भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची | National symbols of india with image

राष्ट्रीय प्रतीक किसी भी देश की विशिष्ठ पहचान एवं संस्कृति को दर्शाने का माध्यम होते है। भारत विविधता से परिपूर्ण देश है। भूगोल, भाषा-बोली, खानपान, त्यौहार, पहनावा एवं सांस्कृतिक आधार पर देश में विभिन्नता मौजूद है।

हालांकि देश में सदैव ही अनेकता में एकता के सिद्धांत पर बल दिया गया है ऐसे में देश की एकता को दर्शाने एवं भारत की विशिष्ठ संस्कृति एवं पहचान को प्रदर्शित करने के लिए विभिन राष्ट्रीय चिन्ह निर्धारित किए गए है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक देश की पहचान का प्रतिबिंब होते है जो की वैश्विक स्तर पर देश की एक अद्वितीय छवि प्रस्तुत करते है।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची (National symbols of india in hindi with image) प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको देश के प्रतीक चिन्हों से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची
भारत के राष्ट्रीय चिन्ह

भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची | National symbols of india with images

भारत के विशिष्ट भूगोल, संस्कृति, जलवायु, खानपान, वन्यजीव, वनस्पति एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाने के लिए विभिन राष्ट्रीय प्रतीक निर्धारित किए गए है। यहाँ आपको भारत के सभी 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची एवं इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

क्र. सं. राष्‍ट्रीय पहचान का प्रतीकचित्र प्रतीक व चिन्ह का नामविशेष बिंदु
1.भारत का राष्ट्रीय चिन्हEmblem_of_Indiaअशोक चिन्ह अशोक चिन्ह मौर्य सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में निर्मित स्तम्भ में निर्मित अशोक चिन्ह को भारत का राष्ट्रीय चिन्ह घोषित किया गया है। इसे भारत सरकार के सभी शासकीय कार्यो में प्रयुक्त किया जाता है।
2.भारत का राष्ट्रीय ध्वजFlag_of_Indiaतिरंगा भारतीय संविधान द्वारा तिरंगे झंडे को राष्ट्रध्वज के रूप में 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। राष्ट्रध्वज में लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है एवं इसके चक्र में 24 तीलियाँ होती है।
3.भारत के राष्ट्रपिताmk gandhiमहात्मा गाँधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अहिंसावादी नेता मोहनदास करमचंद गाँधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी जाती है। गांधीजी को यह उपाधि सुभाष चंद्र बोस द्वारा दी गयी थी।
4.भारत का राष्ट्रीय पुरस्कारBharat-ratnaभारत रत्न भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला भारत रत्न देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
5.भारत की राष्ट्रीय मुद्राIndian_Rupee_symbolरूपया (₹)भारत सरकार द्वारा भारतीय रुपया (ISO code: INR) को देश की आधिकारिक मुद्रा घोषित किया गया है। वर्ष 2010 से इसका चिन्ह देवनागरी व्यंजन “र” एवं लेटिन अक्षर “R” से निर्मित (₹) को घोषित किया गया है।
6.भारत का राष्ट्रीय वृक्षNational Tree Of Indiaबरगद बरगद को भारत का राष्ट्रीय वृक्ष घोषित किया गया है। बरगद अमरत्व को प्रदर्शित करता है।
7.भारत का राष्ट्रीय फलnational fruit of indiaआम फलो के राजा आम को भारत का राष्ट्रीय फल होने का गौरव प्राप्त है। इसका वैज्ञानिक नाम मैनजीफेरा इंडिका है।
8.भारत का राष्ट्रीय पुष्प national flower of indiaकमल का फूल पंक से खिलने वाले कमल को भारतीय संस्कृति में उर्वरता, समृद्धि, ज्ञान, पारंपरिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासत का धरोहर माना गया है। भारत के राष्ट्रीय पुष्प के रूप में स्थापित कमल का वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है।
9.भारत का राष्ट्रीय पशुnational animal of indiaबाघ भारतीय संस्कृति में साहस का पर्याय माना जाने वाला बाघ देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘पैन्थरा टाईग्रिस’ है।
10.भारत का राष्ट्रीय पक्षीnational bird of indiaमोर सुंदरता एवं पवित्रता का प्रतीक मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी माना गया है है। भारत की रंग-बिरंगी एवं विविधता से भरी संस्कृति मोर के रंगो की भांति विविधतापूर्ण है।
11.भारत की राष्ट्रीय  नदीnational river of indiaगंगा हिमालय से निकलने वाली गंगा को प्राचीन भारतीय ग्रंथो में सबसे पवित्र नदी माना गया है। भारत सरकार द्वारा 4 नवंबर, 2008 को इसे राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है।
12.भारत का राष्ट्रीय जलीय जीवnational aquatic animal of indiaगंगा डॉलफिन गंगा में पायी जाने वाली गंगा डॉलफिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है। गंगा डॉलफिन सिर्फ स्वच्छ जल में ही जीवित रह पाती है ऐसे में यह जलीय जीव गंगा की स्वछता एवं पवित्रता का प्रतीक भी है।
13.भारत का राष्ट्रीय खेलnational sport of Indiaहॉकी हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता प्राप्त है।
14.भारत का राष्ट्रीय पकवानnational food of indiaखिचड़ी देश में विभिन भागो में अलग-अलग त्योहारों एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर पकाई जाने वाली खिचड़ी को भारत का राष्ट्रीय पकवान घोषित किया गया है। खिचड़ी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।
15.भारत की राष्ट्रीय मिठाईnational sweet of indiaजलेबी भारतीय मिठाइयों की शान जलेबी को भारत की राष्ट्रीय मिठाई घोषित किया गया है।
16.भारत की राजभाषाhindiहिंदी (शासकीय कार्यो हेतु)देश के बड़े भूभाग में बोली जाने वाली हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया है। वर्तमान में शासकीय कार्यो के लिए हिंदी का प्रयोग प्रमुखत से किया जा रहा है।
17.भारत का राष्ट्रीय पंचांगsaka samvatशक संवतभारत सरकार द्वारा वर्ष 1957 में शक संवत को भारत के राष्ट्रीय पंचांग के रूप में अपनाया गया था।
18.भारत का राष्ट्रीय वाक्यsatyamev jayateसत्यमेव जयतेमुण्डकोपनिषद में वर्णित सत्यमेव जयते को भारत का राष्ट्रीय वाक्य माना जाता है जिसे की प्रायः राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे उल्लेखित किया जाता है।
19.भारत का राष्ट्रीय गानजन-गण-मनरविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन-गण-मन को भारतीय संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को देश के राष्ट्रगान के रूप में अधिकृत किया गया था। राष्ट्रगान की अवधि 52 सेकंड होती है।
20.भारत के राष्ट्रीय पर्व26 जनवरी (गणतंत्र दिवस),
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस),
2 अक्टूबर (गाँधी जयंती)
भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से देश में तीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए है :- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं गाँधी जयंती
21.भारत का राष्ट्रीय गीतवन्दे मातरम्बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा आनंदमठ में लिखित वन्दे मातरम् को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है।
22.भारत की राष्ट्रीय लिपिदेव नागरीहिंदी की अधिकृत लिपि देवनागरी को भारतीय संविधान द्वारा राष्ट्रीय लिपि के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है।
23.भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीतहिंद देश का प्यारा झंडा“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा” को भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत के रूप में मान्यता प्राप्त है।
National symbols of india with images

इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत के सभी 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची (National symbols of india in hindi with image) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची से सम्बंधित प्रश्न

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह क्या है ?

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ है जिसे की सम्राट अशोक के सारनाथ स्थित स्तम्भ से लिया गया है।

तिरंगे झंडे को भारत का राष्ट्रीय झंडा कब घोषित किया गया ?

भारतीय संविधान सभा के द्वारा 22 जुलाई 1947 को तिरंगे झंडे को भारत का राष्ट्रीय झंडा घोषित किया गया था।

भारत की राजभाषा किस भाषा को घोषित किया गया है ?

संविधान द्वारा हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया है। देवनागरी को हिंदी की अधिकृत लिपि के रूप में मान्यता प्राप्त है।

भारत के राष्ट्रीय पर्व कौन-कौन से है ?

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं गाँधी जयंती को भारत के राष्ट्रीय पर्वो के रूप में मान्यता मिली हुयी है।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। भारत सरकार द्वारा इस खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Join Telegram