महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करने के लिए महाभूलेख (Mahabhulekh)ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है जिसे महाराष्ट्र भूमि अभिलेख भी कहा जाता है। महाराष्ट्र भूमि अभिलेख या महाभूलेख के माध्यम से आप अपने भूमि संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। अगर आप भी अपनी भूमि संबंधित महाराष्ट्र महाभूलेख 7/12 (Maharastra Mahabhulekh 7/12) संबंधित जानकारियां चाहते है तो इस लेख के माध्यम से आपको पता चलेगा की की आप किस तरह Maharastra Mahabhulekh 7/12 सम्बंधित जानकरियां ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
क्या है महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किया गया ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के निवासी भूमि सम्बंधित सभी जानकारियाँ जैसे भूमि किसके नाम पर है ,भूमि नक्शा और भूमि सम्बंधित अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
महाभूलेख ऑनलाइन पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु
संबधित | भूरिकॉर्ड संबंधित सभी जानकारियां |
माध्यम | ऑनलाइन |
उद्देश्य | नागरिको को भूमि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना |
आवश्यकता | नागरिको तक भू-विवरण की आसान पहुंच |
सम्बंधित राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के निवासी |
क्रियान्वयन विभाग | राज्य का राजस्व विभाग |
शुरू किया गया | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
उपलब्ध सेवायें | भूमि विवरण ,भू नक्शा अन्य भूमि संबंधित जानकारियां |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
क्या है Mahabhulekh 7/12 या सतबारा ?
महाराष्ट्र सरकार का 7/12 या सतबारा उतारा एक एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की किसी भी भूमि के बारे में सम्पूर्ण जानकारियां जैसे की भूमि का स्वामी कौन है, सर्वेक्षण नंबर, भूमि पर मालिकाना हक़ की तारीख, एवं भूमि संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त की जाती है। इसमें नंबर 7 फॉर्म नंबर 7 को इंगित करता है जिसमें भूमि के स्वामी से सम्बंधित सभी विवरण रहते है वही नंबर 12 फॉर्म नंबर 12 को प्रदर्शित करता है जिसमें भूमि के उपयोग से संबंधित विवरण जैसे कृषि उपयोग आदि का विवरण रहता है। इसमें सभी जानकारियां तहसीलदार के माध्यम से प्राप्त की जाती है। इसमें भूमि से संबंधित सभी विवरण इसका इतिहास एवं इससे संबंधित सभी विवादों का विवरण रहता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
कैसे प्राप्त करे अपनी भूमि संबंधित जानकारियां
इसमें आपको बताया गया है की आप किस तरह 7/12 extract महाभूलेख पोर्टल से प्राप्त कर सकते है। (how you can obtain the 7/12 Extract through the Mahabhulekh Portal )
- सबसे पहले महाभूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। आपको कुछ इस तरह का होम पेज प्रदर्शित होगा।
- होम पर आपको अपने संबंधित क्षेत्र को चुनना होगा। महाराष्ट्र राज्य को इन 6 क्षेत्रों में बांटा गया है।
- अमरावती
- औरंगाबाद
- पुणे
- नासिक
- कोंकड़
- नागपुर
अपने सम्बंधित क्षेत्र का चयन कर ले और जायें (GO) बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने जो पेज प्रदर्शित होगा उसमें आपको 7/12 को चुन लेना है। इसके पश्चात आपको अपने जिले, अपने तालुका, एवं अपने गांव का चयन कर लेना है।
- इसके पश्चात आपके सामने विभिन विकल्पों में से अपनी भूमि चुनने का विकल्प आएगा। ये विकल्प निम्न है ,
- सर्वे नंबर /ग्रुप नंबर
- लेटर सर्वे नंबर /ग्रुप नंबर
- नाम
- प्रथम नाम
- अंतिम नाम
- पूरा नाम
- आप उपयुक्त विकल्प का चयन कर ले। आपका मोबाइल नंबर भी पूछा जायेगा। (यहाँ यह ध्यान रखना आवश्यक है की अगर आपके नाम जैसे कई अन्य नाम है तो आपको सही विकल्प चुनना होगा )इसके पश्चात खोजे पर क्लिक करे।
- अंत में आपके सामने कैप्चा कोड भरने का विकल्प आएगा। सही सुरक्षा कोड भरे और इसको जमा करने के पश्चात आपको अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारियां मिल जायेगी।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे अपन भूमि संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
अगर आप 8a संबंधित जानकारियां प्राप्त करना चाहते है तो इसी तरीके से 7/12 की जगह 8a को चुनकर आप इससे संबंधित सभी जानकारियां भी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते है।
क्या है महाभूलेख की आवश्यकता
आम नागरिको को भूमि से संबंधित जानकारियो जैसे भूमि किसके नाम पर है ,इसका नक्शा ,भू-इतिहास तथा इससे संबंधित विवाद क्या क्या है जैसे तथ्यों की आवश्यकता पड़ती है। पहले इनके लिए नागरिकों को सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिसमें समय और पैसे दोनों बर्बाद होते थे परन्तु अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा नागरिकों को यह सुविधा घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा दी गयी है जिससे वे भूमि संबंधित सभी विवरण आसनी से घर बैठे देख सकते हैं। इससे न सिर्फ नागरिको को सहूलियत होगी अपितु सरकारी विभागों के कामकाज में भी पारदर्शिता आएगी।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख के मुख्य लाभ
महाराष्ट्र सरकार द्वारा अब भूमि संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से नागरिको को कई प्रकार के लाभ है। इससे वे भूमि संबंधित सभी जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इसके कुछ मुख्य लाभ निम्न प्रकार से है।
- इसके द्वारा आम नागरिक अब भूमि संबंधित सभी रिकॉर्ड अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही देख सकते है।
- इस रिकॉर्ड के माध्यम से आम नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है वे आसानी से ही अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते है।
- इस सुविधा से नागरिको से समय, धन एवं ऊर्जा की बचत होती है।
- इस पोर्टल से आम नागरिक अपने बचे हुए समय को कहीं और उपयोगी कार्यों में लगा सकते है।
- इस पोर्टल के द्वारा आम नागरिको में डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी।
- इससे न सिर्फ सरकारी दफ्तरों में फाइलो को रखने की झंझट ख़त्म होगी अपितु सरकारी विभागों में पारदर्शिता भी आएगी।
- इस पोर्टल से भूमि सम्बंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है जिसमें इससे संबंधित विवाद भी पता चल जाते है अतः आम लोग आसानी से भूमि संबंधित विवादों का पता कर सकते है।
- किसी भी भूमि को खरीदने या बेचने से पूर्व आप उस भूमि के असली मालिक का पता लगा सकते जिससे धोखाधड़ी की संभावना खत्म हो जाती है।
- कोई भी व्यक्ति किसी और की भूमि पर कब्ज़ा नहीं कर सकता न ही अधिकार जता सकता है क्यूंकिऑनलाइन रिकॉर्ड में भूमि का मालिकाना हक़ भूमि के असली मालिक को दिया जाएगा।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन मुख्य उद्देश्य
यह ऑनलाइन पोर्टल मुख्यत नागरिकों को भूमि संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाता है। पहले इसके लिए उन्हें संबंधित सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब उन्हें यह सुविधा घर बैठे ही प्राप्त हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भूमि दस्तावेजों को ऑनलाइन करके जनता तक इसकी पहुंच को आसान बनाना है। इसको ऑनलाइन करने के मुख्य उद्देश्य निम्न है।
- जनता का भूमि संबंधित दस्तावेजों तक पहुंच आसान हो।
- सरकारी विभागों के कामकाज में पारदर्शिता आये।
- सरकारी विभागों के काम की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा काम समय में अधिक कार्य सम्पन करना।
- जनता के समय, पैसे एवं ऊर्जा की बचत करना।
- जनता को सरकारी सुविधाओं तक आसान पहुंच देना।
- जनता के मध्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना।
- डिजिटल भारत को बढ़ावा देना।
- सरकारी कर्मियों को अधिक कार्यकुशल बनाना।
- भूमि संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना।
- भूमि के वास्तविक स्वामी की पहचान ऑनलाइन करके भूमि पर असली मालिक को हक़ देना।
- भूमि संबंधित सभी जानकारियां सिर्फ एक क्लिक पर घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी।
- अगर कोई व्यक्ति लोन लेने का इच्छुक है तो उसकी भूमि संबंधित जानकारियां ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सत्यापित की जा सकती है।
- विभिन सरकारी योजनाओ में पात्र व्यक्तियों का भूमि रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन मुख्य तथ्य
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से सम्बंधित कुछ मुख्य तथ्य जिनके बारे में आपको पता होना आवश्यक है।
- इस पोर्टल को महाराष्ट्र के राजस्व विभाग ने नेशनल इन्फोर्मेटिक सेंटर (NIC) के साथ सहयोग से तैयार किया है।
- इस पोर्टल के जरिये नागरिको को जमाबंदी कॉपी, भूलेख नक्शा, खसरा, खतौनी नंबर, भू-नक्शा, 7/12 सतबारा उतारा ऑनलाइन , एवं भूमि संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त होती है।
- इस पोर्टल में महाराष्ट्र राज्य को 6 जोन में बांटा गया है। ये जोन निम्न है – अमरावती, औरंगाबाद, पुणे, नासिक, कोंकड़ एवं नागपुर।
- अपने घर पर बैठे आप अपने भूमि संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।
- यह पोर्टल सिर्फ महाराष्ट्र के नागरिको के लिए है। अन्य राज्यों के लिए व्यक्ति अपने संबंधित राज्य के पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।
- भूमि को खरीदने या बेचने से पूर्व आप इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भूमि के असली मालिक का पता कर सकते है और निश्चिंत होकर भूमि को खरीद या बेच सकते है।
- इस पोर्टल पर आपको ना सिर्फ अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त होती अपितु अब आप अपनी भूमि को आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज भी करवा सकते है।
- अब आपको भूमि सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है क्यूंकि अब आप इन सभी सेवाओं को आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल, या कंप्यूटर पर देख सकते है।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन होने से महाराष्ट्र के निवासी अब भूमि संबंधित सभी जानकारी एक क्लिक पर घर बैठे प्राप्त कर सकते है। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए उठाया गया बहुत महत्वपूर्ण कदम है जिससे आम नागरिको को भूमि संबंधित सभी सुविधा घर बैठे ही आसानी से प्राप्त हो रही है। इससे ना सिर्फ लोगो को सहूलियत है अपितु सरकारी विभागों की कार्यशैली में सुधार होगा और पारदर्शिता बढ़ने से करप्शन पर भी लगाम लगेगी।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख महाराष्ट्र सरकार द्वारा नागरिकों के लिए जारी किया गया ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से आम नागरिक भूमि संबंधित सभी जानकारिया घर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्राप्त कर सकते है। इस महाभूलेख भी कहा जाता है।
भू-दस्तावेज ऐसा सरकारी दस्तावेज होता है जो की किसी भी भूमि संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाता है। इसमें उस जमीन संबंधित सारी जानकारियां रहती है।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख से भू-दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आपको ऊपर दिए गए आर्टिकल में विस्तृत रूप से बताया गया है। आप उन चरणों को फॉलो करके भू-दस्तावेज प्राप्त कर सकते है।
यह पोर्टल सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के निवासियों हेतु जिसमें वे अपने भू-दस्तावेज देख सकते है। अगर आप किसी और राज्य से संबंध रखते है तो आपको संबंधित राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
इस पोर्टल से आम आदमी घर बैठे अपने भूमि संबंधित दस्तावेजों को देख सकता है और उसे किसी सरकारी विभाग में चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
हाँ इस पोर्टल से भूमि का इतिहास और उससे संबंधित विवादों का पता चल जाता है।
इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.mahabhumi.gov.in है जिस पर आप ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो करके अपने भूमि संबंधित रिकॉर्ड निकाल सकते है।
हाँ इससे आप न सिर्फ भूमि संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन देख सकते है अपितु उसका प्रिंटआउट भी निकल सकते है।