भारत की सरगम कौशल ने Mrs World 2022 (मिसेज वर्ल्ड 2022) का ताज अपने नाम करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। देशभर में इनकी चर्चाएं हो रही हैं, भारत के पास आखिरकार 21 साल बाद यह खिताब आ ही गया है। इस से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीतकर मिसेज वर्ल्ड 2001 का ताज अपने नाम किया था। एक बार फिर से भारत ने पूरी दुनिया को अपना जलव दिखा दिया है। इस बार यह इवेंट लास वेगास, यू.एस.ए में आयोजित किया गया था। जिसमें दुनिया भर से 63 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें भारत की सरगम कौशल ने इस प्रतियोगिता को जीतकर मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है।
Mirzapur Season 3 Release Date: कब रिलीज होगी गुड्डु और अखंडा की मिर्जापुर?
कौन है सरगम कौशल (Who is Sargam Koushal)
सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं, इनकी उम्र 32 वर्ष है और इन्होने इंग्लिश लिट्रेचर पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इनका जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था। इनके पिता का नाम जीएस कौशल और माता का नाम रीमा खजुरिया है, इनका एक छोटा भाई है जिसका नाम मंथन कौशल है। Sargam Koushal विशाखापत्तनम में बतौर टीचर काम भी कर चुकी है। सरगम को मॉडलिंग का बहुत शौक था इसलिए इसलिए इन्होने ये मॉडलिंग भी करती थीं। इनके पिता बैंक ऑफ़ इंडिया में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हैं और इनके पति भारतीय नौसेना में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
सौरभ जोशी कौन है | Sourav joshi Vlogs
Congratulations 🎉 🎉🎉 @Shayarcasm Sargam Kaushal for winning the title of #mrsworld2022 #India pic.twitter.com/ZHPg2xxg66
— S a m (@cheguwera) December 18, 2022
टीना डाबी जीवन परिचय, उम्र, दूसरी शादी, बॉयफ्रेंड फोटो
सरगम कौशल का जीवन परिचय (Sargam Koushal Biography In Hindi)
नाम | सरगम कौशल (Sargam Koushal) |
जन्म तारीख | 17 सितंबर 1990 |
जन्म स्थान | जम्मू, भारत |
उम्र | 32 वर्ष (2022 में) |
धर्म | हिन्दू |
पेशा | मॉडल और टीचर |
शिक्षा | अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर |
स्कूल | प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय |
कॉलेज | जम्मू यूनिवर्सिटी |
नागरिकता | भारतीय |
भाषा | हिंदी, अंग्रेजी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | 2018 |
प्रसिद्धी | मिसेज वर्ल्ड 2022 |
सरगम कौशल का करियर (Sargam Kaushal Mrs. India World 2022)
Sargam Koushal का जन्म 17 सितम्बर 1990 मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल ने जम्मू कश्मीर के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद इन्होने जम्मू यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम कौशल मॉडलिंग की दुनिया में आने से पहले एक टीचर थी। वर्ष 2018 में उनकी शादी आदित्य से हुई जो भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। शादी के बाद सरगम ने मुंबई आकर मॉडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शादी होने के बाद लगातार सरगम अपने मॉडलिंग करियर में एक्टिव रही, जिसमें उनके परिवार वालों ने उनका पूरा साथ दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने सरगम का साथ दिया और उनके फैसले का सम्मान किया। इसी का नतीजा है की सरगम ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया।
लियोनेल मेसी का जीवन परिचय | Lionel Messi Biography in Hindi
21 साल बाद भारत को मिला मिसेज वर्ल्ड का खिताब
यह जानकार सभी को खुसी होगी कि सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब जीतकर 21 साल बाद इस ताज को फिर से भारत के नाम कर दिया है। इस से पहले मिसेज वर्ल्ड 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने यह ताज अपने नाम किया था। अदिति यह ताज जितने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी। अदिति एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं उन्होंने बॉलीवुड की कई फेमस फिल्म में काम भी किया है।
सृति झा का जीवन परिचय, उम्र, पति , बॉयफ्रेंड , कुमकुम भाग्य सीरियल
‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ बनीं सरगम कौशल
भारत ने आखिरकार 21 साल के बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज अपने सर पर सजा लिया है। इस खिताब को भारत की सुंदरी सरगम कौशल ने अपने नाम किया है। लास वेगास में आयोजित हुए ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में Sargam Koushal ने 63 देशों से आयी खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए इस ख़िताब को अपने नाम किया है। सरगम कौशल ने क्राउनिंग मोमेंट की एकक झलक शेयर करते हुए यह लिखा, इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है।
योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शिक्षा, पत्नी
Mrs World 2022: Sargam Koushal Biography FAQ’s
सरगम कौशल ने हाल ही में हुए Mrs World 2022 का ख़िताब अपने नाम किया है। यह भारत के लिए बेहद की खास अवसर है क्योंकि 21 साल के बाद यह ख़िताब वापस भारत लौट आया है।
Sargam Koushal की उम्र 32 वर्ष है, इनकी जन्मतिथि 17 सितंबर 1990 है।
सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं, ये एक अध्यापिका भी रह चुकी है और साथ ही मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार काम करके इन्होने यह मुकाम हांसिल किया है।
Sargam Koushal की शादी वर्ष 2018 में आदित्य शर्मा से हो चुकी है, आदित्य भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर तैनात हैं।