महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के कृषको को बेहतर सिंचाई का लाभ प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 (Maharashtra Solar Pump Yojna-2023) शुरू की गयी है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के कृषको को सिंचाई के लिए सौरपंप प्रदान किये जायेंगे जिससे की उन्हें कृषि क्षेत्र की सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध हो सके। साथ ही इससे कृषको की उपज में भी वृद्धि होगी जिससे की उन्हें बेहतर आय प्राप्त हो सकेगी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा पुराने डीजल पम्पो और विद्युत चलित पम्पो को सोलर पम्प से बदला जायेगा जिससे की किसानो पर बिजली-बिल का बोझ भी नहीं पड़ेगा। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की Maharashtra Solar Pump Yojna-2023 क्या है ? इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है? साथ ही लेख के माध्यम से आपको योजना में आवेदन करने के प्रोसेस से भी अवगत कराया जायेगा।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने और उनकी उपज बढ़ाने के लिए Maharashtra Solar Pump Yojna-2023 शुरू की गयी है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को सोलर पम्प की खरीद पर 95 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जायेगा जिससे की अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 3 वर्षो के भीतर प्रदेश के एक लाख किसानो को योजना का लाभ देने का प्रावधान किया गया है जिससे की प्रति वर्ष सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र किसानो को 25,000 सोलर पम्प प्रदान किये जायेंगे।
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सूची प्रदान की गयी है।
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 |
योजना का उद्देश्य | किसानो को सोलर पंप वितरित करना |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभ | किसानो को अनुदान राशि पर सोलर पम्प मिलेंगे |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | महाराष्ट्र प्रदेश के किसान |
कुल पम्प वितरित किये जायेंगे | 1,00,000 सोलर पम्प |
आधिकारिक वेबसाइट | mahadiscom.in |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023, उद्देश्य
हमारे देश में अधिकांश कृषक अभी भी सिंचाई के लिए परंपरागत डीजल और विद्युत चलित पम्पो का इस्तेमाल करते है। इससे ना उन्हें सिर्फ अधिक ईंधन और बिजली का बिल देना पड़ता है बल्कि बाजार मूल्य के हिसाब से भी ये अधिक महंगे भी होते है। देश के अधिकांश छोटे कृषक इन पम्पो के महंगे दामों के कारण इन्हे खरीदने में असमर्थ होते है जिससे की उन्हें सिंचाई के लिए उपयुक्त साधन नहीं मिल पाते। कृषको की इन सभी समस्याओं को देखते हुये महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 शुरू की गयी है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर कृषको को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सोलर पंप प्रदान किये जायेंगे। इससे ना सिर्फ कृषको की उपज में वृद्धि होगी बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख ऐसे देखें
मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 के तहत सरकार द्वारा प्रदेश में एक लाख सोलर पम्पो के वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिससे की अधिकतम किसानो को लाभ मिल सके। साथ ही योजना के तहत सरकार द्वारा सोलर पम्प की खरीद पर 95 फीसदी लागत का भुगतान किया जायेगा जिससे की किसानो पर आर्थिक बोझ ना पड़े।
योजना के तहत वितरित सोलर पम्प की क्षमता
मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा विभिन कृषको की जरूरतों के हिसाब से सोलर पम्प का वितरण किया जायेगा। योजना के माध्यम से जोतो या खेतो के आकार से वितरित किये जाने वाले पम्पो की क्षमता निम्न है:-
- छोटे खेतो के लिए पम्प क्षमता – 3 HP (हॉर्स पावर )
- माध्यम खेतो के लिए पम्प क्षमता – 5 HP (हॉर्स पावर )
- बड़े खेतो के लिए पम्प क्षमता – 7/7.5 HP (हॉर्स पावर )
योजना के तहत सरकार द्वारा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले कृषको को अनुदान में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी छोटी जोतों वाले कृषको को लाभ देने का फैसला किया गया है।
ये है आवश्यक पात्रतायें
मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 के तहत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा निम्न पात्रताएं निर्धारित की गयी है :-
- आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- सिर्फ वही किसान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है जिनके कृषि भूमि के पास सिंचाई के लिए जल स्रोत की उपलब्धता होगी।
- दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले कृषको को योजना के अंतर्गत प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
- वन विभाग के द्वारा NOC के कारण विद्युत्कृत ना होने वाले गाँवो के कृषक।
- योजना के तहत 5 एकड़ तक की कृषि भूमि वाले किसानो को 3 हॉर्स पावर जबकि इससे अधिक कृषि भूमि वाले किसानो को 5/7.5 हॉर्स पावर के कृषि पम्प प्रदान किये जायेंगे।
भूलेख महाराष्ट्र 7/12 उतारा चेक और डाउनलोड कैसे करें
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- खेती सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023, ऐसे करें आवेदन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 में आवेदन करने के लिए कृषको को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahadiscom.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको Beneficiary Service का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको APPLY के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात ड्रापडाउन मेनू में पम्प की क्षमता का चुनाव करके क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे। साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी अपलोड कर दे।
- इसके पश्चात अन्य फॉर्मलिटीज को पूरा करने आप आवेदन फॉर्म को सबमिट कर सकते है।
इस प्रकार से आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)
इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गयी है। योजना के तहत सरकार द्वारा कृषको को सोलर पम्प प्रदान किये जायेंगे।
योजना के तहत सरकार द्वारा कृषको को सिंचाई के लिए सोलर पम्प प्रदान किये जायेंगे जिससे की उन्हें सिंचाई के साधन प्राप्त हो सके। साथ ही सिंचाई क्षेत्र बढ़ने से कृषको को उपज में भी वृद्धि होगी।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023 में आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप योजना में आवेदन कर सकते है।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के तहत सरकार द्वारा 3 hp, 5 hp और 7 hp के सोलर पम्प प्रदान किये जायेंगे।