Aadhaar Card Language: आप सभी लोग आधार कार्ड से भलीभांति परिचित होंगे। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा जारी किया। आधार कार्ड को सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में केवल कुछ चीजों के लिए ही अनिवार्यता दी थी। किन्तु धीरे धीरे यह सभी चीजों के लिए अनिवार्य हो गया। और अब प्रत्येक चीज के आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह आपका एक पहचान पत्र होता है। जिसका होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरुरी है। चलिए आज आपको आधार कार्ड से जुडी कुछ जानकारियों से अवगत कराते हैं।
अब अपनी भाषा में बनवायें आधार कार्ड
वर्तमान समय में सभी नागरिकों के पास उनका आधार कार्ड होना बेहद जरुरी है। सभी लोगों का आधार कार्ड अंग्रेजी भाषा में ही प्रिंट है। और चूंकि जरुरी नहीं है की देश के प्रत्येक नागरिक को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होगा। इसीलिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि आप अपना आधार कार्ड अपनी भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं। अपने आधार कार्ड को आप अंग्रेजी भाषा से अपने राज्य की भाषा में परिवर्तित करने से आपको काफी आसानी होगी। और अंग्रेजी भाषा में लिखे होने के कारण आपको जो समस्याएं होती थी अब वो नहीं होंगी।
अपने आधार कार्ड को अपनी भाषा में कैसे अपडेट करें
अब आप अपने आधार को अंग्रेजी भाषा से बदलकर अपने राज्य की भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं। यदि आप अपने आधार कार्ड को अंग्रेजी भाषा से बदलकर अपनी भाषा में प्रिंट करना चाहते हैं तो नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
- अपने आधार कार्ड को पानी भाषा में प्रिंट करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की अधिकारी वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको थोड़ा स्क्रॉल डाउन करना होगा।
- इसमें आपको Update Aadhaar के सेक्शन में Update Demographic Data के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जो कि Aadhaar Self Service Update का Portal होगा।
- इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लिखा हुआ कैप्चा सही से दर्ज कर लेना है।
- कैप्चा भरने के बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना होगा।
- अब पंजीकृत नंबर पर OTP पहुंच जायेगा।
- आपको यह OTP मांगी गयी जगह दर्ज कर देना है।
- अब आपको Login कर देना है।
- इसके बाद Update Demographic Data पर क्लिक करें।
- नए पेज में Update Demographic Data की जानकारी होगी।
- इस पेज में आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
- अब आपका नाम और पता स्वतः ही अपडेट हो जायेगा।
- इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना है।
- अपनी सभी जानकारियां भरने के बाद एक बार जरूर चेक कर लें।
- जानकारी चेक करे के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके फ़ोन में दुबारा से एक OTP आएगा।
- इसको दर्ज कर दें, इसके बाद आपको 50 रूपये की धनराशि का भुगतान करना होगा।
- अब आपका आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट हो चूका है।
- अब कुछ ही दिनों में आपको आपका नया आधार कार्ड मिल जायेगा, जो कि आपकी चुनी गयी भाषा में होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अंग्रेजी भाषा से अपनी भाषा में बदल सकते हैं।