मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, एप्लीकेशन स्टेटस

देश में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है जिस को कम करने के लिए बहुत सी योजनाए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। बेरोजगारी का बढ़ने का मुख्य कारण नागरिको की आर्थिक स्थिति है। जिसके लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद की जाती है उसी प्रकार मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एक है। यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए प्रारम्भ की है। इस योजना से सम्बंधित जानकारी राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दी गयी है तथा Mukhymantri Aarthik Kalyan Yojana का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

Mukhyamantri Aarthik Kalyan Yojana
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से सम्बंधित सभी जानकारी तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे बताएंगे यदि आप इन सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

Article Contents

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना अनुसूचित जाति के BPL कार्ड धारको की आर्थिक मदद करने के लिए चलाई गयी एक योजना है जिसका आरम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी द्वारा 01 अगस्त 2014 को की गयी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाती के BPL कार्ड धारक लाभार्थी नागरिक को कम लागत में उपकरण या कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाती है जिसके लिए उन्हें 50 हजार तक की राशि लोन के रूप में दी जाती है तथा इस राशि पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है।

Mukhymantri Aarthik Kalyan Yojana Highlight

योजना मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना
राज्य मध्य प्रदेश
प्रारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज चौहान
तिथि 14 Aug 2014
उद्देश्य राज्य के अनुसूचित वर्ग के BPL कार्ड
धारकों की आर्थिक मदद करना
साल 2023
ऑफिसियल वेब साइट 1. msme.mponline.gov.in
2. mpscfdc.mp.gov.in

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य

किसी भी योजना को प्रारम्भ करने के पीछे कोई न कोई उद्देश्य अवश्य रूप से होता है उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का निम्न प्रकार का उद्देश्य है।

  1. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों की आर्थिक मदद करना है।
  2. इस योजना के तहत अनुसूचित जाती के सभी BPL कार्ड धारकों को कम लागत में उपकरण उपलब्ध कराना है या उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक रूप से मदद करना है।
  3. इस योजना के उद्देश्य सभी नए व्यवसाय को आरम्भ करना है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 50 हजार तक का लोन दिया जायेगा।
  4. इस योजना का उद्देश्य BPL श्रेणी के लोगों की वित्तीय सहायता करना है।
  5. योजना का उद्देश्य राज्य की बेरोजगारी को कम करना है।

यह भी पढ़े :- मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से मिलने वाले लाभ
  • योजना का लाभ मुख्य रूप अनुसूचित जाती के BPL कार्ड धारको को होगा।
  • इस योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष के नागरिकों को मुख्य रूप से होता है।
  • इस योजना का लाभ उन नागरिको को जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे थे उन्हें मुख्य रूप से होगा तथा इस योजना से लाभ ले कर अपना उद्योग शुरू कर सकते है।
  • इससे राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर बनेगे तथा अन्य नागरिको को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस योजना से राज्य की बेरोजगारी दर अवश्य कम होगी।
  • मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए कोई शैक्षिक योग्यता का बंधन नहीं है।
  • इस योजना से जुड़े नागरिक को वित्तीय सहायता, परियोजना लागत का 50% होता है या 15000 रूपये होता है।
  • योजना से मिलने वाले लोन को आप 5 वर्ष तक कभी भी देय कर सकते हैं।

Aarthik Kalyan Yojana 2023 आवेदन के लिए पात्रता

राज्य सरकार ने इस योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थी नागरिको के लिए कुछ पात्रता मानदंड दिए हुये हैं जो नागरिक निम्न पात्रता मानदंड के अनुरूप हो वही लाभार्थी आवेदन कर लाभ ले सकता है।

  1. लाभार्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. लाभार्थी अनुसूचित वर्ग का सदस्य होना चाहिए।
  3. आवेदन करने वाला व्यक्ति उस दिनांक तक 18 से 55 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
  4. लाभार्थी किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था/सहकारी बैंक का Defaulter नहीं होना चाहिए।
  5. यदि लाभार्थी किसी अन्य उद्योग या स्वरोजगार योजना से लाभ प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  6. आवेदक इस योजना से एक ही बार लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होता है।
  7. योजना उद्योग/सेवा व्यवसाय क्षेत्र के लिए होगी।
  8. योजना का कायक्षेत्र मध्य प्रदेश का सम्पूर्ण होगा अर्थात योजना का लाभ उन्ही उद्योगो को देय होता है जो मध्य प्रदेश राज्य की सीमा के अंतर्गत होता है।

Mukhyamantri Aarthik Kalyan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • BPL राशन कार्ड
  • आधार कार्ड, पहचान पत्र, वोटर कार्ड, ड्राविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक
  • समक्ष अधिकारी द्वारा अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र फॉर्म को प्राप्त करना चाहते हैं
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निःशक्तजन संबंधी प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप आर्थिक कल्याण योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें। योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
    • सर्वप्रथम मध्य प्रदेश आर्थिक कल्याण योजना की ऑफिसियल वेब साइट पर msme.mponline.gov.in जाएं। आप इस लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट पर पहुंच सकते है।
  2. आवेदनकरें पर जाये
    • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा
    • होम पेज पर दिए गए आर्थिक कल्याण योजना को चुने तथा आवेदन करें पर क्लिक करें।
    • जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –एप्लीकेशन स्टेटस मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना
  3. विभाग को चुने
    • इसके बाद आपके सामने विभागों की सूची खुल जाएगी इसमें आप मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम पर क्लिक करें।
      मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  4. साइन अप करें
    • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है इसमें आपको साइन अप करना होगा।
    • इसके बाद Sign-up करने के लिए मांगी गए जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल नंबर और कैप्चा कोड भर कर Sign up now पर क्लिक कर दें।
      मुख्यमंत्री-आर्थिक-कल्याण-योजना
  5. लॉगिन करें
    • इसके बाद लॉगिन पेज पर लॉगिन करे जिसके लिए मांगी गयी जानकारी जैसे योजना का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, और कैप्चा कोड को भर ले।
    • इसके बाद सबमिट Submit पर क्लिक करें।
    • लॉगिन करने के बाद आवेदक अपना EKYC कर लें जो की आवश्यक है।
      मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना application status
  6. आवेदन पत्र को भरें
    • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाता है इसमें मांगी गयी जानकारी को भर दें।
    • जानकारी को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर लें।
    • इसके बाद सबमिट Submit बटन पर क्लिक कर दे। आपका आवेदन पूर्ण हो जाता है।

यह भी पढ़े :- वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश 2023

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

इस प्रक्रिया में हम आपको आर्थिक कल्याण योजना सम्बंधित रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें बताने जा रहे हैं यदि आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को प्राप्त करना चाहते है तों नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

  1. ऑफिसियल वेब साइट पर जाये
    • सर्वप्रथम Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट mpscfdc.mp.gov.in पर जाये।
    • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  2. मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना को खोलें
    • इसके बाद होम पेज पर दिए गए डाउनलोड पर क्लिक करें।
      mukhyamantri aarthik kalyan yojana application status
    • इसके बाद आवेदन पत्र मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें
    • इसके बाद डाउनलोड प्रपत्र 1, डाउनलोड प्रपत्र 2 पर क्लिक कर लें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म आर्थिक कल्याण योजना
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाता है इसके बाद आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर प्राप्त कर सकते हैं।
    • इसके बाद इसे भर कर तथा मांगे गए दस्तावेजों को संलगन करके सम्बंधित ऑफिस में जमा कर दें।

Mukhyamantri Aarthik Kalyan Yojana एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें ?

यदि आपने आर्थिक कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म भर कर सबमिट कर दिया है तो आप इस एप्लीकेशन का ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं यदि आप योजना सम्बंधित स्टेटस को चेक करना चाहते है तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की ऑफिसियल वेब साइट msme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana को चुन ले।
  • इसके बाद दिए गए आवेदन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित वित एवं विकास निगम पर क्लिक कर दे।
  • इसके के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है। इस पर दिए गए एप्लीकेशन ट्रेस पर आपने एप्लीकेशन नंबर भर दें।
  • एप्लीकेशन नंबर भरने के बाद GO पर क्लिक कर दें।
    मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एप्लीकेशन फॉर्म
  • इसके बाद आपका एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाता है।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेब साइट क्या है ?

Mukhyamantri Aarthik Kalyan Yojana का आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेब साइट msme.mponline.gov.in है। इस वेबसाइट पर जाकर आप योजना हेतु आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है ?

योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित वर्ग के BPL राशन कार्ड धारक को व्यवसाय के लिए लोन देना तथा लोन पर सब्सिडी उपलब्ध करना है।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

योजना की ऑफिसियल वेब साइट से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन फॉर्म को भर कर मुख्यकार्यपालन अधिकारी / कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, जिला समस्त में आवश्यक दस्तावेजों को संलगन कर जमा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत मिलने वाली राशि कितनी है ?

योजना के तहत आप 50 हजार तक का लोन ले सकते हैं तथा इस परियोजना की वित्तीय सहयता 50% तक या 15000 तक हो सकती है।

योजना के तहत लोन कितने समय के लिये दिया जाता है ?

इस योजना के तहत लोन को वापस देने की न्यूनतम अवधि 6 माह और अधिकतम 5 वर्ष होती है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपको Mukhyamantri Aarthik Kalyan Yojana 2023 से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको इस लेख में उपलब्ध जानकारी से सहायता मिलेगी। योजना से जुडी समस्या समाधान के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

टोल फ्री नंबर0755-6720200, 0755-2661744
ई-मेल नंबर[email protected]

Leave a Comment

Join Telegram