मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के उद्यानिकी कार्यो से जुड़े किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए सभी किसानो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण (MP Udyaniki Vibhag online Registration) की सुविधा प्रदान की गयी है।
सरकार द्वारा उद्यान सम्बंधित गतिविधियो में संलग्न कृषको को लाभ प्रदान करने के लिए आधिकारिक पोर्टल mpfsts.mp.gov.in जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से उद्यान विभाग पोर्टल पर कृषक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आज के इस लेख के माध्यम आपको मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उद्यान सम्बंधित गतिविधियों से जुड़े कृषको को लाभ प्रदान करने के लिए सभी किसानो का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से किसान उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन योजनाओ के तहत अनुदान प्राप्त कर सकते है साथ ही विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से किसान सभी योजनाओ के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे साथ ही उन्हें विभिन योजनाओ का लाभ भी मिल सकेगा।
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग पंजीकरण 2023, उद्देश्य
मध्यप्रदेश सरकार के उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदेश के उद्यान क्षेत्र से जुड़े कृषको को लाभ प्रदान करने के लिए विभिन योजनायें संचालित की जाती है। साथ ही सरकार द्वारा प्रदेश में उद्यान आधारित कृषि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
सरकार द्वारा अब सभी कृषको को इन योजनाओ का लाभ प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है ताकि सभी कृषको को सरकार द्वारा संचालित विभिन योजनाओ का लाभ प्रदान किया जा सके। साथ ही पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से प्रदेश के कृषक सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अनुदान योजनाओ का लाभ भी ले सकेंगे।
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग पंजीकरण के तहत सरकार द्वारा विभिन योजनाओ के लिए लाभार्थियों का चयन किया जा सकेंगा साथ ही पंजीकरण के माध्यम से विभिन हितधारकों को भी लाभ प्रदान किया गया है। आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र कृषक MP कियोस्क ऑनलाइन या नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
पोर्टल पर पंजीकरण के लाभ
- किसान सरकार द्वारा उद्यान क्षेत्र के लिए संचालित की जा रही विभिन योजनाओ में आवेदन कर सकते है।
- पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को सरकार द्वारा विभिन अनुदान योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- सरकार द्वारा संचालित की जा रही माईक्रो ईरीगेशन योजना के अंतर्गत आने वाली माईक्रो स्प्रिकंलर और ड्रिप ईरीगेशन सिस्टम के संचालन के लिए कृषको को अनुदान प्रदान किया जायेगा।
- कृषक सरकार द्वारा उद्यान क्षेत्र के विकास के लिए संचालित योजनाओ जैसे:- यंत्रीकरण, मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार और फल क्षेत्र विस्तार के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त कर सकते है।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- कृषि भूमि सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित की गयी अन्य शर्तो को भी पूरा करना होगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023, ऐसे करें पंजीकरण
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के तहत पंजीकरण करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले प्रदेश के उद्यानिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpfsts.mp.gov.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको नवीन पंजीयन का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके पश्चात अगले पेज पर आपको अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके पश्चात OTP भेजे के विकल्प पर क्लिक कर दे। अब अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके सत्यापित करें के विकल्प का चयन करे।
- इसके बाद आपको eKYC बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा जिसके लिए आपको आधार नंबर आधारित या बायोमेट्रिक आधारित सत्यापन के विकल्प दिखाई देंगे। आप उपयुक्त विकल्प चुन ले। इसके पश्चात आधार नंबर दर्ज करके बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से आधार सत्यापन करें। इसके पश्चात सहमति पर टिक करके Capture Finger Print के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियां दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर दे।
- इसके पश्चात अन्य प्रक्रियायें पूरी करके आप पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
इस प्रकार से आप मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए क्या प्रोसेस है ?
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसकी सहायता से आप आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत होंगे।
इस पोर्टल पर पंजीकरण करने का क्या लाभ है ?
उद्यानिकी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से किसान सरकार द्वारा उद्यान संलग्न कृषको के लिए चलायी जा रही विभिन योजनाओ का लाभ ले सकते है। इसके अतिरिक्त वे सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अनुदान योजनाओ का लाभ भी प्राप्त कर सकते है।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौन-कौन पात्र है ?
इस पोर्टल को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के स्थानीया निवासियो के लिए शुरू किया गया है। ऐसे में प्रदेश के कृषक ही इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के पात्र है।