मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना आवेदन : Mahila Shramik Samman Yojana

भारत देश की कई महिलाएं आज भी अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर करती हैं। जिसके चलते उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं भी शुरू की गयी है। इसके लिए अलग अलग राज्य द्वारा कई योजनाओं का सुभारम्भ किया गया है। इसी प्रकार की एक योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना का नाम Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana है। हरियाणा की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना से राज्य की सभी श्रमिक महिलाओं की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति करने के लिए सरकार द्वारा उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी।

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना 2023

Mahila Shramik Samman Yojana
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana

यदि आप भी इस योजना का हिस्सा बनकर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। या आपके मन में इससे जुड़े कोई भी सवाल हैं तो आपको जवाब इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो जायेगा।

Article Contents

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा की सरकार द्वारा यहाँ की महिलाओं के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत हर साल श्रमिक महिलाओं को उनकी कुछ सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी। यह आर्थिक सहायता कुछ धन राशि के रूप में प्रदान कराई जाती है। इस योजना में श्रमिक महिलाओं को 5100₹ की धनराशि प्रदान कराई जाएगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिक महिला का उस विभाग में कार्य करने की अवधि एक साल तक होनी आवश्यक है। कार्य क्षेत्र में एक साल की अवधि होने पर ही वह श्रमिक महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक योजना हरियाणा राज्य की महिलाओं की सामान्य जरुरत जैसे- सूट, साड़ी, जूते, चप्पल, छाता या किचन के बर्तन आदि के लिए आर्थिक सुविधा प्रदान कराई जाएगी। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री महिला श्रमिक योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना में हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की सभी श्रमिक महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 5100₹ की धनराशि प्रदान कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी सामान्य जरूरतों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहे। इससे यहाँ की महिलाएं अपनी छोटी – छोटी जरूरतों को पूरा कर सके। जिससे महिलायें अपना जीवन बिना किसी पर निर्भर रहे यापन कर सकें। हरियाणा की राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी इस योजना में राज्य की सभी श्रमिक महिलाओं को योजना के लिए आवेदन कर इस योजना का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

Highlights Of Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
उद्देश्य हरियाणा की श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
लाभार्थी हरियाणा राज्य की श्रमिक महिला
राज्य हरियाणा
किसने शुरू की हरियाणा सरकार
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
सहायता धनराशि 5100₹
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in

महत्वपूर्ण दस्तावेज

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन के लिए आवेदक महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरुरी है।

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • हरियाणा राज्य का निवास प्रमाण पत्र
  • कार्य विभाग का सदस्यता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की पात्रता

  • आवेदक महिला श्रमिक विभाग में सदस्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • महिला का श्रमिक विभाग में कार्य करने का समय एक साल होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला का हरियाणा निवासी होना अति आवश्यक है।
  • महिला श्रमिक का इस योजना में आवेदन के लिए श्रमिक विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण होना जरुरी है।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इस योजना में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
    महिला श्रमिक सम्मान योजना -Mahila Shramik Samman Yojna
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो गया होगा।
  • इस होम पेज पर आपको अब चूंकि आपकी आईडी नहीं बनी है तो आपको Register here के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो गया होगा।
  • इसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और अपने राज्य का चयन कर कैप्चा कोड़ भरकर सबमिट कर देना है।
  • अब आपकी आईडी बन चुकी है।
  • अब आपको इसके होम पेज पर जाकर अपनी आईडी तथा पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड सही से भर लेना है।
  • अब आपको सबमिट पर क्लिक कर आगे बढ़ना है
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको श्रमिक पंजीकरण के विकल्प को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन का पत्र खुल गया होगा।
  • इस आवेदन पत्र में आपकी कई जरुरी जानकारियां पूछी गयी होगी।
  • इसमें आपको अपनी सभी पूछी गयी जानकारियां सही से भर देनी है।
  • अब आपको इसमें मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको Submit पर क्लिक करके सभी जानकारियों को जमा कर देना है।
  • अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
  • अब आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

यदि आपका आवेदन पूरा हो चूका है और अब आपको अपने आवेदन की स्थिति को देखना है, तो आप निम्लिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको TRACK APPLICATION ONLINE के विकल्प पर क्लिक करना होगा। हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज में आपको अपना Deparment (विभाग) और Service (सेवा) का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी पंजीकृत आईडी को डालना होगा।
  • इसके बाद आपको CHECK STATUS के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने है।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  1. हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरआत की है।
  2. इस योजना में यहाँ की काम करने वाली श्रमिक महिलाओं को अपनी सामान्य जरुतों को पूरा करने के लिए किसिस अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना होगा।
  3. इस योजना के तहत सरकार इन्हें 5100₹ की धनराशि प्रदान करवाएगी।
  4. राज्य की सभी श्रमिक महिलाओं को यह आर्थिक सहायता प्रत्येक वर्ष प्रदान कराई जाएगी।
  5. इस योजना के लिए आवेदन की विशेषता ये है कि श्रमिक महिला की कार्य विभाग में समय की अवधी एक साल या इससे अधिक हो।
  6. राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना से यहाँ की महिला आत्मनिर्भर बनेंगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि आप इस योजना के विषय में कोई शिकायत करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इस योजना के विषय में शिकायत के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो गया होगा।
  • अब आपको इस होम पेज में Grievance & Complaints के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा।
  • इस पेज में आपको Add Complaint के विकल्प पर क्लिक करना होगा।Mahila Shramik Samman Yojana
  • अब आपके सामने शिकायत का फॉर्म खुल गया होगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपनी शिकायत का प्रकार, विषय तथा शिकायत का विवरण भरना होगा।
  • अब आपको इसमें अपनी कुछ जानकारियां जैसे- नाम, पता, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको शिकायत के विषय में सबूत को अपलोड करना होगा।
  • साड़ी जानकारियां बाहरकर आपको सबमिट के विकल्प को क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी शिकायत पूरी तरह दर्ज़ हुई।

शिकायत की स्थिति को देखने की प्रक्रिया

यदि आपने कोई शिकायत दर्ज की है और अब आपक इसकी स्थिति को चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीके से अपनी शिकायत की स्थिति को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आया होगा।
  • इसमें आपको Grievance & Complaints के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सामने एक नया पेज ओपन हुआ होगा इसमें आपको अपनी शिकायत संख्या को दर्ज करना होगा।
  • अपनी शिकायत संख्या लिखकर आपको Track के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके द्वारा की गयी शिकायत की स्थिति खुल गयी होगी।
  • इस प्रकार आप अपने गयी शिकायत की स्थति को चेक कर सकते हैं।

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर

महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा की सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना में राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी श्रमिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कराना है। जिससे उनको अपनी सामान्य जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या हैं?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज जैसे- कार्यविभाग का सदस्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आप आवेदन ऑनलइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते हैं। इसमें आप ऑनलाइन आवेदन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

महिला श्रमिक सम्मान योजना में शिकायत कैसे दर्ज करें?

यदि आपको इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप इसकी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के विषय में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं या आपको इससे जुडी किसी भी समस्या का समाधान चाहिए तो आप निम्न प्रकर से कांटेक्ट कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। महिला श्रमिक सम्मान योजना संपर्क
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको Help के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो गया होगा,इस पेज में आपको Act तथा Problem के टाइप का चयन कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको अपना Subject लिख देना है।
  • इसके बाद इसमें आपकी कुछ सामान्य जानकारी जैसे- नाम, ईमेल और फ़ोन नंबर दर्ज कर देना है।
  • अब आपको इसमें दस्तावेज अपलोड कर एक कमेंट दर्ज कर देना है
  • और Submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप इसमें संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram