विश्व के प्रायः सभी भागो में पर्वत चोटियाँ एवं श्रृंखलाएँ मौजूद होती है। पर्वत चोटियाँ महत्वपूर्ण भूभाग होते है जो की मानव जीवन के लिए आवश्यक हिमानियों एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का स्रोत होते है। आर्थिक संसाधनों एवं पर्वतारोहण तथा पर्यटन की दृष्टि से भी पर्वत चोटियाँ किसी देश का प्रमुख भाग होते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला (Mountain Peaks Ranges Of The World) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने वाले है। दुनिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं की सूची एवं इससे जुड़े हुए अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को भी इस लेख के माध्यम से साझा किया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षाओ में भी प्रायः विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह लेख समान रूप से उपयोगी रहने वाला है।
भारत और विश्व के भौगौलिक उपनाम
पर्वत क्या होता है ?
धरती की सतह से ऊपर उभरे हुए भूभाग को, जो की प्रायः आकस्मिक उभार लिए होता है पर्वत कहलाता है। सरल शब्दो में कहा जाए तो वह भूभाग जो पृथ्वी की समतल सतह से ऊपर उठा हुआ होता है एवं जिसकी सतह चौड़ी तथा शीर्ष भाग नुकीला या त्रिभुजाकार होता है पर्वत कहलाता है। 1000 मीटर से ऊँची भौगोलिक सतहों को ही पर्वतो की श्रेणी में शामिल किया जाता है। पर्वत प्रायः श्रृंखलाओं में पाए जाते है जहाँ विभिन पर्वत चोटियाँ उपस्थित रहती है। पर्वत श्रृंखलाओं का निर्माण विभिन भौगोलिक कारणों से होता है जिसमे प्लेट-विवर्तनिक (Plate tectonics) प्रमुख कारक है। पर्वतो के निर्माण के आधार पर पर्वतो को विभिन प्रकारों में बाँटा जाता है जिनमे प्रमुख प्रकार निम्न है :-
- वलित पर्वत
- अवशिष्ट पर्वत
- ब्लॉक पर्वत
- ज्वालामुखी पर्वत
भारत के उत्तरी भाग में स्थित हिमालय पर्वत वलित पर्वत का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। हिमालय श्रृंखला विश्व की सर्वाधिक ऊँची पर्वत श्रृंखला है जहाँ विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट भी स्थित है।
विश्व की प्रमुख जलसन्धि | 23+ Major Straits Of The World
विश्व की प्रमुख पर्वत चोटियां
यहाँ आपको विश्व की प्रमुख पर्वत चोटियों (Mountain Peaks) की सूची प्रदान की गयी है :-
पर्वत चोटी | ऊँचाई | पर्वत श्रृंखला | अवस्थिति |
माउंट एवरेस्ट | 8848 | हिमालय | नेपाल |
माउंट मैकिनले | 6190 | अलास्का | अमेरिका |
माउंट एलब्रुस | 5642 | काकेशस | रूस |
माउंट एकांकागुआ | 6961 | एंडीज | अर्जेंटीना |
माउंट कोसियुज़्को | 2228 | ऑस्ट्रेलियन अल्प्स | ऑस्ट्रेलिया |
गॉडविन ऑस्टिन (K-2) | 8611 | काराकोरम | भारत (पाक-अधिकृत कश्मीर) |
माउंट किलिमंजारो | 5895 | श्रृंखलारहित | तंजानिया |
माउंट ल्होत्से | 8516 | हिमालय | नेपाल-तिब्बत |
माउंट कंचनजंगा | 8586 | हिमालय | भारत (सिक्किम) |
माउंट मकालु | 8485 | हिमालय | नेपाल-तिब्बत |
माउंट धौलागिरी | 8167 | हिमालय | नेपाल |
माउंट चो ओयू | 8201 | हिमालय | नेपाल-तिब्बत |
नंगा पर्वत | 8126 | हिमालय | भारत (पाक-अधिकृत कश्मीर) |
माउंट मनासलू | 8163 | हिमालय | नेपाल |
अन्नपूर्णा पर्वत | 8091 | हिमालय | नेपाल |
माउंट कोटोपैक्सी | 5897 | एंडीज | इक्वाडोर |
ओजस डेलसैलेडो | 6885 | एंडीज | अर्जेंटीना-चिल्ली |
विंसन मैसिफ | 4897 | एलसवर्थ पर्वत श्रृंखला | अंटार्कटिका |
कुक पर्वत | 3867 | — | न्यूजीलैंड |
विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जो की हिमालय पर्वत श्रृंखला का ही एक भाग है। एवरेस्ट शिखर नेपाल एवं चीन सीमा पर स्थित पर्वत चोटी है जिसे की नेपाल में सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है। माउंट एवरेस्ट की समुद्र तल से ऊँचाई 8848 मीटर है जो की विश्व की सभी पर्वत चोटियों में सर्वाधिक है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं
विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पूर्व हमे “पर्वत श्रृंखला” से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। पर्वत श्रृंखला “पर्वतों की विस्तृत श्रेणी” होती है जहाँ विभिन पर्वत चोटियाँ स्थित होती है। पर्वत श्रृंखला में विभिन पर्वत चोटियाँ मौजूद होती है। यहाँ आपको विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं की सूची प्रदान की गयी है :-
पर्वत श्रृंखला | अवस्थिति (देश) |
हिमालय | भारत नेपाल एवं तिब्बत में विस्तृत |
यूराल | रूस (एशिया एवं यूरोप के मध्य) |
एंडीज | दक्षिण-अमेरिका (अर्जेंटीना, पेरू, चिल्ली) |
रॉकी | उत्तरी-अमेरिका (अमेरिका, कनाडा, न्यू-मेक्सिको) |
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज | ऑस्ट्रेलिया |
हिंदू कुश | अफगानिस्तान |
एटलस पर्वत श्रेणी | उत्तर पश्चिम अफ्रीका |
अल्ताई | मध्य एशिया (रूस, चीन, मंगोलिया एवं कजाकिस्तान) |
अलास्का | अलास्का (संयुक्त-राज्य अमेरिका) |
काकेशस | रूस (एशिया एवं यूरोप के मध्य) |
एटलस | उत्तर-पश्चिम अफ्रीका |
आल्पस | यूरोप |
सभी महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटी
यहाँ आपको विश्व के सभी महाद्वीपों में स्थित सर्वोच्च पर्वत चोटियों की सूची प्रदान की गयी है :-
महाद्वीप | पर्वत चोटी | पर्वत श्रृंखला | ऊंचाई | अवस्थिति (देश) |
एशिया | माउंट एवरेस्ट | हिमालय | 8848 मीटर | नेपाल |
उत्तरी-अमेरिका | माउंट मैकिनले | अलास्का | 6194 मीटर | अमेरिका |
दक्षिणी-अमेरिका | माउंट एकांकागुआ | एंडीज | 6959 मीटर | अर्जेंटीना |
यूरोप | माउंट एल्ब्रुस | काकेशस | 5642 मीटर | पश्चिमी रूस |
अफ्रीका | माउंट किलिमंजारो | श्रृंखलारहित | 5895 मीटर | तंजानिया |
ऑस्ट्रेलिया | माउंट कोसीज्यूसको | न्यू-साउथ वेल्स | 2,228 मीटर | ऑस्ट्रेलिया |
इस प्रकार यहाँ आपको विश्व की सभी प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं, पर्वत चोटियों एवं महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
पर्वतों का निर्माण विभिन प्रकार की भूगर्भीय गतिविधियों के फलस्वरूप होता है। प्लेट-विवर्तनिक एवं ज्वालामुखी पर्वतों के निर्माण का प्रमुख स्रोत है।
पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत विभिन पर्वत चोटियाँ आती है जबकि पर्वत चोटी एक विशिष्ट पर्वत शिखर को कहा जाता है।
उदाहरण- हिमालय एक पर्वत श्रृंखला जबकि एवरेस्ट एक पर्वत चोटी है।
विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जो की हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित है। एवरेस्ट पर्वत की समुद्रतल से ऊँचाई 8848 मीटर है जो की नेपाल राज्य में स्थित है।
हिमालय श्रृंखला वलित पर्वत श्रृंखला का उदाहरण है। यह पर्वत श्रृंखला भारत, नेपाल एवं तिब्बत में फैली है।
विश्व के प्रमुख पर्वत चोटियां और श्रृंखला सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल चेक करें। यहां आपको Mountain Peaks Ranges Of The World सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।
विश्व की सर्वाधिक लम्बी पर्वत श्रृंखला एंडीज पर्वत श्रृंखला है जो की दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट एकांकागुआ है जो की अर्जेंटीना देश में स्थित है।