भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट:- आप सभी यह तो जानते ही है की भारत का पहला नागरिक भारत के राष्ट्रपति को माना जाता है। राष्ट्रपति किसी भी देश का सबसे उच्च पद माना जाता है। अगर कभी देश में राष्ट्रपति न हो तो उनकी सभी जिम्मेदारी व कार्य देश के उपराष्ट्रपति को सौंप दिया जाता है। उपराष्ट्रपति भी एक बहुत ही उच्च पद है। जिस प्रकार देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है उसी प्रकार देश के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल भी 5 वर्ष का ही होता है।
वर्तमान समय में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ है। इनको हाल ही में इस पद पर नियुक्त किया गया है। उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्य करते है। जबसे भारत आजाद हुआ है तब से ही इस पद पर कई न कोई विराजमान होता है। तो दोस्तों या आप यह जानते है की भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे।
भारत के मुख्यमंत्री की सूची 2023 – चीफ मिनिस्टर्स ऑफ़ इंडिया लिस्ट पीडीएफ में डाउनलोड करें
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
अगर आप नहीं जानते है की भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे तो आपको चिंता करने की कोई भी आवश्कयता नहीं है क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख में आज तक के सभी उपराष्ट्रपतियों की सूची देने वाले है जिसकी मदद से आप भी यह जान सकेंगे की आज तक कौन कौन इस पद पर विराजमान थे। तो दोस्तों अगर आप भी यह सब जानकरी प्राप्त करना चाहते हो तो उसके लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा तब ही आप जान सकोगे की कौन कौन भारत के उप राष्ट्रपति रह चुके है।
यह भी देखें :- Bharat Ke Pratham Pradhan Mantri Kaun The
Article Contents
भारत के उपराष्ट्रपति | India Vice President
तो दोस्तों आप सभी को India Vice President List के बारे में बताने से पहले आप सभी को यह बता दे की देश के उप राष्ट्रपति का पद भी बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है क्योंकि अगर किसी कारण से भारत के राष्ट्रपति की मृत्यु या फिर उनको उनके पद से हटा दिया जाता है तो देश के राष्ट्रपति का सभी कार्य देश के उपराष्ट्रपति को संभालना होता है। भारत देश के नए उपराष्ट्रपति को हाल ही में नियुक्त किया गया है उनका नाम है श्री जगदीप धनखड़। इनको 11 अगस्त 2022 को इस पद के लिए चुना गया है। इससे पूर्व भारत देश उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू थे उनका कार्यकाल 11 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022 तक था।
जब से हमारा भारत देश आजाद हुआ है तब ही से इस पद पर किसी न किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि अगर किसी कारण देश के राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में देश के उपराष्ट्रपति देश को संभल सके। जो देश के उपराष्ट्रपति होते है वो ही देश में राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते है। आपको यह भी बता दे की अगर किसी कारण देश के राष्ट्रपति की मृत्यु, महाभियोग, इस्तीफा दे देते है तो उपराष्ट्रपति ही देश के राष्ट्रपति का पद सँभालते है और उस समय उपराष्ट्रपति को सभी वह अधिकार व सुविधाएं, वेतन व भत्ते दिए जाते है जो की भारत के राष्ट्रपति को देते है। उस एमी पर वह देश की राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में नहीं होते है।
देश के उप राष्ट्रपति का चयन कौन करता है
अब हम आप सभी को यह बताने वाले है की देश के उप राष्ट्रपति का चयन किस प्रकार होता यही और कौन करता है।
- भारत के उप राष्ट्रपति का का चयन देश के निर्वाचन आयोग के द्वारा किया जाता है।
- इस निर्वाचन मंडल में लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों के ही संसद शामिल होते है।
- लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों के सांसद देश के उप राष्ट्रपति के चयन के लिए अपना अपना वोट डालते है।
- देश के उप राष्ट्रपति की वोटिंग ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के द्वारा की जाती है।
- ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के अनुसार हर व्यक्ति अपने अनुसार अपने पसंदीदा व्यक्ति को वोट करता है।
- उसके बाद जब सभी सांसद अपनी पसंद व प्राथमिकता के मुताबिक वोट देते है।
उसके बाद उन सभी वोटो की गिनती की जाती है और जिस व्यक्ति के अधिक वोट होते है उस व्यक्ति को ही देश के उप राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त किया जाता है। तो दोस्तों इसी प्रकार से भारत के उप राष्ट्रपति का चयन किया जाता है।
भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट | List of Vice President of India
तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर बताने वाले है की वर्तमान समय तक कौन कौन भारत के उप राष्ट्रपति के पद पर रह चूका है। तो दोस्तों अगर आप भी यह सब जानना चाहते हो तो उसके लिए आप सभी यहाँ पर दी गयी जानकरी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
क्र. | Photos of Vice Presidents of India | List of Vice President of India | कार्यकाल कब से कब तक रहा | राजनीतिक पार्टी |
1 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1952 – 12 मई 1962 | स्वतंत्र | |
2 | जाकिर हुसैन | 13 मई 1962 – 12 मई 1967 | स्वतंत्र | |
3 | वी वी गिरी | 13 मई 1967 – 3 मई 1969 | स्वतंत्र | |
4 | गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974 | स्वतंत्र | |
5 | बी डी जत्ती | 31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
6 | मोहम्मद हिदायतुल्ला | 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984 | स्वतंत्र | |
7 | रामस्वामी वेंकटरमण | 31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
8 | शंकर दयाल शर्मा | 3 सितम्बर 1987 – 24 जुलाई 1992 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
9 | के आर नारायणन | 21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997 | स्वतंत्र | |
10 | कृष्णकांत | 21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002 | जनता दल | |
11 | भैरो सिंह शेखावत | 19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007 | भारतीय जनता पार्टी | |
12 | हामिद अंसारी | 11 अगस्त 2007 – 10 अगस्त 2017 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |
13 | वेंकैया नायडू | 11 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022 | भारतीय जनता पार्टी | |
14 | जगदीप धनखड़ | 11 अगस्त 2022 से अब तक | भारतीय जनता पार्टी |
भारत से सम्बंधित कुछ अन्य जानकारी :-
- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?
- 1947 से 2022 तक भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
- भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?
- भारत के विदेश मंत्री वर्तमान में कौन हैं?
भारत के उपराष्ट्रपतियों से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति का नाम सर्वपल्ली राधाकृष्णन था।
भारत के उप राष्ट्रपतियों का कार्यकाल भी 5 वर्ष का ही होता है।
वर्तमान समय में भारत के उप राष्ट्रपति के पद पर श्री जगदीप धनखड़ जी है।
भारत के 13वे उप राष्ट्रपति का नाम श्री वेंकैया नायडू है और उनका कार्यकाल 11 अगस्त 2017 – 10 अगस्त 2022 तक रहा था।
वर्तमान समय में भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी को 11 अगस्त 2022 को नियुक्त किया गया है।