मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन पंजीकरण – Jeevan Shakti Yojana

Mukhymantri Jeevan Shakti Yojana का आरम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान द्वारा की गयी है। भारत में आज के दौर में कोरोना का संक्रमण चल रहा है जिससे कई नागरिको की मृत्यु हो गयी है तथा कई नागरिक कोरोना से आज भी संक्रमित है जिससे बचने के लिए भारत सरकार द्वारा बहुत से उपाय किये जा रहे हैं जिस में से मास्क पहनना अनिवार्य है। पूरे देश में मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है जिससे नागरिक कोरोना संक्रमण से बच सके तथा मास्क अनिवार्य होने के कारण मास्क का बनना आवश्यक है।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2023

Mukhymantri Jeevan Yojana

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का आरम्भ किया यह अभी तक केवल शहरी महिलाओ के लिए सुनिश्चित किया है जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार मिल सके इसलिए इस योजना को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। यदि कोई महिला लाभार्थी है तो वह Jeevan Shakti Yojana की अफिसियल वेबसाइट पर जा कर पंजीकरण करवा सकती है।

Article Contents

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली वह योजना है जिसका उदेश्य राज्य की शहरी महिलाओं को रोजगार देना है जिस के द्वारा शहरी महिलाये घर बैठे मास्क बना कर सीधे रूप से राज्य सरकार को बेच सकती है। महिलाओं के द्वारा राज्य सरकार को बेचे गए एक मास्क की कीमत 11 रूपये होती है इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा दिए गए मास्क के आदेश को महिलाओं द्वारा बनाया जाता है और उसे बेचा जाता है। जिससे शहरी महिलाओं को संक्रमण काल में घर बैठे ही रोजगार मिल जाता है। यदि कोई महिला लाभार्थी है तो वह पंजीकरण कर मास्क बना सकती है।

Mukhymantri Jeevan Shakti Yojana Highlight :

आर्टिकल मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना
प्रारम्भ श्री शिवराज चौहान
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2021
उदेश्य रोजगार अवसरों में वृद्धि करना
लाभार्थी राज्य की महिलाएँ
माध्यम ऑनलाइन
ऑफिसियल वेब साइट maskupmp.mp.gov.in
Mukhymantri Jeevan Shakti Yojana

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य

किसी भी योजना का आरम्भ करने के पीछे कोई न कोई उद्देश्य जरूर होता है उसी प्रकार मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य निम्न है

  1. इस कोरोना काल में मास्क की आवश्यकताओं को पूरा करना और नागरिकों को बीमारी से सुरक्षित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  2. मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का दूसरा मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य की शहरी महिलाओ को रोजगार देना है जिससे वह घर बैठे ही काम कर सके और आसानी से अपना जीवनयापन कर सके।
  3. बढ़ते हुआ कोरोना संक्रमण में मास्क की कमी सम्पूर्ण नागरिको को हो रही है अतः इस योजना से बन रहे मास्क से सभी राज्यों में हो रहे मास्कों की कमी को पूरा कर सके।
  4. प्रदेश की शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना इस योजना का मुख्य उदेश्य है।
  5. इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है।

जीवन शक्ति योजना के लाभ –

  • इस योजना से मास्क बनने में मुख्य लाभ होता है।
  • इस योजना से जुड़े लोगों को घर बैठे ही रोजगार मिल जाता है। जिससे उन्हें इस बीमारी के दौर में काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता है।
  • इस योजना से जुड़े लोगो के पास अन्य सस्थाओं से भी मास्क बनाने के आदेश आ सकते है जिनसे उनकी रोजगार में वृद्धि होगी।
  • आवेदक महिला को योजना के अंतर्गत 200 मास्क बनाने का आर्डर दिया जाएगा।
  • योजना के द्वारा बनाये गए मास्क को राज्य सरकार अपने राज्य के अतरिक्त अन्य राज्यों में भी बेचती है जिससे राज्य सरकार के साथ-साथ इस योजना से जुड़े लोगो को भी बहुत लाभ होता है।
  • इस योजना से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलने से किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
  • इससे सभी नागरिको को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।
योजना के लिए पात्रता या शर्तें –

योजना में आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड दिए गए हैं जो लाभार्थी महिला इन पात्रता मानदंड के अनुरूप हो वही इस योजना में पंजीकरण करवा सकती है। जो पात्रता मानदंड निम्न है –

  1. मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़ने के लिए वह राज्य का निवासी होना चाहिए।
  2. यह योजना केवल मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में शुरू की गयी है इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थी महिला को शहरी क्षेत्र का होना चाहिए।
  3. इस योजना के लिए ऐसी संस्थाएं जिन्हे Aggregators कहा जायेगा, जो विभिन्न सस्थाओं से मास्क का संग्रहण करती है वे भी पात्र होंगी।
  4. मास्क बनाने के लिए सूती वस्त्र का उपयोग किया जायेगा।
  5. अन्य सस्थाए भी अपने आवश्यकता के मास्क इस योजना से जुड़े लोगो से बनवा सकती है।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज –
  • आधार नंबर
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • बैंक जमा खाता नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र

Mukhymantri Jeevan Shakti Yojana में पंजीकरण कैसे करें ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना में पंजीकरण 3 विधियों द्वारा होता है।

  1. ऑनलाइन मोबाइल नंबर के माध्यम से
  2. ऑनलाइन आधार कार्ड के माध्यम से
  3. हेल्पलाइन नंबर की सहायता से

योजना में मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन

इस प्रक्रिया में हम आपको योजना में मोबाइल नंबर द्वारा पंजीकरण कैसे करें बताने जा रहे हैं यदि आप मोबाइल नंबर द्वारा पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे बताई गई इस प्रक्रिया के स्टेप को फॉलो करें।

  1. सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की ऑफिसियल वेब साइट maskupmp.mp.gov.in पर जाये।
  2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए महिला उद्यमी पंजीकृत पर क्लिक करें। Mukhymantri Jeevan Yojana
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने 2 विकल्प [मोबाइल नंबर द्वारा, या आधार नंबर द्वारा] खुल जाते है, इन में से आप मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकृत वाले ऑप्सन को चुन ले।
  4. मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकृत वाले ऑप्सन को चुनने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर को दर्ज कर ले और मोबाइल नंबर सत्यापित करें पर क्लिक कर दे। Mukhymantri Jeevan Yojana
  5. इसकी बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ओ टी पी प्राप्त होगा, प्राप्त OTP को दर्ज करे यदि OTP प्राप्त नहीं हुआ है तो ओ टी पी पुनः भेजे पर करें। मुख्यमंत्री-जीवन-शक्ति-योजना
  6. इसके बाद महिला उद्यमी का विवरण पेज खुल जाता है इस पर लाभार्थी पूछे गए विवरण को भरे।
    • महिला उद्यमी का नाम
    • पति/पिता का नाम
    • जन्म तिथि
    • जिला ,स्थानीय नगर, वार्ड क्रमांक और वर्तमान पता ले
    • प्रति माह मास्क बनाने की क्षमता को भरें
  7. इसके बाद बैंक खाते का विवरण को भरे जिसमे आप राशि प्राप्त करना चाहते है।
    • खाता संख्या ,IFSC कोड को भरें। मुख्यमंत्री-जीवन-शक्ति-योजना
  8. इसके बाद फॉर्म को सेव करने के लिए घोषणा पर क्लिक करें और ‘सेव करें’ बटन पर क्लिक कर दें।
  9. इसके बाद आपका पंजीकरण पूर्ण होने पर आपके द्वारा दिए गए नंबर पर आपका यूजर आई डी और पासवर्ड प्राप्त हो जाता है।

आधार नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन –

सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना में आधार नंबर से आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर का आधार नंबर से लिंक होना जरुरी है इसके बिना आप आधार नंबर से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है यदि मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से लिंक है तो आप निम्न प्रकार आवेदन कर सकते है।

  1. सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
  2. इसके बाद होम पेज पर दिए महिला उद्यमी पंजीकृत पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद आधार नंबर के माध्यम से पंजीकृत पर क्लिक करें। मुख्यमंत्री-जीवन-शक्ति-योजना
  4. इसके बाद 12 नंबर का आधार नंबर दर्ज करें और सत्यापन करें पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आधार कार्ड से लिंक लिए गए मोबाइल नंबर पर ओ टी पी आ जाता है
  6. आधार सत्यापित होने के बाद उद्यमी का विवरण [नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, पता] आदि ऑटो फीड हो जाता है।
  7. इसके बाद आप बैंक विवरण भर ले और मासिक क्षमता को भर ले।
  8. पूर्ण जानकारी भरने के बाद इसे सेव कर दे आपका पंजीकरण हो जाता है।
  9. पंजीकरण होने के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर आपका यूजर नाम और पासवर्ड आ जाता है।
जीवन शक्ति योजना में हेल्पलाइन नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन –

इस योजना में आप हेल्पलाइन नंबर द्वारा मोबाइल से भी पंजीकरण करवा सकते हैं यदि आप हेल्पलाइन नंबर से पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।

  • मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना में पंजीकरण मुख्य रूप से मोबाइल नंबर और आधार नंबर द्वारा किया जाता है किन्तु पंजीकरण में कठिनाई आने पर आप हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर पंजीकरण करवा सकते है।
  • हेल्पलाइन माध्यम से पंजीकरण करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे के बीच सम्पर्क करें
  • संपर्क कर मांगी गयी जानकारी को प्रदान कर पंजीकरण सुनिश्चित करें।

एमपी जीवन शक्ति योजना लॉगिन प्रक्रिया

जीवन शक्ति योजना में लॉगिन करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आवेदक मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म आ जाएगा, जिसमे आप अपना यूजर नाम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  • मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना
  • जानकारी भर लेने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

स्वयंसेवी व्यक्तियों/ संस्थाओं की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आवेदक मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज पर खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको स्वयंसेवी व्यक्तियों/ संस्थाओं की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजनास्थाओं-की-सूची
  • जिसके बाद अगले पेज पर आपके सामने संस्थाओं की सूची खुलकर आ जाएगी।

मास्क बनाने का आदेश और निर्मित मास्क को प्रदान करने की प्रक्रिया –

  1. प्रत्येक महिला को मास्क बनाने का आदेश ऑफिसियल वेबसाइट पर दी जाएगी।
  2. उसके बाद क्रय आदेश पोर्टल पर जारी होने के बाद उद्यमी महिला के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सन्देश आ जाता है।
  3. सन्देश के साथ-साथ उस पर एक लिंक भी होता है जिस पर क्लिक करने पर आप क्रय आदेश को देख सकते है और इसे किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर से इसकी कॉपी भी प्राप्त कर सकते है।
  4. इसके बाद महिला अपने काम को शुरू कर सकती है।
  5. इस कार्य की वयवस्था हेतु जिला कलेक्टर ने प्रत्येक नगरीय स्तर पर कुछ अधिकारी नियुक्त किये होते है।
  6. इसके बाद मास्क निर्माण होने पर नगरीय स्तर पर नियुक्त अधिकारी के पास जा कर उसे जमा कर दे।
  7. मास्क प्राप्त होने के बाद अधिकारी उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर देता है।
  8. इसके बाद 11 रूपये प्रति मास्क के हिसाब से महिला के पंजीकृत किये हुए बैंक खाते में आपकी राशि ट्रांसफर कर दी जाती हैं।

Mukhymantri Jeevan Shakti Yojana से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़ी महिलाओं को कार्य ऑडर कैसे मिलेगा ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़ी महिलाओं को ऑडर ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने से प्राप्त होगा।

MP jeevan shakti yojana से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़ी जानकारी के लिए योजना की ऑफिसियल वेब साइट पर जाना होगा।

पंजीकरण करने में कठिनाई होने पर क्या करें ?

पंजीकरण करने में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की हेल्पलाइन नंबर 07552700800 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना में एक महीने की कितना ऑडर मिल सकता है ?

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़ी महिला को एक महीने में 200 मास्क बनाने तक का ऑडर मिल सकता है।

मास्क जमा करने पर कोई रशीद प्रति Received form मिलता है ?

हाँ, मास्क जमा करने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रशीद प्रति मिलती है।

योजना की ऑफिसियल वेब साइट क्या है ?

योजना की ऑफिसियल वेब साइट maskupmp.mp.gov.in है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram