LPG Subsidy News: दोबारा शुरू हुयी गैस सिलेंडर की सब्सिडी, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस

LPG Subsidy News: LPG सिलेंडर भारत में लगभग सभी के घरों में उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग रसोई में खाना बनाने के लिए किया जाता है। इस बात से सभी लोग भली भांति परिचित होंगे कि LPG सिलेंडर का मूल्य दिन प्रतिदिन बस बढ़ता ही जा रहा है। पहले की तुलना में अब ये दो गुना ज्यादा महंगा हो गया है। एक सामान्य व्यक्ति के लिए LPG सिलेंडर खरीदना कोई आसान बात नहीं है। इसी बढ़ती महंगाई और लोगों की इस समस्या को कम करने के लिए सरकार ने LPG सिलेंडर पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यदि आप भी एक घरेलू LPG सिलेंडर के उपभोक्ता है और आप LPG सिलेंडर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

LPG Subsidy News
LPG Subsidy News

Article Contents

क्या है गैस सिलेंडर की सब्सिडी

LPG सिलेंडर में बढ़ती महंगाई से लोगों की समस्या को कम करने के लिए सरकार द्वारा घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत आपको LPG सिलेंडर के लिए पूरे रूपये तो देने पड़ते हैं। परन्तु इन पैसों में से कुछ पैसे आपके बैंक खाते में भेजे जाते हैं।इसकी शुरुआत 2015 से की गयी थी। इस सब्सिडी पर सरकार काफी पैसा खर्च करती है। 2021 में सब्सिडी पर सरकार ने 3,559 रूपये खर्च किये जबकि बीते वर्ष 2020 में सरकार ने इस सब्सिडी पर 24,468 करोड़ रूपये तक खर्च किये थे। आईये जानते हैं घरेलू LPG सिलेंडर से जुडी कुछ नयी ख़बरों के बारे में।

LPG Subsidy News

LPG सिलेंडर में सब्सिडी की प्रक्रिया सरकार के द्वारा 2015 में शुरू की गयी थी। इस दौरान सभी के बैंक खाते में सब्सिडी के पैसे पहुँच गए थे। हालाँकि कुछ लोगों को इस बात से भी शिकायत है। लेकिन कुछ समय पहले लॉकडाउन की वजह से सरकार ने इस सब्सिडी पर रोक लगा रखी थी। किन्तु अब सरकार ने यह सब्सिडी फिर से शुरू कर दी है घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस सब्सिडी के तहत सभी उपभोक्ताओं को प्रत्येक सिलेंडर पर 79.26 से लेकर 237.78 रूपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

सब्सिडी में असमंजस

घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के द्वारा यह असमंजस जताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को सब्सिडी अलग अलग मिल रही है। किसी उपभोक्ता को सब्सिडी की राशि कम तथा किसी को ज्यादा मिल रही है। यदि आपको घरेलू गैस के सिलेंडर से सम्बंधित कोई भी शिकायत है तो आप इसमें आसानी से शिकायत कर सकते हैं। और साथ ही साथ आपके खाते में सब्सिडी की स्थिति की जांच भी आसानी से कर सकते हैं।

कैसे करें सब्सिडी के पैसे की जाँच

यदि आपको सब्सिडी के पैसों में कोई असमंजस है या आप अपनी सब्सिडी के पैसे की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप आसानी से इसकी जाँच कर सकते हैं। आईये आपको सब्सिडी की जांच करने की प्रक्रिया बताते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इंडियन आयल की आधिकारिक वेबसाइट www.mylpg.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद इसके होम पेज पर आपको तीन सिलेंडर दिखेंगे, जिस कंपनी का आपका सिलेंडर है आपको उसपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको इस पेज में ऊपर दायीं ओर Sign In और New User विकल्प दिखेंगे।
  • यदि आपकी आईडी बानी हुई है तो आपको Sign In पर और अगर नहीं बानी है तो आपको New User के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • Sign In होने के बाद आपको View Cylinder Booking History के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसमें आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां से आप अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram