आजकल के इस डिजिटल युग में सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन जनता तक पहुंचाया जाता है, जिसका लाभ जनता द्वारा घर बैठे आसानी से लिए जा सकता है।
इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा घर बैठे ऑनलाइन सरकारी सेवाओं तक जनता की पहुंच तथा सरकारी कार्यों को आसान बनाने के लिए CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2023 (मुख्यमंत्री मितान योजना) का शुभारंभ किया गया है।
योजना के तहत राज्य की जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल सकेगा जिससे जनता को शासकीय कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
CG Mitan Yojana एक ऐसी योजना है जिसका प्रबंधन केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों द्वारा किया जाता है। छत्तीसगढ़ मितान योजना के माध्यम से नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड ,दुकान पंजीकरण आवासीय प्रमाण पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा सेवाओं का लाभ अब घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana 2023 क्या है ?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा हाल ही में 1 मई 2022 को सीजी मुख्यमंत्री मितान योजना को जनता के लिए ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
CG Mitan Scheme के तहत राज्य की जनता जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
राज्य की जनता को इस योजना से यह लाभ होगा की उन्हें अब इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए ब्लॉक नगर निगम परिषद, तहसील या अन्य सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सहायक मित्रों को नागरिकों के घर तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने हेतु तैनात किया जाएगा। इस योजना को प्रथम चरण में राज्य के सभी 14 नगर निगमों में जारी किया जायेगा।
सरकार द्वारा Mukhyamantri Mitan Yojana के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रारंभिक प्रावधान रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सभी सरकारी सेवाओं के लाभ के लिए राज्य की जनता को एक हेल्पलाइन नंबर- 14545 पर संपर्क करना होगा।
इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर नागरिकों के घर पर सहायक आ जाएंगे। जिनके द्वारा आपके सभी विवरणों को एकत्र कर सूचनाओं को संशोधित किया जाएगा और आपके दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
आपको बता दें कि इन सहायक द्वारा सेवाएं प्रदान करने हेतु मात्र ₹100 रुपए से कम का सेवा शुल्क लिया जायेगा अब जैसे ही आपके दस्तावेजों का सत्यापन इनके द्वारा कर लिया जाता है इसके उपरान ही आपको प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा।
Key Highlights Of Mukhyamantri Mitan Yojana 2023
आर्टिकल | विवरण |
---|---|
आर्टिकल का नाम | मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?लाभ एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मितान योजना |
योजना लांच की तिथि | 1 मई 2022 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
योजना आरंभ | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | सरकारी सेवाओं की पहुंच नागरिकों के घर तक सुनिश्चित करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 14545 |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी की जाएगी |
साल | 2023 |
क्या है मितान योजना के लक्ष्य/उद्देश्य
मुख्यमंत्री मितान योजना’ में मितान का अर्थ होता है दोस्त। इस मितान योजना को राज्य में 1 मई से राज्य की राजधानी रायपुर और दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों सहित 14 नगर निकायों में एक पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जा रहा है।
इस योजना के माध्यम से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित लगभग 100 सेवाओं का लाभ नागरिकों को प्रदान किया जायेगा। इस योजना के साथ, राज्य सरकार का लक्ष्य नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाएं तथा प्रमाण पत्र जारी करने के तरीके में बदलाव लाना है।
CG Mitan Yojana 2023 Benefits (सीएम मितान योजना के लाभ/विशेषताएं)
CG door step delivery of services Scheme 2023 (Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana)के तहत नागरिकों को कई लाभ प्राप्त होंगे। मितान स्कीम 2023 के लाभ क्या हैं ? आईये जानते है –
- हाल ही में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारम्भ किया गया है।
- योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपए का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है।
- राज्य के 14 नगर निगमों के निवासी अब जन्म, जाति, आय और विवाह प्रमाण पत्र सहित लगभग 100 सार्वजनिक सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।
- नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि कई दस्तावेज को घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना का लाभ लेने हेतु नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर 14545 पर संपर्क करने की आवश्यकता होगी। जिसके बाद उनके घर पर मितान आ जाएंगे।
- सहायक मित्रों /मितान द्वारा नागरिक के घर जाकर सभी विवरणों को एकत्रित किया जायेगा तथा सूचनाओं को संशोधित किया जायेगा।तथा दस्तावेज का सत्यापन किया जायेगा इसके बाद ही नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
- Mukhyamantri Mitan Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर तक सहायक मित्रों /मितान द्वारा पहुंचाया जाएगा इन मितान द्वारा सभी औपचारिकताओं को नागरिकों के घर जाकर पूरा किया जायेगा।
- प्रदेश के नागरिकों को अब इन दस्तावेजों के लिए आपने ब्लॉक नगर निगम परिषद, तहसील या अन्य सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- नागरिकों का समय ,पैसे दोनों की बचत की जा सकेगी तथा सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- सहायक द्वारा यह सेवाएं प्रदान करने के लिए आपसे मात्र ₹100 रुपए से कम का सेवा शुल्क लिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ सीएम मितान योजना हेतु पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज (Eligibility Criteria & Required Document For Mukhyamantri Mitan Yojana 2023)
आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए। | आधार कार्ड |
निवास प्रमाण पत्र | आयु का प्रमाण |
आय प्रमाण पत्र | पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ |
मोबाइल नंबर | ईमेल आईडी आदि |
मुख्यमंत्री मितान योजना कार्यान्वयन प्रक्रिया
डोरस्टेप सर्विस डिलीवरी योजना द्वारा राज्य के लोगों को उनके घर तक मितान सहायक मित्रों द्वारा प्रमाणपत्र आसानी से प्राप्त कराने हेतु योजना आरम्भ किया गया है।
इसके तहत राज्य की जनता को हेल्पलाइन नंबर 14545 पर कॉल करना होगा जिसके बाद उनके घरों पर सहायक मित्र आएंगे जिनके माध्यम से नागरिकों का विवरण एकत्र किया जायेगा तथा सूचनाओं को संशोधितकिया जायेगा।
इसके अलावा दस्तावेजों को सत्यापित किया जायेगा और प्रमाण पत्र को जारी कर दिया जायेगा। मोबाइल सहायक सेवाएं प्रदान करने के लिए सेवा शुल्क को 100 रुपये से कम लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया [Mukhyamantri Mitan Yojana Application Form]
CG मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 को हाल ही में मुख्यमंत्री जी द्वारा आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द इस योजना से सम्बन्धित पोर्टल /वेबसाइट को लांच किया जायेगा जिसके माध्यम से राज्य की जनता ऑनलाइन घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकेगी।
अभी सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रदान नहीं किया गया है। हमारे द्वारा इससे सम्बन्धित यदि किसी प्रकार की कोई अपडेट आती है तो आर्टिकल के माध्यम से आपको बता दिया जायेगा।
अतः पाठकों से अनुरोध है की हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहें।
CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2023 से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर
मुख्यमंत्री मितान योजना को 1 मई 2022 को शुरू की गयी है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अभी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है जल्द ही इसकी वेबसाइट लांच की जाएगी जिसकी सुचना आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से दे दी जाएगी।
योजना से राज्य के नागरिकों को घर पर ही जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा 100 से अधिक सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराया जायेगा।
सीएम मितान योजना 2023 का हेल्पलाइन नंबर 14545 है।
इस योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने के लिए आपसे 100 रुपए से कम का सेवा शुल्क लिया जाता है।
दिल्ली सरकार की डोरस्टेप डिलीवरी योजना पर यह CG Mukhyamantri Mitan Yojana आधारित है।