देश की सबसे बड़ी उर्वरक बनाने वाली कंपनी IFFCO (इंडियन फार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोआपरेटिव–इफको) ने अंतराष्ट्रीय स्तर में बढ़ते कच्चे माल की कीमतों में आयी उछाल के बाद भी खरीफ सीजन 2022 में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। केंद्र सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में उर्वरकों के दाम में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं किये जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। आपको बताते चलें की केंद्र सरकार द्वारा NPK (N (नाइट्रोजन) P (फॉसफोरस) K (पोटैशियम) मिश्रित रासायनिक खाद) आधारित खाद के दामों को स्थिर रखने के लिए कंपनियों को सब्सिडी प्रदान करने का फैसला लिया गया था इसी कारण से खाद उर्वरकों के दामों में वृद्धि नहीं की गयी है।
Article Contents
खरीफ सीजन पर मिलेगी सब्सिडी
इस वर्ष किसानों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा किसानों को 50 किलो के DAP (diammonium phosphate) खाद के बैग पर 2501 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बात दें केंद्र सरकार द्वारा फास्फेटिक और पोटाश उर्वरक पर खरीफ सीजन (जून से अक्टूबर) के लिए 60,939 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है।
यह होंगे इफको द्वारा जारी किए खाद के नए दाम
IFFCO के प्रबंध निदेशक यूएन अवस्थी द्वारा अपने ट्वीट से कहा गया है की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की लागत में काफी वृद्धि हुयी है फिर भी वह उर्वरकों के दामों में वृद्धि नहीं करेंगे। सरकार द्वारा वर्ष 2022 -23 में DAP (diammonium phosphate) खाद के प्रति बैग पर सब्सिडी को 1650 से बढ़ाकर 2501 रुपए किया गया है। किसानों को पुरानी दरों पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जायेगा।
खाद | रुपए/प्रति बैग दाम |
---|---|
यूरिया | 266.50 |
DAP (diammonium phosphate) | 1350 |
NPK (N (नाइट्रोजन) P (फॉसफोरस) K (पोटैशियम) मिश्रित रासायनिक खाद ) (12.32-16-0) | 1470 |
NPK (10-26-26 ) | 1470 |
NPK (20-20-0-13) | 1470 |
MOP | 1700 |
SSP | 400 |
यह होगा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद का नया रेट एवं सब्सिडी
उर्वरक /खाद | अधिकतम खुरदरा मूल्य | सब्सिडी |
---|---|---|
यूरिया | 266.50 रुपए प्रति बैग | 2183.50 रुपए प्रति बैग |
NPK | 1470 रुपए प्रति बैग | 1918 रुपए प्रति बैग |
DAP (diammonium phosphate) | 1350 रुपए प्रति बैग | 2501 रुपए प्रति बैग |
यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद का नया रेट से सम्बंधित FAQs –
IFFCO का पूरा नाम इंडियन फार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोआपरेटिव है।
यूरिया का अंतराष्ट्रीय मूल्य 2450 रुपए प्रति बैग है।
यूरिया खाद पर 2183.50 रुपए प्रति बैग की सब्सिडी मिलती है।
एनपीके का अधिकतम खुरदरा दाम 1470 रुपए प्रति बैग है।
केंद्र सरकार द्वारा उर्वरक पर साल 2021-22 में 1,62,132 करोड़ की सब्सिडी दे रही है।
जी हाँ सरकार पूरे देश में उर्वरक का एक ही दाम रखा जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा फास्फेटिक और पोटाश उर्वरक पर खरीफ सीजन यानि जून से अक्टूबर माह के लिए के लिए 60,939 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है।