कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू रसोई गैस की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हाल ही में अक्टूबर माह की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढाए थे। जिस से होटल और रेस्टोरेंट्स में खाने के दाम बढ़ गए थे। लेकिन अब घरेलु रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर महंगाई का और दबाव बढ़ा दिया है। आप को बता दें की हाल ही में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 43.5 रुपये की बढ़त की गयी थी और अब रसोई गैस की कीमत में भी 15 रूपए बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ोतरी के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल कीमत 899.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गयी है। जबकि 5 किलो का सिलेंडर अब 502 रूपए का हो गया है।
रसोई गैस की कीमतों में भी हुई भारी बढ़ोत्तरी
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते आम नागरिक के रसोई का बजट अब और महंगा हो गया है। आप की जानकारी के लिए बता दें की इस वर्ष अभी तक घरेलू रसोई गैस की कीमत कुल 305 रूपए तक बढ़ गयी है। अभी पिछले महीने यानी 1 सितम्बर को 25 रूपए की बढ़ोतरी की गयी थी जिसके बाद एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 kg ) का दाम 884.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गया था। और अब अक्टूबर में हुई 15 रूपए की बढ़त के बाद ये कीमत अब 899.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गयी है।
पिछले वर्ष एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 594 रूपए प्रति सिलेंडर जो की अब से बढ़कर आज 899.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो चुकी है। जिसका सीधा सा अर्थ है की गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 50% से ज्यादा बढ़ चुकी है। बात करें अक्टूबर 2020 की तो 14.2 गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 594 रूपए थी जो अब 899.50 तक पहुंच गयी है। इस से न केवल आम जनता के महीने का खर्च बढ़ा है बल्कि कुछ लोगों के लिए इस कीमत में घर का बजट चलाना मुश्किल हो रहा है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
6 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली में 19.2 किलो ग्राम के सिलेंडर की कीमत सिर्फ1736.50 रुपये थी। लेकिन 1 नवंबर 2021 को इसमें 264 रुपये की भारी बढ़त कर दी गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2000.50 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में 1950 रुपये और लखनऊ में 2093 रुपये हो गई है।
एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए रेट के चलते जनता में काफी असंतोष देखने को मिल रहा है। आमजन सरकार से इस संबंध में कुछ छूट या रहत की उम्मीद कर रही है। जैसा की आप जानते ही होंगे की सरकार हर साल कुल 12 सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करती है। जिसमें सिलेंडर के बाजार भाव या गैर सब्सिडी के भाव से कम मूल्य पर रसोई गैस उपलब्ध कराती है। 12 सिलेंडर के अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति एलपीजी सिलेंडर लेता है तो ऐसे में उसे गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत का भुगतान करना होगा।