जहाँ कुछ लोग अपने मोटापे के कारण परेशान हैं। तो कुछ लोग पतलेपन की वजह से भी परेशान हैं। ज्यादा मोटापा और ज्यादा पतलापन दोनों ही हमारी सेहत के लिए लाभकारी नहीं होते हैं। जो लोग पतले होते हैं। वो भी मोठे होने के लिए कई सारे उपाय करते रहते हैं। और जो लोग मोटे होते हैं। वो भी पतला होने के लिए मेहनत करते रहते हैं। मोटे होने के लिए लोग कई सारी दवाइयों का सहारा लेते हैं। जब तक आप दवाइयों का सेवन करते हैं। तब तक आप मोटे रहते हैं। हम मोटे होने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन लाभ इससे कुछ ही मिलता है। पतलापन कई कारणों से हो सकता है। जैसे- पेट दर का रोग, थायरॉइड की समस्या, पेट में अल्सर होने के कारण, तनाव या फिर अवसान के कारण, हार्मोन्स विकार के कारण। पतले होने पर हमारे साथ के लोगों द्वारा मजाक भी बनाया जाता है। आज हम आपको मोटे होने के लिए घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी उपायों/तरीकों की सहायता से आप मोटे हो सकते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय
मोटे होने के लिए घरेलू तरीके
- अस्वगंधा का सेवन करें – अपना वजन बढ़ाने के लिए आप अस्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। आप इसका सेवन गर्म दूध के साथ कर सकते हैं। मोटापा बढ़ने के लिए आप प्रतिदिन गर्म दूध में एक या 2 चम्मच अस्वगंधा और बटर मिलकर सोने से पहले पिया करें। इसका प्रभाव आपको कुछ ही दिनों में महसूस होने लगेगा।
- शतावरी और मुलेठी का सेवन – वजन बढ़ाने के लिए आप मुलेठी और शतावरी का सेवन कर सकते हैं। यह हमारा वजन बढ़ाने में तो सहायक होती ही है। इसके साथ ही यह हमारे पाचन तंत्र को ही मजबूत करता है।
- दूध और केले का सेवन करने से – यदि आप भी पतले हैं। और आपको अपना वजन बढ़ाना है। तो आप दूध और केले का सेवन भी कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप रोज 4 केले और सुबह शाम दूध का सेवन कर सकते हैं। केले का सेवन आप बनाना शेक के रूप में भी कर सकते हैं। आप चाहें तो केले को दही के साथ स्मूथी बनाकर भी खा सकती हैं।
- सूखे मेवे – वजन बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। आप रोज 3-4 खजूर, अंजीर और और किशमिश को आप दूध में उबाल कर सोने से पहले रोज कर सकते हैं।
- अंकुरित अनाजों का सेवन – अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है तो इसके लिए आप अंकुरित अनाजों का सेवन कर सकते हैं। अंकुरित दालों में नॉनवेज से अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जैसे चने, मूंग दाल, सोयाबीन, लोबिया जैसी दालों को भीगा कर रख सकते हैं। और जब इनमे अंकुरण होने लगता तब इनमें प्रोटीन की अधिकता होती है। जो की हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। यह वजन बढ़ाने के साथ ही हमारे शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
- ज्यादा कैलोरी का सेवन करें – वजन बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा मात्रा में कैलोरी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे आलू, दूध, घी, केले, आम, चीकू, खजूर, शहद, शकरकंदी, ब्रेड, चावल और चॉकलेट्स, बादाम, काजू, नट्स अखरोट तिल,सूरज मुखी के बीज, फ्रूट्स और दूध मट्ठा जैसी चीजों का सेवन भी वजन बढ़ाने में सहायक होती है।
- प्रोटीन का अच्छी मात्रा में सेवन – जो लोग मांसाहारी हैं। वह अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए मछली,अंडा, चिकन, मीट आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप लोग दलों का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Mote Hone Ka Gharelu Tarika FAQ’s
अगर आप जल्दी मोटा होना चाहते हैं तो इन सब बातों को फॉलो करें, जैसे:- आप रोजाना दूध पी सकते हैं, साथ ही रोज 3 से 4 केले खा सकते हैं, अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इसे अपनी डाइट में एक टाइम ऐड जरूर करें, सबूत अनाज को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं, आलू को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
शरीर के पतले होने के पीछे बहुत से कारण होते हैं जिनसे शरीर का वजन नहीं बढ़ पाता है। जैसे :- पतले लोग अक्सर कम एक्टिविटी करते हैं, दिनभर में शरीर में एक्टिविटी होने ज़रूरी है जिससे मेटाबोलिज्म सही बना रहता हैं। पतले होने का कारण काम कैलोरी लेना भी होता है, या फिर आनुवांशिकी के चलते भी ऐसा होता है।
खाने को अच्छे से चबाना चाहिए, सुबह उठकर योग, प्राणायाम या कोई भी एक्सरसाइज करनी चाहिए, दिनभर में सही मात्रा में पानी पिएं खाना खाने के बाद और खाना खाने से पहले कुछ समय पहले। महीने में एक दिन उपवास भी रख सकते हैं जिससे पाचन तंत्र को रिफ्रेश होने का मौका मिल जाएगा।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन जूस को अपने आहार में शामिल करें: आम, चीकू, केला एवोकाडो आदि। रोजाना अपने आहार में इन्हें शामिल करने से वजन आसानी से बढ़ेगा और शरीर स्वस्थ भी रहेगा।