लीची गर्मियों में मिलने वाला फल है। लीची का फल आमतौर पर सभी लोगों को पसंद होता है, इसका स्वाद, रंग, खुशबू सबको अपनी और आकर्षित करती है। लीची हमारी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होती है। लीची में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन सी विटामिनA और विटामिन बी कॉम्पलेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, ताँबा, फॉलेट, मैगनीज, कार्बोहाइड्रेट, पोषक तत्व और मिनिरल्स पाए जाते हैं। लीची हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने में सहायक होती है। लीची हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। लीची का सेवन करना हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। लेख में लीची खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
चंदन के फायदे और नुकसान | Chandan Ke Fayde Aur Nuksan
लीची खाने के फायदे और नुकसान
लीची खाने के फायदे
- कैंसर के लिए लाभकारी लीची – लीची में पाये जाने वाले पॉलीफेनोलिक यौगिक और प्रोएन्थोसायनिडिन्स विटामिन सी से अधिक शक्तिशाली होते हैं। ये हमारे शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। फ्री रेडिकल्स सेलुलर मेटाबॉलिज्म के नुकसानदायक उपोत्पाद होते हैं। लीची में पाए जाने वाले ये तत्व हमको अलग अलग प्रकार के कैंसर के प्रभाव से बचाने का काम करते हैं।
- त्वचा के लिए है फायदेमंद लीची – लीची हमारी त्वचा के लिए लाभकारी होती है। लीची का सेवन करने से शुष्क त्वचा, चेहरे पर झुर्रियां जैसी समस्यायें दूर होती हैं। साथ ही लीची एंटी एजिंग का काम करती है। लीची बढ़ती उम्र के हमारे शरीर पर होने वाले प्रभाव को कम करने में सहायक होती है। लीची में पाए जाने वाले तत्व हमारी बॉडी में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम करते हैं।
- पानी की कमी को दूर करे – लीची में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए आप लीची का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
- इम्युनिटी बढ़ाये – लीची में कई सारे पोषक तत्व और मिनिरल्स विटामिन्स पाए जाते हैं, जो कि हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
- पाचन के लिए लाभदायक – लीची में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है ,जो कि हमारे पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। साथ ही लीची का सेवन कब्ज, उल्टी और दस्त की समस्या को भी दूर रखती है।
कच्चा पपीता खाने के फायदे और नुकसान
लीची खाने के नुकसान
- शुगर के रोगियों के नुकसानदायक – लीची में फल शर्करा पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि लीची का ज्यादा सेवन हमारे शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
- गठिया में नुकसानदायक – गठिया के मरीजों को लीची का सेवन करने से बचना चाहिए। लीची के सेवन से शरीर में कैलोरी और शुगर ज्यादा बढ़ सकता है। जो कि गठिया रोग में नुकसानदेह होता है।
लीची ज्यादा खाने पर नाक से खून निकलना, गले में खराश होना, जैसी समस्यायें हो सकती हैं, लीची की तासीर गर्म होती है। स्तनपान करवाने वाली और गर्भवती महिलाओं को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान
Lychee Benefits And Side Effects FAQ’s
लीची खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं जिनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम जल्दी से बीमार नहीं पड़ते। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे:- विटामिन सी विटामिनA और विटामिन बी कॉम्पलेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, ताँबा, फॉलेट, मैगनीज, कार्बोहाइड्रेट, पोषक तत्व और मिनिरल्स आदि।
लीची खाने से फायदे के साथ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। अत्यधिक मात्रा में किसी भी चीज़ को खाने से हमेशा नुकसान होते है। जैसे:- शुगर के रोगियों के नुकसानदायक, गठिया में नुकसानदायक आदि।
भारत में सबसे अधिक लीची बिहार राज्य में होती है, उसके बाद पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम में होती है।
लीची का वानस्पतिक नाम चाइनेन्सिस सोन है।