राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए एक नई योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के तहत राज्य के लोग पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ चुने गए प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटलों में उठा सकते है। अगर आप राजस्थान राज्य के नागरिक है तो इस लेख को अंत तक पढ़े और जाने की कैसे करे राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे , इसके लाभ क्या है , विशेषताएं क्या है , पात्रता क्या है , किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता है , रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि से जुड़ी सभी जानकारी पाएं।
राजस्थान भामाशाह कार्ड ऐसे बनायें
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 क्या है ?
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना 2023 की शुरुवात राजस्थान सरकार द्वारा की गई है , इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगो को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा सिर्फ चुने गए सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स में। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए किसी भी ई-मित्र द्वारा निः शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन का शुल्क राज्य द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य के नागरिको यह योजना बिलकुल निः शुल्क है। घर बैठे इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है , chiranjeevi.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट द्वारा। अब राज्य के लोगो को हॉस्पिटल में होने वाले बड़े खर्चो से मुक्ति मिलेगा। साथ ही जरुरतमंद लोगो को अच्छी चिकित्सा सेवा मिलेंगी।
योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
किसने आरम्भ की | राजस्थान सरकार ने |
उद्देश्य | चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के द्वारा राज्य के नागरिको को अच्छी चिकित्सा सेवा प्रदान करना |
लाभ | पांच लाख रुपये तक का स्वस्थ्य बीमा |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
योजना का बजट | 3500 करोड़ रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | chiranjeevi.rajasthan.gov.in |
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों को बीमा द्वारा अच्छी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना। इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिको को पांच लाख रुपये तक का स्वस्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा , इससे राज्य के लोगो को अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएंगी , जो लोग अपने इलाज का खर्च नहीं उठा सकते उनके लिए राहत भरी योजना है , इलाज के भरी खर्च से राहत मिलेंगी। राज्य का कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के नहीं रहेगा। इस योजना के माध्यम से गरीब लोग भी अपना सर्वश्रेष्ठ इलाज करवा सकतें हैं।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के मुख्य तथ्य:
- राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों को पांच लाख तक के इलाज की कैशलेस सेवा प्रदान की जाएंगी।
- सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, लघु एवं सीमांत कृषक व संविदा कर्मी का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
- बाकी इसके आलावा अन्य परिवारों को ₹850 प्रतिवर्ष भुगतान करना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को आवेदन करवाने की जरुरत नहीं है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन आधार कार्ड की आवश्यकता है , अगर आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो सबसे पहले आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड बनवाना होगा।
- संविदा कर्मी , लघु व सीमांत कृषक एवं अन्य लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खुद रजिस्ट्रेशन कर सकतें हैं या फिर किसी ई – मित्र द्वारा करवा सकतें हैं।
- जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए होना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना की शुरुवात की गई थी।
- इस योजना का बजट 3500 करोड़ सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
- यह योजना 1 मई 2021 को शुरू की गई थी।
- लघु एवं सीमांत कृषक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों के साथ-साथ संविदाकर्मी, को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के माध्यम से चिकित्सा में होने वाले भरी खर्चो से भी राज्य के लोगो को राहत मिलेंगी।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत खुद आवेदन कर सकतें हैं या किसी भी ई -मित्र द्वारा करवा सकतें हैं।
- ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से भी इस योजना के पंजीकरण किये जाएंगे।
- इस योजना की जानकारी सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए सभी अधिकारीयों द्वारा इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
- इस योजना के अंतर्गत पांच लाख तक की निः शुल्क इलाज की सुविधा सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थियों को मिलेगी।
- अब राज्य का हर एक इंसान बेहतर स्वास्थ सुविधा प्राप्त कर सकेगा।
- जो सामाजिक आर्थिक जनगणना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल नहीं है उनको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करवाना होगा।
- अब राज्य का कोई भी नागरिक बीमार होने पर इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक सिर्फ राजस्थान का ही निवासी होना चाहिए
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- आवेदक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से होना चाहिए।
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाए।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पे आपको चिरंजीवी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर REDIRECT TO SSO के लिंक पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने जो पेज आएगा उसमे अगर अपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आपको यूजर आईडी , पासवर्ड और कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
- अगर आप नए यूजर है अपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करे।
- अब जो पेज आएगा उसमे आपको CATEGORY का चयन करना पड़ेगा जोकि इस प्रकार है :
- CITIZEN
- UDHYOG
- GOVT. EMPLOYEE
- अब आपको पंजीकरण करने के लिए इन विकल्पों में से एक विकल्प को चुनना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा उसमे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको SUBMIT के बटन पर क्लिक करना होगा।
- बस इसी प्रकार आप पोर्टल पंजीकरण कर पाएंगे।
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लॉगिन कैसे करे ?
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में लॉगिन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट होम पेज chiranjeevi.rajasthan.gov.in पे जाए।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा उसमे आपको चिरंजीवी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज आएगा उसमे आपको REDIRECTING TO SSO के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको खुले हुए पेज में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा और मांगी गई यूजर आईडी , पासवर्ड, और कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
- अब लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने जो पेज खुल कर आएगा उसमे आपको ABMGRSBY एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- अब अगर आप पुराने यूजर है तो आपको अपनी यूजर आईडी , पासवर्ड डालनी होगी, और अगर आप नए यूजर है तो आपको नए यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
- इसके बाद अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।
- इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स जैसे नाम , मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी आदि भरनी होगी।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसी प्रकार आप राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में आवेदन कर सकतें है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी सवास्थ्य बीमा योजना में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको ब्लॉक स्तर या ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस योजना के पंजीकरण शिविर में जाना होगा।
- अब इसके बाद आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण फॉर्म शिविर से प्राप्त करना होगा।
- अब आपको मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम , मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को उस फॉर्म में दर्ज करना होगा।
- अब आपको फॉर्म के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ शिविर में जमा करना होगा।
- बस इसी प्रकार आप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।
- अब फॉर्म जमा करने के बाद आपको शिविर से एक रिफरेन्स नंबर प्राप्त होगा।
- इस रिफरेन्स नंबर को आपको संभाल कर रखना होगा। इसी की मदद से आप अपना आवेदन स्टेटस ट्रेक कर पाएंगे।
आवेदन स्थिति कैसे चेक करे ?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- अब होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्तिथि खोजे के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब यहाँ पर आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसी प्रकार आप अपनी आवेदन स्तिथि देख सकतें है।
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से जुड़े कुछ प्रश्न/ उत्तर
योजना की आधिकारिक वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in है।
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध है।
योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में दी गई है।
इस योजना का आरम्भ राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने किया।
हेल्पलाइन नंबर
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें हेल्पलाइन नंबर =18001806127