की आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद financial year को सेलेक्ट करें फिर district select करनी है।
- फिर आपको अपने ब्लॉक का नाम और ग्रामपंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद सभी ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद proceed का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद proceed के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- जिनमे से आपको हाजिरी चेक करने के लिए R1job card/Registration का एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमे की बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
- आपको हाजिरी चेक करने के लिए job card Employment registration के ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- job card/employment register पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ग्राम पंचातय की जॉब के श्रमिकों की सूची ओपन हो जायगी।
- उसके बाद उस सूची में आपको अपना नाम चेक करना है। आपका नाम मिलने पर आपको अपने नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप अपने नाम के ऑप्शन पर क्लिक करते है आपके सामने नरेगा में आपकी हाजिरी से सम्बन्धित सभी ऑप्शन दिखाई देगा देंगे।
- यहाँ पर आप नरेगा में अपनी वर्तमान की हाजिरी का पता लगा सकते है की अपने कब से कब तक जॉब करी है।
- उसमे अपनी अपनी attendance का भली भांति जाँच कर सकते है।
- आपके क्षेत्र में होने वाले कार्य के बीच आप अपनी हाजिरी को आसानी से चेक कर सकते है। की अपने नरेगा के अंतर्गत कब से कब तक कार्य किया है।
- यहाँ पर तारीख कार्य का नाम और हाजिरी का समय दिखाई देता है। जिससे आप आसानी से अपनी हाजिरी चेक कर सकते है।
- आप इस प्रकार से नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करे इसका पता आसानी से लगा सकते है।
नरेगा में हाजिरी से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर
नरेगा क्या होता है ?
महात्मा गाँधी राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में अपना पंजीकरण कर वाने के बाद उम्मीदवार के लिए सरकार द्वारा 100 दिन के कार्य करने की गारंटी देती है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
नरेगा में कितनी हाजिरी के बाद भुगतान किया जाता है ?
नरेगा में कम से कम 10 हाजिरी होने के बाद पैसों का भुगतान किया जाता है।
नरेगा के आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
इसकी आधिकारिक वेबसाइट सरकार द्वारा लागु की गयी है। जो इस प्रकार से https://nrega.nic.in/ है।