Nandini Gupta Biography in Hindi | नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, सोशल मीडिया लिंक, Photos, Videos, Age, Wiki

Miss India का खिताब एक ऐसा खिताब है जिसके लिए मॉडल्स बहुत मेहनत करती है। मिस इंडिया की प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें विजेता बनने के बाद मॉडल्स अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भी भाग ले सकती है। मिस इंडिया में प्रतिभागी बनने के लिए आपकी उम्र 18-25 वर्ष होनी चाहिए। आज कल आपने भी एक नाम सुना होगा नंदिनी गुप्ता। नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है जिसके लिए आज कल वे सुर्खियों में बनी हुई है आज हम आपको बतायेगे Nandini Gupta Biography in Hindi | नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, सोशल मीडिया लिंक, Photos, Videos, Age, Wiki Miss India बनी Nandini Gupta Biography in Hindi और उनसे जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़े

Nandini Gupta Biography in Hindi |
Nandini Gupta Biography in Hindi | नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, सोशल मीडिया लिंक

यह भी जाने :- Miss India Kaise Bane

2023 मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले मणिपुर में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय ने एक धमेकेदार परफॉर्मेंस दिया था। इस शो के होस्ट मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर थे। 2023 में 59वा मिस इंडिया आयोजन था। 1964 में मिस इंडिया प्रतियोगी की शुरुआत की गयी थी। नंदिनी गुप्ता ने अपना मिस इंडिया बनने का सपना 15 अप्रैल को आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता जीत कर पूरा किया। नंदिनी गुप्ता को ताज पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने पहनाया था। Miss India बनने के बाद नंदिनी जल्दी ही Miss world प्रतियोगिता में India को रिप्रेजेंट करेगी।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

Nandini Gupta Biography in Hindi

Nandini Gupta Biography in Hindi | नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, सोशल मीडिया लिंक
Nandini Gupta

Nandini Gupta Biography in Hindi:- नंदिनी गुप्ता का जन्म कोटा राजस्थान में हुआ था। इनकी उम्र केवल 19 वर्ष है। नंदिनी अभी मुंबई में लाला राजपत राय कॉलेज से बिज़नेस मैनेजमेंट की पढाई कर रही है। अभी वह बिज़नेस मैनेजमेंट की Second Year की छात्र है। नंदिनी को ब्यूटी क्वीन बनने का सपना उनकी माँ ने दिखया था जब वे महज 10 साल की थी तभी उनकी माता जी ने उनके लिए यह सपना देखना शुरू कर दिया था। उनकी माता जी ऐश्वर्या राय की ख़ूबसूरती से काफी प्रभावित थी जिस कारण वे भी अपनी बेटी को एक ब्यूटी क्वीन के मुकाम पर देखना चाहती थी। मिस इंडिया बनने से पहले वे मिस राजस्थान का अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर में ऑरा ज्वैलरी के विज्ञापन के लिए भी काम किया है।

नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय

नंदिनी गुप्ता एक भारतीय मॉडल है जिन्होंने Miss India 2023 का खिताब अपने नाम किया है। बचपन से ही इनका इंटरेस्ट मॉडलिंग में था। बचपन से ही वह काफी एक्टिव रही है उन्होंने स्कूल में होने वाल प्रतियोगिताओ में भी भाग लिया करती थी और अन्य भी कम्पीटीशन्स में पार्टिसिपेट करती रहती थी।

पूरा नाम नंदिनी गुप्ता
पिता जी का नाम सुमित गुप्ता
माता जी का नाम रेखा गुप्ता
जन्म स्थान कोटा राजस्थान
छोटी बहन अनन्या गुप्ता
हाइट 5 फुट 8 इंच (173 cm)
वजन (Weight)55 kg
बालो का रंग ब्लैक
आँखों का रंग ब्राउन

नंदिनी गुप्ता की प्रेरणा

नंदिनी गुप्ता की प्रेरणा प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है। Miss India 2023 नंदिनी गुप्ता प्रियंका चोपड़ा से काफी प्रभावित है। नंदिनी का कहना है कि जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज में अपनी बात रखती है, उन्होंने जिस तरह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है मैं उनकी इन सभी बातो से काफी प्रभावित होतो आयी हूँ।

इसके अलावा नंदिनी ग्लोबल बिज़नेस मैन रतन टाटा को भी अपना आदर्श मानती है। उनका कहना है कि बह भी एक Business woman बनना चाहती है ताकि वह लोगो को रोजगार दे सके और लोगो को आत्मनिर्भर बना सके। इसलिए वे अपनी बिज़नेस मैनेजमेंट की डिग्री पर ध्यान देना चाहतीहै। उन्होंने कहा था कि मुझे अगर बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है तो मैं उस पर विचार करुँगी।

यह भी देखे :- मिस वर्ल्ड विजेताओं की सूची

नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया लिंक,

Nandni Gupta Instagram www.instagram.com/nandiniguptaa13/
Miss India Facebook Click Here
Miss India Twitter Click Here
Miss India Instagram Click Here

नंदिनी गुप्ता से सम्बंधित तथ्य

  • नंदिनी का जन्म राजस्थान राज्य के कोटा शहर के हिंदू परिवार में हुआ था
  • मॉडलिंग क्षेत्र में वे प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती है।
  • बिज़नेस में वे भारतीय बिज़नेस मैन रतन टाटा को अपना आदर्श मानती है।
  • इनको अपने खाली समय में ट्रेवल करना और फिल्मे देखना पसंद है।
  • नंदिनी अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती है।
  • वे फिटनेस फ्रीक है।
  • नदिनी Miss Rajasthan का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।
  • जब वह 10 साल की तभी से उनकी माता जी उनको ब्यूटी क्वीन बनाना चाहती थी।
  • वह बहुत से मॉडलिंग प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करती रहती थी।
  • नंदिनी में अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट पोल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
  • नंदिनी फ़िलहाल लाला राजपत राय कॉलेज से अपने बिज़नेस मैनेजमेंट की पढाई कर रही है।
  • इन्होने ऑरा ज्वैलरी के लिए विज्ञापन भी किया है।
  • स्कूल समय के दौरान से ही वे बहुत सी प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करती आयी है।

नंदिनी गुप्ता का मॉडलिंग करियर

नंदिनी गुप्ता बचपन से ही मॉडलिंग क्षेत्र में रूचि रखती है। उन्होंने बहुत से ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा भी लिया है। उन्होंने ऑरा ज्वलेरी के लिए विज्ञापन भी किया है। नंदिनी ने 2023 में Miss Rajasthan का भी खिताब जीता है, जिसके बाद उन्होंने मिस इंडिया 2023 में प्रतिभाग किया और मिस इंडिया 2023 का ताज भी जीता। इसी वर्ष मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा यह आयोजन सयुंक्त राष्ट्र अमीरात में होगा। इस मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी।

नंदिनी गुप्ता की उम्र (Age)

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उनका जन्म वर्ष 2004 में हुआ था। अभी वे मात्र 19 वर्ष की है। उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में ही Miss India 2023 का ताज अपने सर पर सजाया है।

Miss India winner List (2000-2023)

Miss India का खिताब जीतने वाली पहली विजेता महाराष्ट्र की मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री थी उनको उद्घाटन फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था। 1664 में जब फेमिना मिस इंडिया की शुरुआत हुई थी तब मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री ने ये प्रतियोगिता जीती थी और First Miss India बनी थी।

वर्ष विजेताओं के नाम राज्य
2000लारा दत्ता कर्नाटक
2001सेलिना जेटली वेस्ट बंगाल
2002नेहा धूपिया नई दिल्ली
2003निकिता आनंद नई दिल्ली
2004तनुश्री दत्ता झारखण्ड
2005अमृता थापर पंजाब
2006नेहा कपूर नई दिल्ली
2007सारा जेन डायस कर्नाटक
2008पारवती ओमनाकुट्टन केरल
2009पूजा चोपड़ा महाराष्ट्र
2010मानस्वी ममगई उत्तराखंड
2011कनिष्ठा धनकड़ हरियाणा
2012वान्य मिश्रा पंजाब
2013नवनीत कौर ढिल्लो पंजाब
2014कोयल राणा नई दिल्ली
2015अदिति आर्य नई दिल्ली
2016प्रियदर्शिनी चटर्जी असम
2017मनुष्य छिल्लर हरियाणा
2018अनुकृति वास तमिलनाडु
2019सुमन राव राजस्थान
2021मनसा वाराणसी तेलंगाना
2022सिनी सेट्टी कर्नाटक
2023नंदिनी गुप्ता राजस्थान
Miss India winner List (2000-2023)

यह भी देखे :- Mrs. World 2022: सरगम कौशल का जीवन परिचय 

Miss India 2023 और Runner Up

Miss India 2023 खिताब राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता है और Miss India 2023 की पहली Runner Up दिल्ली की श्रेया पूंजा रही और Miss India 2023 की दूसरी Runner Up मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग रही। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले मणिपुर में हुआथा। इस ब्यूटी पीजेंट में 29 राज्यों से प्रतिनिधि आये थे। जिनमे 30 मॉडल्स को सेलेक्ट किया गया था

मिस इंडिया 2023 के प्रतियोगियों की सूची

प्रतियोगी का नाम राज्य
मेगन एडवर्डकर्नाटक
करुणा मोहनसुंदरम तमिलनाडु
उर्मिला चौहान तेलंगाना
गोमती रेड्डी आंध्र प्रदेश
क्रिस्टीना बीजू केरल
शास्वती बाला वेस्ट बंगाल
अदिति शर्मा छत्तीसगढ़
कुष्मांडवी शर्मा झारखंड
जाह्नवी सोनी ओडिशा
तनु श्री बिहार
श्रेया पूंजादिल्ली
तान्या शर्मा उत्तर प्रदेश
प्रतीक सक्सेना मध्य प्रदेश
मेहरमीत कौर हरियाणा
शायना चौधरीपंजाब
अमीषा बसेरा उत्तराखंड
निकेत ढिल्लोंहिमाचल प्रदेश
अपूर्व चव्हाण महाराष्ट्र
नंदिनी गुप्ता राजस्थान
विक्टोरिया फर्नांडीस गोवा
सिमरन अजीतसिंह सैनी गुजरात
नव्या नवीन कालरा केंद्र शासित प्रदेश
अनुष्का लेखरू असम
ताना पुनिया अरुणाचल प्रदेश
एझोटू कीहो नागालैंड
थोउनाओजम स्ट्रेला लुवांग मणिपुर
जानवी शर्मा सिक्किम
इरीन डखरमेघालय
सी. लालमंगईहज़ुआलीमिजोरम
नबनिता भट्टाचार्जीत्रिपुरा

Miss India 2023 नंदिनी गुप्ता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Miss India 2023 कौन है ?

Miss India 2023 नंदिनी गुप्ता है जो राजस्थान राज्य के कोटा शहर की रहने वाली है।

नंदिनी गुप्ता की उम्र क्या है ?

नंदिनी गुप्ता 19 साल की है उनका जन्म 2004 में हुआ था।

नंदिनी गुप्ता के माता पिता का क्या नाम है ?

नंदिनी गुप्ता के पिता जी का नाम सुमित गुप्ता और माता जी का नाम रेखा गुप्ता है।

नंदिनी गुप्ता कौन है ?

नंदिनी गुप्ता एक भारतीय मॉडल है जिन्होंने मिस इंडिया बनने का अपना सपना 15 अप्रैल 2023 में पूरा किया है। इस साल मिस इंडिया 2023 का ताज उनके सर पर सजा है।

भारत की पहली Miss India कौन थी ?

भारत की पहली Miss India मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री थी।

Leave a Comment

Join Telegram