भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य | Major Passes of India In Hindi

हिमालयी क्षेत्र में आवागमन में दर्रे प्रमुख भूमिका निभाते है। प्राचीन काल से ही देश की उत्तरी सीमाओं पर स्थित दर्रों के माध्यम से पड़ोसी देशो के साथ व्यापार संचालित किया जाता रहा है। हिमालयी क्षेत्र में दर्रों के माध्यम से विभिन प्रकार के राष्ट्रीय-राजमार्ग, आवागमन सड़के एवं अन्य मार्ग गुजरते है ऐसे में देश के अन्य भागो के साथ हिमालयी क्षेत्रों का सम्बन्ध स्थापित करने में दर्रे प्रमुख भूमिका निभाते है। प्रतियोगी परीक्षाओ में भी देश के प्रमुख दर्रों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य (major passes of india In Hindi) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको देश के प्रमुख दर्रों (List of mountain passes of India) से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं एक दिवसीय परीक्षाओ (One Day Exam) के लिए यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

75 Ramsar sites in India in Hindi

भारत के प्रमुख दर्रे के नाम
भारत के सभी प्रमुख दर्रे

Article Contents

दर्रे (Passes) क्या होते है ?

दर्रे या जिन्हे अंग्रेजी में पास (Pass) भी कहा जाता है पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे प्राकृतिक मार्ग होते है जिनके द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के मध्य आवागमन किया जाता है। सरल शब्दो में कहा जाए तो दर्रे (Passes) दो पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक रूप से बना रास्ता होता है जिससे की पहाड़ के बीच आवागमन किया जा सकता है। दर्रों के माध्यम से ही हिमालयी क्षेत्रों एवं पश्चिमी घाट के पर्वतीय क्षेत्रों में रोड एवं अन्य आवागमन मार्गो का निर्माण किया जाता है चूँकि दर्रों के मध्य से रोड एवं अन्य मार्गों का निर्माण आसान होता है।

प्रायः दर्रों का निर्माण नदियों के बहने के कारण होता है। जब नदियाँ दो पहाड़ों के मध्य बहती है तो अपरदन के कारण दर्रों का निर्माण होता है। हालांकि अन्य प्राकृतिक कारणों जैसे ज्वालामुखी (Volcano), भूकंप (Earthquack), भू-पर्पटी का खिसकना (Slipping Ground) एवं अन्य प्राकृतिक कारण भी दर्रों का निर्माण करते है।

भारत के शास्त्रीय नृत्य सूची

भारत के प्रमुख दर्रे के नाम और उनके राज्य

भारत के हिमालयी क्षेत्रों में सैकड़ो दर्रे पाए जाते है। यहाँ आपको भारत के प्रमुख दर्रों एवं सम्बंधित राज्यों (List of mountain passes of India) में बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। साथ ही यहाँ आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण दर्रों के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी प्रदान की गयी है :-

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख दर्रे

जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे इस प्रकार से है :-

क्र. सं.दर्रे का नाम
1.काराकोरम दर्रा
2.बुर्जिल दर्रा
3.जोजिला दर्रा
4. पीरपंजाल दर्रा
5. बनिहाल दर्रा
mountain passes in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख दर्रों की संक्षिप्त जानकारी

  • बनिहाल दर्रा- पीर-पंजाल श्रेणी में 9291 फीट की ऊँचाई पर स्थित बनिहाल दर्रा जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है। इस दर्रे से होकर जवाहर सुरंग गुजरती है।
  • जोजिला दर्रा- 3,528 मीटर की ऊँचाई पर स्थित जोजिला दर्रा राजधानी श्रीनगर को लेह से जोड़ता है।
  • काराकोरम दर्रा- 18,175 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित काराकोरम दर्रा ट्राँस हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। यह भारत को चीन से जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।

यह भी पढ़िए :- भारत के प्रमुख बांध की सूची |

हिमाचल प्रदेश में स्थित दर्रे

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे इस प्रकार से है :-

क्र. सं.दर्रे का नाम
1.शिपकी ला दर्रा
2.रोहतांग दर्रा
3.बडालाचा दर्रा
mountain passes in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रों की संक्षिप्त जानकारी

  • शिपकी ला दर्रा- सतलज नदी के मध्य से गुजरने वाला शिपकी ला दर्रा हिमाचल प्रदेश की किन्नौर जिले को तिब्बत से जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। इसे पूर्व समय से ही व्यापार के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
  • बडालाचा दर्रा- 4,890 मीटर की ऊँचाई पर स्थित बडालाचा दर्रा हिमाचल प्रदेश की लाहौल क्षेत्र को लेह से जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।
  • रोहतांग दर्रा- 3,980 मीटर की ऊँचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा हिमाचल के कुल्लू घाटी तथा लाहुल एवं स्पीति घाटियों को जोड़ता है। अपनी खूबसूरती के लिए यह प्रसिद्ध आकर्षण का केंद्र है।

भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची

उत्तराखंड में स्थित प्रमुख दर्रे

उत्तराखंड में स्थित प्रमुख दर्रे इस प्रकार से है :-

क्र. सं.दर्रे का नाम
1.लिपुलेख दर्रा
2.माना दर्रा
3.नीति दर्रा
mountain passes in Uttarakhand

उत्तराखंड के प्रमुख दर्रों की संक्षिप्त जानकारी

  • लिपुलेख दर्रा- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रा भारत एवं तिब्बत को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। वर्तमान में लिपुलेख दर्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा का प्रमुख मार्ग है
  • माना दर्रा – भारत एवं तिब्बत की सीमा पर स्थित यह दर्रा उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले के माणा गाँव के पास स्थित है। माणा गाँव भारत का अंतिम गाँव है।
  • नीति दर्रा- नीति दर्रा भी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह तिब्बत सीमा पर स्थित है।

सिक्किम में स्थित प्रमुख दर्रे

सिक्किम राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे इस प्रकार से है :-

क्र. सं.दर्रे का नाम
1.जैलेप ला दर्रा
2.नाथू ला दर्रा
mountain passes in Sikkim

सिक्किम के प्रमुख दर्रों की संक्षिप्त जानकारी

  • जैलेप ला दर्रा- भारत के पूर्वोत्तर सिक्किम राज्य में स्थित जैलेप ला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के दक्षिणी भाग में स्थित चुम्बी घाटी से जोड़ता है। यह 14,390 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
  • नाथू ला दर्रा- सिक्किम राज्य में स्थित नाथू ला दर्रा भारत, चीन एवं भूटान के त्रिकोण के मध्य स्थित व्यापारिक दर्रा है। यह भी चुम्बी घाटी को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।

अरुणांचल प्रदेश में स्थित दर्रे

अरुणांचल प्रदेश में स्थित प्रमुख दर्रे इस प्रकार से है :

क्र. सं.दर्रे का नाम
1.बोमडिला दर्रा
2.यांग्दाप दर्रा
3.दिफ़ू दर्रा
mountain passes in Arunachal Pradesh

अरुणांचल प्रदेश के प्रमुख दर्रों की संक्षिप्त जानकारी

  • बोमडिला दर्रा- महान हिमालय में स्थित बोमडिला दर्रा 4331 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो तिब्बत के ल्हासा से सम्बन्ध का प्रमुख मार्ग है।
  • दिफ़ू दर्रा- भारत, चीन एवं म्यांमार की सीमाओं के निकट स्थित दिफ़ू दर्रा 4,587 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो भारत एवं म्यांमार के लिए व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है।

इस प्रकार से यहाँ आपको भारत के सभी प्रमुख दर्रो के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।

भारत के प्रमुख दर्रे के नाम सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

दर्रे (Passes) क्या होते है ?

दर्रे पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले प्राकृतिक मार्ग होते है जिनके द्वारा आवागमन किया जाता है।

दर्रों का निर्माण किस प्रकार होता है ?

दर्रों का निर्माण नदियों के अपरदन, भूकंप, भू-पटल में परिवर्तन एवं अन्य प्राकृतिक घटनाओ के परिणामस्वरूप होता है।

जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पाए जाने वाले दर्रे कौन-कौन से है ?

जम्मू-कश्मीर में पाए जाने वाले प्रमुख दर्रे निम्न है :- काराकोरम दर्रा, बनिहाल दर्रा, पीर-पंजाल दर्रा, बुर्जिल एवं जोजिला दर्रा

उत्तराखंड में स्थित दर्रे कौन-कौन से है ?

उत्तराखंड में स्थित दर्रे निम्न है :- लिपुलेख, नीति दर्रा, माणा, किंगरी-बिंगरी एवं सांगचोकला

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रयुक्त दर्रा कौन सा है ?

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वर्तमान में लिपुलेख दर्रे का प्रयोग किया जा रहा है जो की उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले से होकर गुजरता है।

नाथुला दर्रा कहाँ स्थित है ?

नाथुला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है। यह सिक्किम को चुम्बी घाटी से जोड़ता है।

दिफू दर्रा कहाँ स्थित है ?

दिफू दर्रा अरुणांचल राज्य में स्थित है।

जम्मू एवं श्रीनगर को कौन से दर्रा जोड़ता है ?

बनिहाल दर्रा जम्मू एवं श्रीनगर को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। इस दर्रे के मध्य जवाहर सुरंग का निर्माण किया गया है।

Leave a Comment

Join Telegram