NHPC JE Admit Card 2022: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां करें डाउनलोड

नेशनल हायड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। जिन भी छात्रों ने NHPC में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन किया है वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कैंडिडेट परीक्षा सम्बंधित विस्तृत दिशानिर्देश भी पढ़ सकते है। NHPC JE परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 6 अप्रैल के मध्य विभिन शहरो में किया जायेगा जिसके लिए कैंडिडेट को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से परीक्षा देनी होगी। परीक्षा से पूर्व सभी कैंडिडेट सभी जरुरी निर्देशों को अच्छे से चेक कर ले ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

133 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी

राष्ट्रीय जलविद्युत शक्ति निगम (NHPC) द्वारा जनवरी माह में जूनियर इंजीनियर के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसके लिए पूरे देश से लाखो कैंडिडेट ने आवेदन किया था। अब निगम द्वारा इन पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये है। विभाग द्वारा इसके लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। साथ ही वे परीक्षा सम्बंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भी चेक कर सकते है। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में कराया जायेगा। एडमिट कार्ड के माध्यम से कैंडिडेट अपना परीक्षा केंद्र देख सकते है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जायें।
  • होमपेज पर आपको करियर का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद Link to download Admit Card w.r.t. Advt. No. NH/Rectt/05/2021 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको download Admit Card का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर दे।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद इसे सबमिट कर दे।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड शो होने लगेगा।
  • इसे डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल ले।

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है परीक्षा में जाने से पूर्व एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले। इससे वे परीक्षा हाल में किसी भी तरह की असुविधा से बच सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram