देश की सभी बड़ी एवं प्रमुख परीक्षाओं जैसे की यूपीएसी, आइआइटी, नीट एवं जेईई एवं अन्य सभी वर्गों के प्रतियोगी परीक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबों से प्रश्न पूछे जाते है इसके अतिरिक्त राज्य लोक सेवाओं एवं राज्य की अन्य वर्गों की परीक्षाओं में भी एनसीईआरटी से सीधे प्रश्न पूछे जाते है। अब आप एनसीईआरटी का महत्व समझ गए होंगे। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी है एवं एनसीईआरटी की बुकों से तैयारी करने चाहते है तो आज के इस लेख में हम आपको हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें को हिंदी में डाउनलोड [ NCERT Books in Hindi ] करने के बारे में बताएँगे साथ ही अलग-अलग कक्षाओं की पुस्तकें आप कैसे अलग-अलग भाषाओं में डाउनलोड कर सकते है यह भी बताया जायेगा। यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों एवं अलग-अलग कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी है।
NCERT की फुल फॉर्म क्या है? NCERT Full Form in Hindi
एनसीईआरटी (NCERT) का पूरा नाम National Council of Educational Research and Training है जिसे हिंदी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् भी कहा जाता है। यह 1961 में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र निकाय है जिसका कार्य केंद्र एवं राज्य सरकारों को गुणवत्तापरक शिक्षा से सम्बंधित विषयों एवं योजनाओं पर सुझाव देने का है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
एनसीईआरटी की पुस्तकें [NCERT Books in Hindi] ना सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है अपितु सरकार द्वारा इसे CBSE बोर्ड के स्कूलों में भी अनिवार्य रूप से पढ़ाना लागू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन राज्यों के शिक्षा बोर्डो द्वारा भी अपने यहाँ एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य की गयी है।
Article Contents
NCERT Books in Hindi
एनसीईआरटी की पुस्तकें विभिन शिक्षा बोर्डो एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है। कई बार आर्थिक स्थिति के कारण एवं कई बार बाजार में पुस्तके उपलब्ध ना होने के कारण छात्र पुस्तकों के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की आप किस प्रकार से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से एनसीईआरटी की पुस्तकों को PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते है। इससे आपके धन की भी बचत होगी एवं आपको भी एनसीईआरटी की पुस्तकों को ढूंढ़ने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
एनसीईआरटी की पुस्तकों को डाउनलोड करके आप कभी भी पढ़ सकते है एवं इसके लिए आपको कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त आप सभी कक्षाओं की पुस्तकें अलग-अलग भाषाओं में भी पढ़ सकते है।
एनसीईआरटी महत्वपूर्ण बिंदु
सम्बंधित लेख | NCERT Books in Hindi |
उपलब्ध पुस्तके | Class 1st to 12th |
वर्ष | 2023 |
भाषा | हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू |
बुक फॉर्मेट | PDF फॉर्मेट |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ncert.nic.in |
ऐसे करें एनसीईआरटी की पुस्तकें डाउनलोड
अगर आप एनसीईआरटी की पुस्तकों को डाउनलोड करने चाहते है तो निम्न चरणों का पालन करे।
- सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये। आपके सामने इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा।
- होमपेज पर आपको Publication विकल्प पर क्लिक करे। आपको PDF (I -XII) विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- अगले पेज पर आपको कक्षा, विषय एवं पुस्तक का टाइटल चुनने का विकल्प होगा। इन सभी को चुन ले एवं Go पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने Download Complete Book का विकल्प होगा इस पर क्लिक करे और इस पुस्तक को डाउनलोड करे।
इस प्रकार आप अन्य कक्षाओं की सभी पुस्तके डाउनलोड कर सकते है।
NCERT ही क्यों !
NCERT की पुस्तके लगभग सभी राज्य सरकारों द्वारा स्वीकार की गयी है एवं शिक्षा बोर्डो द्वारा इन्हे अनुमोदित भी किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी NCERT की पुस्तकों को अनिवार्य रूप से पढ़ाने का सुझाव दिया गया है। निम्न कारणों से NCERT की पुस्तके जरुरी है।
- सभी विषयों का आधारभूत एवं मौलिक ज्ञान विस्तारपूर्वक समझाया गया है।
- छात्रों का बेस बनाने के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें।
- सभी टॉपिक्स को आसान एवं सरल भाषा में समझाया गया है।
- सभी प्रमुख किताबो का आधार।
- प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सबसे अच्छी पुस्तके।
- सरल एवं आसानी से समझे जाने योग्य उदाहरणों से युक्त।
- स्वयं भी अध्ययन कर सकते है।
- सरकारी विभागों से प्राप्त विश्वसनीय आकड़ो से युक्त।
- उच्च गुणवत्तापरक पुस्तकें।
- अलग-अलग विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार की गयी है।
- बाल-विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गयी पुस्तकें।
- अपडेटेड वर्जन से युक्त।
- सभी प्रकार के विषयो हेतु विस्तृत पुस्तके।
- हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू में उपलब्ध।
किन-किन परीक्षाओं में पूछे जाते है NCERT से प्रश्न
NCERT की पुस्तके सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु समान रूप से उपयोगी है इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है आइये जानते है।
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओ में
- UPSC
- IIT
- NEET
- JEE
- इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा कराये जाने वाले SSC के विभिन परीक्षाओं, रेलवे एवं ग्रुप B एवं ग्रुप C के विभिन परीक्षाओं मे भी इन पुस्तकों से प्रश्न पूछे जाते है।
राज्य सरकारों द्वारा आयोजित कराये जाने वाले Exams
- राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commision)
- इसके अतिरिक्त राज्य के ग्रुप C एवं ग्रुप D की परीक्षाओं में भी इन पुस्तकों से प्रश्न पूछे जाते है।
- किसी भी छात्र का बेस बनाने के लिए NCERT की पुस्तकें बहुत आवश्यक है।
NCERT की पुस्तकें अब मोबाइल पर भी
जैसे की आप सभी को ज्ञात होगा की डिजिटल माध्यम बढ़ने के साथ एवं कोरोना वायरस के कारण अब हमारी पढ़ाई का बहुत सा भाग ऑनलाइन माध्यम द्वारा पूरा किया जा रहा है। आप चाहें तो अपने मोबाइल पर भी NCERT की पुस्तकें डाउनलोड कर सकते है। आपको NCERT की पुस्तके अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा एवं NCERT Books टाइप करना होगा। आपके सामने कई विकल्प होंगे।
- आपको सिर्फ वही App डाउनलोड करनी है जिस पर इस तरह का LOGO हो।
- इस App को डाउनलोड कर ले एवं इसे खोले।
- आपको यहाँ विभिन कक्षाओं का विकल्प मिलेगा। आप इन पर क्लिक कर लें।
- अब आप चाहे हुए विषय की पुस्तक को डाउनलोड कर सकते है।
इन आसान चरणों का पालन करके आप NCERT की पुस्तके कभी भी कहीं भी पढ़ सकते है वह भी निःशुल्क
महत्वपूर्ण बिंदु :- NCERT Books
चूँकि NCERT की पुस्तकों को विभिन राज्य सरकारों द्वारा भी अनुमोदित की गयी है एवं वर्तमान समय में अधिकांश राज्यों के शिक्षा बोर्डो द्वारा NCERT की पुस्तके ही पढ़ाई जा रही है इसलिए इसे केंद्र सरकार द्वारा भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्न है।
- इन पुस्तकों को केंद्र सरकार द्वारा स्थापित निकाय राष्ट्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा विकसित किया गया है।
- इन पुस्तकों से राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बनाये जाते है।
- जो भाषा इन पुस्तकों में उपयोग की गयी है वह बहुत ही सरल एवं आसानी से समझ आने योग्य है।
- अलग-अलग उदाहरणों से युक्त यह पुस्तक स्वाध्याय हेतु सबसे अच्छी है।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सबसे अच्छी पुस्तके है।
अगर आप भी राज्य बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र है या CBSE से सम्बद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले आप आसानी से ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो करके NCERT की पुस्तकें डाउनलोड कर सकते है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह पुस्तके आपके लिए बहुत उपयोगी होंगी। ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो करके आप न सिर्फ घर बैठे इन पुस्तकों को डाउनलोड कर सकते है अपितु कभी भी कहीं भी इनको पढ़कर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते है।
आइये अब जानते है NCERT Books से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब (FAQ)
NCERT की फुल फॉर्म होती है National Council of Educational Research and Training जिसका हिंदी में अर्थ है राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्। इस निकाय की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 1961 में की गयी।
यह पुस्तके NCERT द्वारा विकसित की गयी है जो की विभिन राज्यों के बोर्डो में पढ़ाई जाती है साथ ही विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनसे प्रश्न पूछे जाते है।
NCERT की पुस्तके हिंदी, इंग्लिश एवं उर्दू भाषा में उपलब्ध है।
इन पुस्तकों को आप निशुल्क डाउनलोड कर सकते है।
इन् पुस्तकों को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिया गया पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े। इस लेख में इन पुस्तकों को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई गयी है।
हाँ NCERT की पुस्तकों को मोबाइल पर सकता है। आप लेख में दिए गए चरणों को फॉलो करके मोबाइल में NCERT की पुस्तके डाउनलोड कर सकते है।
इन पुस्तकों को डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट http://ncert.nic.in/ है।